---विज्ञापन---

Sunny Leone का छलका दर्द, एडल्ट फिल्मों में हीरोइन बनने की चुकाई बड़ी कीमत

Sunny Leone Talk About Releationship: सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर संग अपने रिश्ते और उनसे मिलने से पहले सगाई टूटने के बारे में खुलकर बात की।

Sunny Leone

Sunny Leone Talk About Releationship: सनी लियोनी (Sunny Leone) वो नाम है जो अक्सर चर्चा में रहता है। इन दिनों अभिनेत्री अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट रियलिटी शो स्प्लिट्सविला X5 को लेकर चर्चा में हैं। एक बार फिर से तनुज विरवानी के साथ सनी लियोन वापस लौट रही हैं। सभी को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। इस शो में फैंस को सनी की पर्सनल लाइफ के कई ऐसे राज मालूम होंगे जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। शो में एक्ट्रेस अपने और डेनियल के बारे में बात करती हुई नजर आएंगी, साथ ही अपने पहले मंगेतर के बारे में भी जिक्र करेंगी।

क्यों टूटी थी सगाई

सनी लियोनी ने हाल ही में अपनी सगाई के बारे में बताया दो टूट चुकी थी। उन्होंने बताया कि डेनियल वेबर से शादी से पहले वो किसी के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और सगाई भी कर ली थी। लेकिन फिर अचानक से उसने रिश्ता तोड़ लिया और हमारी सगाई टूट गई।

सनी लियोनी डेनियल से पहले जिसे डेट कर रही थीं वो और कोई नहीं बल्कि प्लेबॉय एंटरप्राइजेज के मार्केटिंग उपाध्यक्ष मैट एरिकसन थे। कुछ समय डेट करने के बाद दोनों शादी करने के बारे में सोचा और सगाई कर ली। लेकिन साल 2008 में उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि इसकी वजह क्या थी इसका पुष्टि नहीं हो पाई।

डेनियल के प्यार में कैसे पड़ीं सनी

ब्रेकअप के बाद सनी लियोनी की जिंदगी में डेनियल वेबर की एंट्री हुई। कम ही लोगों को पता होगा कि सनी को डेनियल ने सोशल मीडिया पर प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी पहली डेट पर वो बहुत लेट पहुंची थी, और वेबर इंतजार कर रहे थे।

उनकी सबसे अच्छी बात ये लगी कि डेनियल को बिल्कुल भी गुस्सा नहीं आया और जेंटलमैन की तरह उन्होंने एक्ट्रेस का वेलकम किया। दोनों को एक दूसरे की कंपनी अच्छी लगी और साल 2011 में शादी कर ली। अब इस कपल के 3 बच्चे हैं, एक को गोद लिया है और दो बच्चे सेरोगेसी की मदद से हुए हैं।

एडल्ट हिरोईन बनने की चुकाई कीमत

सनी लियोनी ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में आने का मन बनाया तो मां को ये बात हजम नहीं हुई। वो कभी नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी इस इंडस्ट्री में जाए। हालांकि सनी ने अपनी मां की बात नहीं मानी और एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया।

इस बात से एक्ट्रेस की मां को गहरा धक्का लगा और उन्हें शराब की लत पड़ गई। इसी शराब की लत ने उनकी जान ले ली, जिसका अभिनेत्री को पछतावा भी है।

यह भी पढ़ें: भूखे पेट स्टेशन पर बिताई रातें, हिंदू से बने ईसाई

First published on: Apr 02, 2024 01:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.