Thursday, 12 March, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: अनिल कपूर ने की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से खास मुलाकात, इंटरनेट पर फोटो वायरल

Entertainment News in Hindi LIVE: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रॉन ने बॉलीवुड एक्टर्स अनिल कपूर और शबाना आजमी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: मुंबई की यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रॉन ने बॉलीवुड एक्टर्स अनिल कपूर और शबाना आजमी से मुलाकात की. मैक्रॉन ने फिल्मी दुनिया में उनके काम की सराहना की. मैक्रॉन मंगलवार को मुंबई पहुंचे और एक स्पेशल इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियों से मुलाकात की. इस मुलाकात में शामिल हुए अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की, जिनके साथ उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और उनकी पत्नी ब्रिगिट के साथ सिनेमा, संस्कृति और भारत-फ्रांस के बीच मजबूत रिश्तों पर विचार-विमर्श करते हुए एक प्रेरणादायक दोपहर बिताया. भारत-फ्रांस के लिए शुभकामनाएं.’.

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला का आज जन्मदिन है. साजिद नाडियाडवाला इस साल अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. साजिद ने अपनीग्रेजुएशन पूरी करने के बाद 21 साल की उम्र से ही फिल्ममेकर बनने की शुरुआत कर दी थी. उन्होंने फिल्म ‘गुलामी’ के सेट पर जेपी दत्ता केअसिस्टेंटट के रूप में काम किया. उनके प्रोडक्शन ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीहैं.

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ ने 5वें दिन 5.1 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म ने इन 5 दिनों में भारत के अंदर कुल 41.2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 51.2 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ ने 5वें दिन 0.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 3.1 करोड़ रुपये का कारोबार कियाहै. एंटरटेनमेंटट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

21:43 (IST) 18 Feb 2026
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से जुड़ा पहला वीडियो आया सामने

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विजय के हैदराबाद स्थित जूबली हिल्स वाले घर को खूबसूरत लाइटों और सजावट से सजाया गया दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही दोनों शादी रचाने वाले हैं.

https://www.instagram.com/reel/DU51vHWEhuk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

20:43 (IST) 18 Feb 2026
“रोल मेरी मर्जी का, पैसा आपकी मर्जी का”, जेल से बाहर आते ही काम की तलाश में Rajpal Yadav

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में अंतरिम जमानत दे दी गई है. वो तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने सबको धन्यवाद कहा और बॉलीवुड में काम के लिए ये बात कही...पूरी खबर पढ़ें

18:44 (IST) 18 Feb 2026
Entertainment News: कैंसर ट्रीटमेंट के बीच मां बनने वाली हैं हिना खान?

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, हिना खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना खान जल्द ही मां बनने वाली हैं. इसकी वजह से हिना की प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज हो गई हैं. वहीं, इस बीच हीना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...पूरी खबर पढ़ें

17:22 (IST) 18 Feb 2026
Operation Sindoor पर आ रही फिल्म, तैयारियां शुरू

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और निर्माता भूषण कुमार ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक बड़े प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं. टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अग्निहोत्री करेंगे और यह दोनों की पहली बड़ी साझेदारी है. खबरों के मुताबिक, फिल्म के कलाकारों और कहानी के बारे में अभी तक कोई जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन इस घोषणा ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है.

https://www.instagram.com/p/DU5dZuEEm7c/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

17:04 (IST) 18 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' को फिल्म नहीं 9 एपिसोड की सीरीज बनाना चाहते थे मेकर्स?

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. आज भले ही दुनिया इसकी सफलता के गुण गा रही है, लेकिन एक समय ऐसा था जब मेकर्स इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने से डर रहे थे. आइए जानते हैं कैसे एक वेब सीरीज बनने वाली कहानी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई. पूरी खबर यहां पढे़ं...

16:40 (IST) 18 Feb 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के लिए मनहूस रहा जनवरी का महीना

Top 5 highest grossing films in January 2026: साल 2026 की शुरुआत भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए काफी दिलचस्प रही है. जहां बॉलीवुड को अपनी साख बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं साउथ की फिल्मों ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है. दिसंबर 2025 में 'धुरंधर' की सफलता के बाद उम्मीदें काफी थीं, लेकिन जनवरी 2026 की रिपोर्ट कार्ड कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

16:25 (IST) 18 Feb 2026
Entertainment News LIVE: ससुर के निधन से इमोशनल हुईं Kiara Advani

बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो चुका है. इस खबर ने सिद्धार्थ के पूरे परिवार को तोड़ दिया है. हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कियारा आडवाणी ने भी अपने दिवंगत ससुर को याद किया है...

https://www.instagram.com/p/DU4wM2OEjGC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:45 (IST) 18 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' से बड़े-बड़े दिग्गज खा गए खौफ, सुपरस्टार यश क्यों नहीं डरे?

बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च 2026 को वो महाक्लैश होने जा रहा है, जो बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की किस्मत तय करेगा. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने दुनियाभर में ₹1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर एक तगड़ी 'लॉयल ऑडियंस' तैयार कर ली है, जिसके चलते कई बड़ी फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट बदल दी है. लेकिन यश की 'टॉक्सिक' ने पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है. यश अपनी ग्लोबल फैन बेस और साउथ के अटूट भरोसे के दम पर इस 'धुरंधर' सुनामी से टकराने को तैयार हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:21 (IST) 18 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Salim Khan से मिलने लिलावती पहुंचे जावेद अख्तर

बॉलीवुड के फेमस राइटर के पिता सलीम खान इस समय बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. बॉलीवुड के कई सितारे उनसे मिलने को अस्पताल पहुंचे. इस बीच बुधवार को सलीम खान के पुराने दोस्त जावेद अख्तर भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DU3PoKcDdbG/?utm_source=ig_web_copy_link

12:44 (IST) 18 Feb 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘O Romeo’ ने 5वें दिन की कुल इतनी कमाई

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ ने 5वें दिन 5.1 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म ने इन 5 दिनों में भारत के अंदर कुल 41.2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 51.2 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

http://instagram.com/p/DTSBb4NDVlc/

11:07 (IST) 18 Feb 2026
Entertainment News LIVE: फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला का जन्मदिन आज

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला का आज जन्मदिन है. साजिद नाडियाडवाला इस साल अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. साजिद ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद 21 साल की उम्र से ही फिल्ममेकर बनने की शुरुआत कर दी थी. उन्होंने फिल्म ‘गुलामी’ के सेट पर जेपी दत्ता के असिस्टेंटट के रूप में काम किया. उनके प्रोडक्शन ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं.

https://www.instagram.com/p/BsHrDeGHMKt/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:00 (IST) 18 Feb 2026
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस सोमी अली ने मांगी Samil Khan के लिए दुआ

बॉलीवुड के फेमस डायलॉग राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय अपनी तबियत की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं. वो इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. ताजा अपडेट के अनुसार, सलीम खान को ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. ऐसे में इस बीच सलमान खान को बदनाम करने वाली एक्ट्रेस सोमी अली ने भी सलीम खान की तबीयत को लेकर दुआ मांगी है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DU3Y_42DubU/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

08:57 (IST) 18 Feb 2026
Entertainment News LIVE: अनिल कपूर ने की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से खास मुलाकात

मुंबई की यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रॉन ने बॉलीवुड एक्टर्स अनिल कपूर और शबाना आजमी से मुलाकात की. मैक्रॉन ने फिल्मी दुनिया में उनके काम की सराहना की. मैक्रॉन मंगलवार को मुंबई पहुंचे और एक स्पेशल इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियों से मुलाकात की. इस मुलाकात में शामिल हुए अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की, जिनके साथ उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और उनकी पत्नी ब्रिगिट के साथ सिनेमा, संस्कृति और भारत-फ्रांस के बीच मजबूत रिश्तों पर विचार-विमर्श करते हुए एक प्रेरणादायक दोपहर बिताया. भारत-फ्रांस के लिए शुभकामनाएं.’.

First published on: Feb 18, 2026 08:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.