---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: गर्लफ्रेंड गौरी, एक्स वाइफ किरण और बच्चों संग आमिर खान ने मनाया 61वां जन्मदिन, बर्थडे बैश की तस्वीर वायरल

Entertainment News in Hindi LIVE: आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, एक्स-वाइफ किरण राव और अपने बच्चों के साथ अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेस किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: एक्टर आमिर खान ने अपना 61वां जन्मदिन घर पर ही मनाया. आमिर ने अपने इस खास दिनों अपने करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया. आमिर की इस बर्थडे पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, उनकी एक्स वाइफ किरण राव और उनके बच्चे जुनैद खान , इरा खान और आजाद राव खान भी मौजूद थे. एक्स भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने शनिवार देर रात को अपने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है. इरफान ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आमिर भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

इसके अलावा, आज बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का जन्मदिन है, एक्ट्रेस इस साल अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आलिया भट्ट फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं. जिसमें ‘हाइवे’, ‘राजी’ और ‘गंगुबाई कठियावड़ी’ जैसी फिल्में शामिल हैं.. बॉलीवुड के फेमस रैपर सिंगर यो यो हनी सिंह भी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. यो यो हनी सिंह ने ही भारत के पॉप कल्चर में रैप सिंगिंग कोलोगों के बीच पॉपुलर किया था. उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, जिसमें ‘अंग्रेजी बीट्स’, ‘ब्लू आइस’, ‘धीरे धीरे’ और ‘ब्राउन रंग’ जैसे गाने शामिल हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 16वें दिन 2.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 44.76 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 52.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 16वें दिन 3.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 48.06 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अब तक कुल 62.30 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

00:38 (IST) 16 Mar 2026
Entertainment Live News: आखिर किस सीन के चलते विवादों में घिर गई रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'

Dhurandhar 2 Controversy: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज से चंद दिन पहले एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गई है. जहां एक तरफ फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग से नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में फिल्म को लीगल नोटिस थमा दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

00:37 (IST) 16 Mar 2026
Entertainment Live News: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में 'Panchayat' के इस बड़े एक्टर की हुई एंट्री

Ramayana Movie: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी इस मेगा-बजट फिल्म की कास्टिंग को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब फिल्म के एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार 'कुंभकर्ण' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है. बता दें कि इस किरदार को 'पंचायत' के एक एक्टर द्वारा निभाए जाने की बातें हो रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

23:32 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment Live News: 'Dhurandhar 2' ने एडवांस बुकिंग में कर दिया बड़ा खेला

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का तूफान एक बार फिर लौट आया है. उनकी आगामी स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही सुनामी ला दी है. एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाली है. फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस के अंदर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:42 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment Live News: 'धुरंधर 2' में खुलेंगे 5 ऐसे राज, जिन्होंने इंटरनेट पर बना रखा है तगड़ा सस्पेंस

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' एक हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्म है, जिसने अपनी सस्पेंस भरी कहानी से दर्शकों को बांधे रखा है. अब इसके पार्ट 2 को लेकर इंटरनेट पर जो थ्योरीज चल रही हैं, वे वाकई किसी बड़े धमाके का संकेत दे रही हैं. लोगों के मन में 19 मार्च की रिलीज से पहले कई सवाल हैं, जिनके जवाब अब उन्हें जल्द ही मिलने वाला है. आइए जानते हैं पहले पार्ट के ऐसे कौन से राज हैं, जिनसे 'Dhurandhar 2' में पर्दा उड़ने वाला है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:31 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment Live News: कादर खान ही नहीं इन 5 किरदारों में भी AI को फेल कर चुके हैं सुनील ग्रोवर!

सुनील ग्रोवर की अदाकारी का जादू एक बार फिर नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में देखने को मिल रहा है. इस बार उन्होंने फिनाले प्रोमो में कादर खान का गेटअप लेकर हर किसी को हैरान कर दिया है. वरुण और डेविड धवन के सामने सुनील की इस परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लोग कह रहे हैं कि सुनील का टैलेंट तो अब AI (Artificial Intelligence) से भी आगे निकल गया है. वे जिस भी सेलिब्रिटी का रूप धरते हैं, उसे इतनी बारीकी से पकड़ते हैं कि पहचानना मुश्किल हो जाता है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:44 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment Live News: फिल्म इंडस्ट्री का वो डायरेक्टर, जिसके साथ गोविंदा ने की हैं 17 फिल्में

Govinda News: 90 के दशक में अगर बॉलीवुड पर किसी का राज चलता था, तो वो थे 'हीरो नंबर वन' गोविंदा. उनकी एनर्जी, डांस और गजब की कॉमेडी टाइमिंग ने उन्हें हर घर का चहेता बना दिया था. गोविंदा की कामयाबी के पीछे एक ऐसे डायरेक्टर का हाथ रहा है, जिनके साथ उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. क्या आप जानते हैं कि वह कौन है जिसके साथ गोविंदा ने 17 फिल्में कीं और सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट तोहफे दिए? आइए, बॉलीवुड की इस सबसे मजेदार जोड़ी के सफर पर एक नज़र डालते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:49 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment Live News: विजय सेतुपति ने दिया 'Maharaja 2' को लेकर बड़ा अपडेट

विजय सेतुपति स्टारर फिल्म महाराजा साल 2024 में रिलीज हुई थी और यह एक बड़ी हिट रही थी. 30 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, अब इस फिल्म के सीक्वल महाराजा 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्टर ने खुद इसको लेकर जानकारी शेयर की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:55 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment Live News: पसंद आई Accused?तो OTT पर बिल्कुल मिस न करें ये 5 धांसू क्राइम थ्रिलर

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में फिल्म अक्क्यूस्ड रिलीज हुई, जिसकी कहानी और सस्पेंस काफी शानदार है. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है. वहीं, अगर आपको भी ये फिल्म पसंद आई है, तो ओटीटी पर ऐसी ही कई शानदार फिल्में, जिनकी कहानियां सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों के बारे में.यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:46 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment Live News: आदित्य धर ने पाकिस्तानी सिंगर पर लुटाए लाखों रुपये

Dhurandhar Song Hawa Hawa Singer: दिसंबर 2025 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' न सिर्फ अपने एक्शन और सस्पेंस, बल्कि अपने म्यूजिक के लिए भी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने दर्शकों को थियेटर तक खींचने के लिए पुरानी यादों का बखूबी इस्तेमाल किया है. खास तौर पर 80 के दशक के सुपरहिट गाने 'हवा हवा' के रीमेक ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. हालांकि ये गाना एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाया था. ऐसे में इसके लिए आदित्य धर ने तगड़ी रकम चुकाई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

15:38 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment Live News: 'हर सीन में ब्रा..', Salman Khan की हीरोइन ने खोली Aksar 2 डायरेक्टर की पोल

सलमान खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस ने हाल ही में अक्सर 2 के डायरेक्टर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि फिल्म में किस तरह से डायरेक्टर ने उन्हें बिना बताए किसिंग और रिवीलिंग सींस एड किए थे. उन्होंने कहा कि हर सीन में कुछ ऐसा होता था, जिसके बारे में उन्हें नहीं पता था. यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:51 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment Live News: इस क्रिकेटर के प्यार में दीवानी हो Lata Mangeshkar ताउम्र रहीं कुंवारी

लता मंगेशकर भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है. वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके गाने और आवाज आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है. लता मंगेशकर के गानों के तो सभी दीवाने हैं. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. आज हम उनकी लव स्टोरी के बारे में बात करेंगे, कि जब उन्हें एक क्रिकेटर से प्यार था तो उनकी शादी क्यों नहीं हुई. वह सारी उम्र कुंवारी क्यों रही. तो चलिए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:50 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment Live News: Netflix की ये साइको किलर फिल्म है असल घटना पर आधारित, घूमा देगी दिमाग

नेटफ्लिक्स पर क्राइम थ्रिलर फिल्मों और सीरीज की भरमार है. अगर आप भी ऐसी ही फिल्मों के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए एक दिमाग घूमा देने वाली फिल्म लेकर आए हैं. इस फिल्म की कहानी बेहद चौंकाने वाली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:31 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ की कमाई ने लगाई छलांग

तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 16वें दिन 3.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 48.06 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अब तक कुल 62.30 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DVqnQWPjEkI/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

12:41 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘The Kerala Story 2’ की कमाई

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 16वें दिन 2.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 44.76 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 52.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DVSaN-eiFXD/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:43 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 43 साल के हुए रैपर यो यो हनी सिंह

बॉलीवुड के फेमस रैपर सिंगर यो यो हनी सिंह भी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. यो यो हनी सिंह ने ही भारत के पॉप कल्चर में रैप सिंगिंग कोलोगों के बीच पॉपुलर किया था. उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, जिसमें ‘अंग्रेजी बीट्स’, ‘ब्लू आइस’, ‘धीरे धीरे’ और ‘ब्राउन रंग’ जैसे गाने शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/DVHg9MiCLW8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:32 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं आलिया भट्ट

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का जन्मदिन है, एक्ट्रेस इस साल अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आलिया भट्ट फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं. जिसमें ‘हाइवे’, ‘राजी’ और ‘गंगुबाई कठियावड़ी’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/DQD6DCRCUdY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

09:38 (IST) 15 Mar 2026
Entertainment News LIVE: गर्लफ्रेंड गौरी, एक्स वाइफ किरण और बच्चों संग आमिर खान ने मनाया 61वां जन्मदिन

एक्टर आमिर खान ने अपना 61वां जन्मदिन घर पर ही मनाया. आमिर ने अपने इस खास दिनों अपने करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया. आमिर की इस बर्थडे पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, उनकी एक्स वाइफ किरण राव और उनके बच्चे जुनैद खान , इरा खान और आजाद राव खान भी मौजूद थे. एक्स भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने शनिवार देर रात को अपने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है. इरफान ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आमिर भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

https://www.instagram.com/reel/DV3uTZ7kcC9/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Mar 15, 2026 09:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.