Entertainment News LIVE Update in Hindi: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 22 फरवरी को ब्रिटिश फिल्म अकेडमी अवॉर्ड समारोह BAFTA 2026 का आयोजन किया गया. इस अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट भी एक प्रेजेनटर थीं, जिन्होंने बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की. इस अवॉर्ड का ऐलान करते हुए आलिया ने ‘नमस्कार’ कहकर सभी को संबोधित किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. वहीं, इस पल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आज बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री का जन्मदिन है. अभिनेत्री इस साल अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. भाग्यश्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1987 में टीवी सीरियल ‘कच्ची धूप’ से की थी. इसके बाद साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से भाग्यश्री ने बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म ने उन्हें पूरे देश में पॉपुलर कर दिया. इसके बाद साल 1990 में उन्होंने एक्टर हिमालय दसानी से शादी कर ली. इस शादी से उन्हें एक बेटी और एक बेटा हैं.
तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने तीसरे दिन 1.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने तीन दिनों में भारत के अंदर 3.97 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ‘Assi’ ने तीन दिन के अंदर दुनियाभर में 3.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने तीसरे दिन 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 4.06 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related