---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: रणवीर सिंह को लेकर FWICE के एक्शन पर भड़के डायरेक्टर संजय गुप्ता, कहा- ‘इस बैन का क्या मतलब’

Entertainment News Live: हाल ही में रणवीर सिंह के 'डॉन 3' विवाद और उन पर लगे बैन के बाद अब संजय गुप्ता का रिएक्शन सामने आया है. वहीं चंकी पांडे ने भी खुलासा किया है कि उन्हें भी एक बार बैन किया जा चुका है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Entertainment News Live In Hindi: फिल्म ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उन पर बैन लगा दिया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री हैरान है. अब इस विवाद में जाने-माने फिल्ममेकर संजय गुप्ता की एंट्री हुई है. उन्होंने रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन करते हुए फेडरेशन के इस फैसले को पूरी तरह बेतुका और गलत बताया है. संजय गुप्ता ने तीखे सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर एक कलाकार पर इस तरह के बैन का क्या मतलब बनता है?

चंकी पांडे भी हुए थे बैन

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद के बीच अब दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे ने अपने अतीत का एक दिलचस्प और चौंकाने वाला किस्सा साझा किया है. चंकी पांडे ने खुलासा किया कि साल 1987 में, जब उनका करियर बिल्कुल शुरुआती दौर में था, तब उन पर भी एक हफ्ते का बैन लगाया गया था. अभिनेता ने बताया कि इस प्रतिबंध की वजह कोई निजी विवाद नहीं, बल्कि उस समय फिल्म इंडस्ट्री में चल रही एक बड़ी हड़ताल थी. रणवीर सिंह पर लगे बैन के बाद चंकी पांडे का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

तलाक की खबरों पर सपना चौधरी के पति ने तोड़ी चुप्पी

मशहूर डांसर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू की 6 साल पुरानी शादी टूटने की खबरों पर आखिरकार विराम लग गया है. तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए वीर साहू ने इंस्टाग्राम पर महज 2 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने सटायर (व्यंग्य) वाले अंदाज में कैप्शन लिखा- “बोलो मीडिया माता की जय. बहुत अच्छा. बढ़िया है, खींच कर रखो काम.” इस मजाकिया पोस्ट के जरिए वीर ने साफ संदेश दे दिया है कि मीडिया बिना वजह उनकी शादी टूटने की झूठी और मनगढ़ंत खबरें चला रहा है.

10:55 (IST) 27 May 2026
Entertainment News Live: PEDDI का नया पोस्टर जारी, फैंस की बढ़ गईं धड़कनें

मेगास्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म 'PEDDI' अपनी रिलीज से महज 9 दिन दूर है. फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें राम चरण तीन अलग-अलग लुक्स में नजर आ रहे हैं. इस स्पोर्ट्स ड्रामा में जाह्नवी कपूर का विद्रोही अंदाज और ए.आर. रहमान का संगीत फैंस को दीवाना बना रहा है. मेकर्स ने हाल ही में राम चरण का एक नया पोस्टर जारी कर दर्शकों की बेकरारी बढ़ा दी है. फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

10:31 (IST) 27 May 2026
Entertainment News Live: मंगलवार को Mohanlal की 'Drishyam 3' ने मचाया तहलका

Box Office Collection: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने तहलका मचाते हुए सूर्या की 'करुप्पू' को दैनिक कलेक्शन में पछाड़ दिया. वर्किंग डे होने के बावजूद 'दृश्यम 3' की पकड़ मजबूत रही, जबकि अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

09:42 (IST) 27 May 2026
Entertainment News Live: रणवीर सिंह को लेकर FWICE के एक्शन पर भड़के डायरेक्टर संजय गुप्ता

'डॉन 3' की शूटिंग से ठीक पहले रणवीर सिंह के बैकआउट करने पर बॉलीवुड में घमासान मच गया है। फिल्म से अचानक हटने के कारण फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर पर बैन लगा दिया है, जिससे हर कोई हैरान है। अब इस विवाद में डायरेक्टर संजय गुप्ता भी कूद पड़े हैं। उन्होंने रणवीर का खुलकर बचाव करते हुए फेडरेशन की इस कार्रवाई को पूरी तरह अनुचित बताया है। संजय गुप्ता ने कड़े शब्दों में सवाल किया कि आखिर इस तरह के प्रतिबंध का क्या तुक बनता है?

First published on: May 27, 2026 09:37 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola