---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में 5 गिरफ्तारी

Entertainment News in Hindi LIVE: एक्टर और फिल्म मेकर रजत कपूर आज अपना 63वां जन्मिदन मना रहे हैं. वहीं राजपाल यादव के लिए सोनू सूद और तेज प्रताप के बाद अब कई लोग मदद कर रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत तक हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live
Entertainment Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा रात करीब 12:45 बजे की गई गोलीबारी की घटना के ग्यारह दिन बाद, मुंबई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एमसीओसीए) के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए कथित आपराधिक साजिश की जांच तेज कर दी है. इस मामले में अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

एक्टर और फिल्म मेकर रजत कपूर आज यानी 11 फरवरी को अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. मुश्किल दिनों से गुजरे रजत कपूर आज एक जाना-माना नाम है. इन्होंने अपने दोस्तों से पैसे उधार लेकर ‘रघु रोमियो’ नाम की एक फिल्म बनाई थी. जहां ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई, लेकिन इस फिल्म ने बाद में नेशनल अवॉर्ड जीता था. वहीं आज एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का भी जन्मदिन है.

---विज्ञापन---

वहीं, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के कलेक्शन की बात करें तो दोनों ने मंगलवार को सोमवार के मुकाबले अच्छा कलेक्शन किया है. ‘मर्दानी 3’ ने 12वें दिन यानी मंगलवार को Sacnilk के अनुसार, लगभग 2.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को 2.84 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल भारतीय कलेक्शन 314.59 करोड़ रुपये हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

21:37 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में 5 गिरफ्तारी

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा रात करीब 12:45 बजे की गई गोलीबारी की घटना के ग्यारह दिन बाद, मुंबई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एमसीओसीए) के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए कथित आपराधिक साजिश की जांच तेज कर दी है. इस मामले में अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें पुणे निवासी आसाराम फासले भी शामिल हैं, जिन पर हथियार मुहैया कराने का आरोप है. पुलिस का दावा है कि यह हमला बिश्नोई गिरोह के कथित सहयोगी शुभम लोनकर द्वारा रचा गया था, जो अभी भी फरार है. अधिकारियों का कहना है कि हमलावर अभी भी फरार है और आरोपियों को एक विशेष MCOCAअदालत में पेश किया जाएगा क्योंकि इस गोलीबारी की घटना के पीछे संगठित अपराध के पहलू की जांच जारी है.

20:29 (IST) 11 Feb 2026
O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों हैं. एक्शन और थ्रिल से भरपुर इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में हैं. फिल्म 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, जो फिल्म की एडवांस बुकिंग में साफ नजर आ रहा है...पूरी खबर पढ़ें

19:12 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News: मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति

पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली हैं. इसकी जानकारी सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

https://www.instagram.com/p/DUnmw8CjPft/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

17:56 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News: 9 करोड़ के चक्कर में तिहाड़ जेल कैसे पहुंचे Rajpal Yadav? समझिए पूरा मामला

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव इन दिनों गंभीर समस्या में फंस गए हैं. फरवरी 2026 में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में अपना आत्मसमर्पण कर दिया है. ये पूरा मामला चेक बाउंस से जुड़ा है, जिसमें लगभग 9 करोड़ रुपये का बकाया शामिल है. उनके जेल जाने के बाद इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और फैंस ने उनके प्रति चिंता जताई है. आइए जानते हैं इस मामले अबतक क्या हुआ और ये पूरा मामला क्या है...पूरी खबर पढ़ें

17:11 (IST) 11 Feb 2026
‘गर्भाशय निकलवा दिया’, Udit Narayan पर पहली पत्नी का गंभीर आरोप

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उनसे जुड़ी एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, उनकी पहली पत्नी रंजना झा एक बार फिर सामने आ गई है और उन्होंने उदित नारायण यानी अपने पति पर धोखा और साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए हैं...पूरी खबर पढे़ं

14:05 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' का टीजर रिलीज

Anil Kapoor New Movie Subedaar Teaser Release: अनिल कपूर की दमदार एक्टिंग का जादू आज भी बरकरार है. 'एनिमल' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के बाद, अब वह 'सूबेदार' के रूप में एक रिटायर्ड फौजी की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के पोस्टर ने पहले ही लोगों को फिल्म के प्रति उत्सुक कर दिया था, और अब इसके टीजर ने साफ कर दिया है कि यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा होने वाला है. उम्र को मात देते हुए अनिल कपूर ने इस फिल्म में जो तेवर दिखाए हैं, वह काबिले तारीफ हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:26 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फूटा लोगों का गुस्सा

राजपाल यादव और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दोस्ती की मिसालें कभी फिल्म जगत के गलियारों में दी जाती थीं. दोनों ने संघर्ष के दिन साथ बिताए और एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाया. आज जब राजपाल यादव आर्थिक तंगी और कानूनी पचड़ों के कारण जेल की सलाखों के पीछे हैं, तो उनके "कोई दोस्त साथ नहीं है" वाले बयान ने सबका ध्यान नवाजुद्दीन की तरफ खींच लिया है. इंटरनेट यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि जिस शख्स ने संघर्ष के दिनों में नवाजुद्दीन को अपने घर में पनाह दी और लंगर की तरह खाना खिलाया, आज वह मुश्किल में अकेला क्यों है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

11:38 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों के बाद OTT पर तहलका मचाएगी धांसू कलेक्शन वाली ये फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से लगभग तीन गुना ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म 'अनगनगा ओका राजू' (Anaganaga Oka Raju) अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है. नवीन पोलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर जो जादू चलाया, उसे अब दर्शक घर बैठे देख सकते हैं. मात्र 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 83 करोड़ का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया था. 11 फरवरी यानी आज से यह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है, जिससे उन दर्शकों को बड़ी राहत मिली है, जो इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे. पूरी खबर यहां पढ़ें...

10:26 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख रुपये दे रहा ये शख्स

राजपाल यादव ने सालों तक अपनी कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है, लेकिन आज वह खुद एक कानूनी और आर्थिक संकट के कारण जेल की सलाखों के पीछे हैं. सरेंडर से पहले उनका भावुक बयान कि "कोई दोस्त साथ नहीं है", सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस संदेश ने न केवल उनके फैंस, बल्कि बड़े निर्माताओं और हस्तियों के दिल को भी झकझोर दिया है. सोनू सूद और तेज प्रताप यादव के बाद इसी कड़ी में इंद्रजीत सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए राजपाल यादव के लिए एक करोड़ से अधिक की सहायता राशि देने का फैसला किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

09:14 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' की दहाड़ के आगे फीकी पड़ी 'मर्दानी 3'

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'बॉर्डर 2' की दहाड़ और 'मर्दानी 3' का सस्पेंस दर्शकों के बीच रोमांच बनाए हुए है. जहां सनी देओल की फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, वहीं रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' भी बड़े बजट की फिल्मों के सामने डटकर खड़ी है. आइए जानते हैं मंगलवार को दोनों फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा. पूरी खबर यहां पढ़ें...

09:08 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: एक्टर और फिल्म मेकर रजत कपूर का आज 63वां जन्मदिन

एक्टर और फिल्म मेकर रजत कपूर आज यानी 11 फरवरी को अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. मुश्किल दिनों से गुजरे रजत कपूर आज एक जाना-माना नाम है. इन्होंने अपने दोस्तों से पैसे उधार लेकर ‘रघु रोमियो’ नाम की एक फिल्म बनाई थी. जहां ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई, लेकिन इस फिल्म ने बाद में नेशनल अवॉर्ड जीता था.

First published on: Feb 11, 2026 09:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.