एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने ‘टॉक्सिक’ की रिलीज पर एक बड़ा खुलासा किया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिर इसकी रिलीज में इतनी देरी क्यों हो रही है. पढ़ें पूरी खबर…
‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 16’ की चमचमाती विनर ट्रॉफी कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और उनकी कनेक्शन कायरा अनु ने अपने नाम कर ली है. महीनों के संघर्ष के बाद आखिरकार गुल्लू और कायरा MTV Splitsvilla X6 की ट्रॉफी पर नाम दर्ज करवाया. पढ़ें पूरी खबर…
नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर शेखर कपूर ने अगले जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग को लेकर अपना एक सुझाव दिया. जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. शेखर कपूर ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो वुड एक्टर को जॉन अब्राहम में अगला जेम्स बॉन्ड देखते हैं. पढ़ें पूरी खबर…
सलमान खान ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर और अपनी सफलता के पीछे का राज बताया. इसके साथ ही उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी भी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है. पढ़ें पूरी खबर…
साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में अक्सर ही लोगों की वॉच लिस्ट में शामिल रहती हैं. कई बार दर्शन ओटीटी पर मिस्ट्री, थ्रिलर और साइकोलॉजिकल फिल्मों की तलाश करते हैं. क्योंकि इन फिल्मों की कहानियां कुछ ऐसी होती हैं, जो कि किसी का भी दिमाग घुमा देगी. वहीं, आज हम एक ऐसी ही थ्रिलर फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि अपनी बेहतरीन कहानी और शानदार ट्विस्ट के लिए जानी जाती हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी रिलीज को तैयार है. हालांकि फिल्म को भारत छोड़कर दुनिया भर में रिलीज कर दिया है और इसकी रिलीज डेट IPL 2026 के कारण टाल दी गई है. अब यह जियोहॉटस्टार पर जून में रिलीज होगी, जिसको लेकर जियो हॉटस्टार ने खुद अनाउंस किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
लाइमलाइट और ग्लैमर की इस दुनिया में तमाम ऐसे एक्टर और मॉडल हैं, जो कि अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहते हैं. वहीं, फिल्म इंडस्ट्री तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस और मॉडल हैं, जो कम उम्र में ही मां बन गई. वहीं, आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो बेहद कम उम्र में मां बनीं और इतना ही नहीं वह आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं और दुनिया भर में खूब पॉपुलर हैं.यहां पढ़ें पूरी खबर…
क्या हार्दिक पांड्या फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं? आईपीएल के बीच यह अफवाह उड़ रही है कि हार्दिक और एक्ट्रेस महिका शर्मा 22 मई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर सकते हैं. हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…
16 मई 1987 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक राजपूत शाही परिवार में जन्मी सोनल चौहान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2008 में आई फिल्म ‘जन्नत’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, जो उनके जन्मदिन के दिन यानी 16 मई 2008 को ही रिलीज हुई थी. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. अपनी पहली ही फिल्म के लिए सोनल को फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन भी मिला था. हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी काम कर चुकीं सोनल आज भी अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है और रिलीज के साथ ही इसने पाकिस्तान में तहलका मचा दिया है. दिलचस्प बात यह है कि जब इसका पहला पार्ट आया था, तब कराची के लियारी में फैले आतंकवादी नेटवर्क की कहानी दिखाने के कारण इसे पाकिस्तान के सिनेमाघरों में बैन कर दिया गया था. हालांकि, ओटीटी पर आते ही यह वहां नंबर 1 ट्रेंड करने लगी थी. अब दूसरे पार्ट को लेकर पाकिस्तानी दर्शकों में इस कदर उत्सुकता थी कि रात 12 बजे फिल्म लाइव होते ही भारी ट्रैफिक के कारण नेटफ्लिक्स का सर्वर क्रैश हो गया, जिसकी पुष्टि वहां के स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स ने भी की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक शुरुआत रही है. हालांकि इस मूवी ने बंपर कमाई नहीं की है. लेकिन ओपनिंग डे पर कुछ फिल्मों को पछाड़ दिया है. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
इंजीनियरिंग की डिग्री से लेकर नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्की कौशल का सफर बेहद प्रेरणादायक है. आज अपना जन्मदिन मना रहे विक्की ने ‘मसान’ से लेकर हालिया ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ तक हर किरदार में जान फूंकी है. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के पति और एक प्यारे से बेटे के पिता विक्की आज सफलता के शिखर पर हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
मशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखते ही अपनी मां से होने वाली तुलनाओं पर खुलकर बात की है. पलक का कहना है कि वे दोनों असल जिंदगी में एक बेहद साधारण मां-बेटी हैं. उन्होंने साझा किया कि उनकी मां आज भी मध्यमवर्गीय आदतों के कारण पैसे खर्च करने से पहले कई बार सोचती हैं. पलक का अब एक ही सबसे बड़ा लक्ष्य है कि वे इतना पैसा कमाएं कि उनकी मां को कभी भी कुछ भी खरीदने या खर्च करने से पहले सोचना न पड़े.
तृषा कृष्णन और सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हो गई है. आरजी बालाजी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पहले 14 मई को रिलीज होने वाली थी. हालांकि 14 को इस फिल्म के तमाम शोज कैंसिल हो गए. जिसके बाद इसे 15 मई को रिलीज किया गया. वहीं, इस फिल्म के दौरान फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला है. जिसके बाद थिएटर में जमकर लोगों ने सीटियां बजाई हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Raja Shivaji Box Office Report Day 15: तीसरे शुक्रवार को ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार पर ब्रेक लगता नजर आया. फिल्म का कुल कलेक्शन 78 करोड़ के पार तो पहुंच गया है, लेकिन वर्किंग डे होने के कारण शुक्रवार को इसकी कमाई में गिरावट आई है. अब मेकर्स की सारी उम्मीदें शनिवार और रविवार के वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Entertainment News Live In Hindi: मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी मां को दुनिया की हर खुशी देना चाहती हैं. ग्लैमर की दुनिया में कदम रखते ही अपनी मां से तुलना होने पर पलक का कहना है कि वे असल जिंदगी में एक साधारण मां-बेटी हैं. पलक ने साझा किया कि उनकी मां आज भी मध्यमवर्गीय सोच रखती हैं और पैसे खर्च करने से पहले कई बार सोचती हैं. पलक का लक्ष्य अब इतना पैसा कमाना है कि उनकी मां को कभी किसी खर्च के लिए कटौती न करनी पड़े.
विक्की कौशल का आज जन्मदिन
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता विक्की कौशल आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले विक्की का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. फिल्म 'मसान' से अपनी पहचान बनाने वाले इस अभिनेता ने 'उरी', 'सरदार उधम' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों से खुद को एक बेहतरीन कलाकार साबित किया है. आज उनकी गिनती इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली सितारों में होती है. 'छावा' उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई है.
'राजा शिवाजी' ने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया?
1 मई को रिलीज हुई रितेश देशमुख निर्देशित 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 15 दिन पूरे कर लिए हैं. तीसरे शुक्रवार (15वें दिन) फिल्म ने भारत में 1.45 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 78.40 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म को महाराष्ट्र के सर्किट में मराठी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन हिंदी बेल्ट में यह उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं कर पा रही है. अब फिल्म को 100 करोड़ के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए करीब 21.60 करोड़ रुपये की और दरकार है, जो इस वीकेंड की उछाल पर निर्भर करेगा.