भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस- मॉडल माहिका शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में माहिका की मांग में सिंदूर और हार्दिक के माथे पर टीका नजर आने के बाद दोनों की गुपचुप शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अब तक न तो हार्दिक पांड्या और न ही माहिका शर्मा ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है और शादी की कोई पुष्टि भी नहीं हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर….
फिल्ममेकर सुनील दर्शन के साथ सनी देओल का 18 साल पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से कानूनी लड़ाई चल रही है. हालांकि, पहले कोर्ट ने सुनील दर्शन की याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया. करीब पांच दशकों तक तमिल सिनेमा में अपने निर्देशन और अभिनय से खास पहचान बनाने वाले भाग्यराज के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं. इस बड़ी खुशी के साथ ही वह एक गंभीर बीमारी का दर्द भी झेल रही हैं. सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फिल्मों से एक छोटा सा मैटरनिटी ब्रेक लेने का फैसला किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: इस कड़क मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कई पुराने रिकॉर्ड्स को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है. फिल्म ने अक्षय कुमार की ही पिछली दो बड़ी फिल्मों ‘भूत बंगला’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ के पहले दिन के कलेक्शन को काफी पीछे छोड़ दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Cocktail 2 Box Office Collection Day 8: सिनेमाघरों में 26 जून को अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हो चुकी है. इस महा-मुकाबले के बीच ‘कॉकटेल 2’ ने अपने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही मजबूत पकड़ बनाए रखी है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने जुड़वा बेटों के जन्म के एक महीना पूरा होने पर खास सेलिब्रेशन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर कर बच्चों की झलक दिखाई और केक काटकर इस खास दिन का जश्न मनाया. इस दौरान एक्ट्रेस ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि वह अपने बच्चों से पहले क्यों नहीं मिलीं. उनकी पोस्ट पर फैंस और टीवी सेलेब्स ने जमकर प्यार और शुभकामनाएं दीं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
एक्टर कुणाल खेमू ने अपने नए रियलिटी शो ‘एलायंस’ की शुरुआत के साथ बॉलीवुड में गुटबाजी की सच्चाई को स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कैंप्स और ग्रुपिज्म हमेशा से रहे हैं क्योंकि लोग अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करना चाहते हैं. आज टैलेंट से ज्यादा बिजनेस का गणित हावी है.
Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू इन दिनों अपने नए रियलिटी शो 'एलायंस' (Alliance) को लेकर चर्चा में हैं, जो 26 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. शो के प्रमोशन के दौरान कुणाल ने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाली गुटबाजी और कैंप्स पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि बॉलीवुड में ग्रुपिज्म और भाई-भतीजावाद हमेशा से रहा है और यह इंसानी फितरत है. कुणाल ने यह भी कहा कि आज के दौर में फिल्मों से ज्यादा प्रोजेक्ट्स बनाने पर जोर दिया जा रहा है और अक्सर टैलेंट के बजाय बिजनेस के अजीब गणित को तरजीह मिलती है.
समांथा रुथ प्रभु को हुई गंभीर बीमारी?
साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. शादी के छह महीने बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. हालांकि, इस बड़ी खुशी के बीच समांथा एक गंभीर और दर्दनाक बीमारी से भी जूझ रही हैं. इस वजह से वह कुछ समय के लिए फिल्मों से मैटरनिटी ब्रेक ले रही हैं, ताकि अपनी सेहत और आने वाले बच्चे का पूरा ख्याल रख सकें.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Cocktail 2 And Welcome To The Jungle Box Office Collection)
बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' का जलवा दूसरे हफ्ते में भी लगातार बरकरार है. सिनेमाघरों में एक नया और बहुत बड़ा मुकाबला शुरू होने के बावजूद इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने आठवें दिन करीब ₹4.00 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है. जहां अब फिल्म का कुल भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹74.50 करोड़ तक पहुंच गया है.
वहीं, अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. इस फिल्म ने अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹15.00 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया है. अगर इसमें गुरुवार के प्रिव्यूज की कमाई को भी जोड़ दिया जाए, तो भारत में इस फिल्म की कुल ओपनिंग का आंकड़ा अब करीब ₹18.75 करोड़ के पार पहुंच चुका है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…