Entertainment News LIVE Update in Hindi: अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और तेलुगु स्टार अल्लू सिरिश ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से 6 मार्च को धूमधाम से शादी की. जिसमें उनके परिवार लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए है. हाल ही में अल्लू सिरिश ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर काफी बाते की. उन्होंने कहा, ‘मेरे पापा और भाई का मानना है कि लोगों को खुद चीजों का एक्सपिरियंस करना करना चाहिए. लेकिन मेरे भाई ने एक बात कही थी कि चीजें गलत होंगी. कुछ चीजे प्लान के अनुसार नहीं हो सकती है, कपड़े समय पर नहीं आ सकते हैं, या देरी हो सकती है, लेकिन इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये आपके जीवन का सबसे अच्छा पल हैं.
इसके अलावा, आज बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल का जन्मदिन है. इस साल सिंगर अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. श्रेया ने 4 साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया है. उन्होंने 6 साल की उम्र में संगीत की फॉर्मली ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है. 16 साल की उम्र में उन्होंने सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा’ जीता. इस दौरान ही उन्हें 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ में गाना गाने के लिए चुना गया. इसके बाद से ही श्रेया घोषाल बॉलीवुड पर राज कर रही हैं.
फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 13वें दिन 1.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 38.64 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 43.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 13वें दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 41.16 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 56.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related