Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' आज यानी 1 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसी बीच सिनेमाहॉल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें सुपरस्टार सलमान खान फिल्म 'राजा शिवाजी' में नारंगी पगड़ी और कुर्ता पहने, मराठा तलवार लिए हुए एक आकर्षक लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं, जैसे ही स्क्रीन पर सलमान की एंट्री हुई पूरे हॉल में बैठी ऑडियंस जोर-जोर से तालियां और सीटियां बजाने लगी. कुछ पल के लिए पूरा थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठ. रितेश देशमुख ने पहले बताया था कि सलमान ने खुद इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए बेकरार थे.

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. इसके बाद एक मिडिल-क्लास फैमिली से आई अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा. उनकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दीं, जिसमें 'बैंड बाजा बारात', 'एनएच-10', 'जब तक है जान', 'दिल धड़कने दो' और 'सुई धागा' जैसी फिल्में शामिल है.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड एक्टर जाफर जेक्शन की बायोपिक फिल्म 'माइकल' ने 7वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 26.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2450 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ रणवीर सिंह और आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपने 43वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है. इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1135.04 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1783.66 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…