Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: विजय थलापति के सपोर्ट में आए रजनीकांत, फिल्म ‘जना नायकन’ के लीक पर कही ये बात

Entertainment News in Hindi LIVE: फिल्म 'जना नायकन' लीक मामले में रजनीकांत ने विजय थलापति का सपोर्ट किया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: विजय थलापति की फिल्म ‘जना नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है. इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उथलपुथल शुरू हो गई है. इस बीच तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने ‘जना नायकन’ की लीक पर विरोध प्रकट किया और विजय थलापति का समर्थन किया. इसी बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने भी विजय थलापति को सपोर्ट किया और रिलीज से पहले फिल्म के लीक होने की निंदा की. रजनीकांत ने X पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘किसी ने जन नायकन को इंटरनेट पर लीक कर दिया है, जिससे गहरा सदमा और दुख पहुंचा है. फिल्म संगठनों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए. भविष्य में ऐसे अपराधों को होने नहीं देना चाहिए.’

आज बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी का जन्मदिन है, आज वो अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. मोहित सूरी ने अपने करियर की शुरुआत टी-सीरीज में ऑफिस असिस्टेंट के तौर पर की थी. जहां उन्होंने विक्रम भट्ट की ‘कसूर’, ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘फुटपाथ’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. इसके बाद साल 2005 में मोहित सूरी ने फिल्म ‘जहर’ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की. जिसके बाद उन्होंने कई हिट दी, जिसमें ‘मर्डर 2’, ‘आवारापन’, ‘एक विलेन’, ‘आशिकी 2’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्में शामिल है.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 23वें दिन 6.70 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,055.12 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा, फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 1,671.26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने पहले दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 13.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

10:25 (IST) 11 Apr 2026
Entertainment News LIVE: डायरेक्टर मोहित सूरी का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी का जन्मदिन है, आज वो अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. मोहित सूरी ने अपने करियर की शुरुआत टी-सीरीज में ऑफिस असिस्टेंट के तौर पर की थी. जहां उन्होंने विक्रम भट्ट की ‘कसूर’, ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘फुटपाथ’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. इसके बाद साल 2005 में मोहित सूरी ने फिल्म ‘जहर’ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की. जिसके बाद उन्होंने कई हिट दी, जिसमें ‘मर्डर 2’, ‘आवारापन’, ‘एक विलेन’, ‘आशिकी 2’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्में शामिल है.

https://www.instagram.com/reel/DScDFDWjwp4/?utm_source=ig_web_copy_link

08:54 (IST) 11 Apr 2026
Entertainment News LIVE: विजय थलापति के सपोर्ट में आए रजनीकांत

विजय थलापति की फिल्म ‘जना नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है. इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उथलपुथल शुरू हो गई है. इस बीच तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने ‘जना नायकन’ की लीक पर विरोध प्रकट किया और विजय थलापति का समर्थन किया. इसी बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने भी विजय थलापति को सपोर्ट किया और रिलीज से पहले फिल्म के लीक होने की निंदा की. रजनीकांत ने X पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘किसी ने जन नायकन को इंटरनेट पर लीक कर दिया है, जिससे गहरा सदमा और दुख पहुंचा है. फिल्म संगठनों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए. भविष्य में ऐसे अपराधों को होने नहीं देना चाहिए.’

First published on: Apr 11, 2026 08:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.