बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिलेशनशिप अक्सर सुर्खियों में रहा है. मन जाता है कि एक समय दोनों रिलेशनशिप में थे. इस पर हाल ही में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है…पूरी खबर पढ़ें
फरवरी के तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इस हफ्ते एक-दो नहीं, बल्कि 5 जबरदस्त फिल्में रिलीज हो रही हैं…आइए जानते हैं
बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव इन दिनों अपने चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं. इस मालमे में आज 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को बड़ी राहत दी है. अदालत ने उनकी सजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है, जिससे वो जेल से बाहर आ सकेंगे. आने वाले दिनों में राजपाल यादव कई शानदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं…पूरी खबर पढ़ें
राजपाल यादव अपने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आ गए हैं. हालांकि दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ गई है. दरअसल, उनके खिलाफ 10 साल पुराने मामले में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया है. फिल्म की इस जबरदस्त सफलता के बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प चर्चा छिड़ गई है. एक फैन ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से यह कल्पना की है कि यदि यह फिल्म 90 के दशक में बनी होती, तो उस दौर के कौन से सुपरस्टार्स इन यादगार किरदारों में नजर आते. पूरी खबर यहां पढ़ें…
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर इन दिनों चर्चा में है. हाल ही में फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है और इस मूवी की कंगना रनौत ने जमकर तारीफ की है. फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने सारा अर्जुन को भी सपोर्ट करने की बात कही है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजपाल यादव के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से एक सुकून भरी खबर आई है. पिछले कुछ समय से कानूनी दांव-पेच और करोड़ों के कर्ज के विवाद में उलझे राजपाल यादव को अदालत ने 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. यह राहत तब मिली जब राजपाल के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि उन्होंने बकाया राशि का एक हिस्सा यानी 1.5 करोड़ रुपये का डीडी (DD) जमा करा दिया है. इस वित्तीय पहल ने राजपाल के पक्ष को मजबूती दी है. आखिरकार 11 दिनों के बाद अभिनेता जेल से बाहर आएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें…
रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने राजस्थान से 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें मुंबई लाया जा रहा है. अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजपाल यादव अपनी बेल को लेकर बात करते हुए और सलमान खान का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं. क्योंकि बीते कुछ दिनों से एक 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे. हालांकि सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली हाई कोर्ट में आज एक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है. इसके साथ ही उम्मीद है कि कोर्ट आज इस मामले पर फैसला सुना सकती है.
बॉलीवुड एक्टर एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें बटोरने वाले राजकुमार राव इस समय अपने नए लुक की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. राजकुमार राव के इस नए लुक ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
ये जवानी है दीवानी साल 2013 की हिट फिल्मों में से एक है. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया था. इस मूवी के सीक्वल का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है. हालांकि हाल ही में रणबीर ने फिल्म के सीक्वल पार्ट को लेकर एक अपडेट शेयर किया है. इस खबर को जानने के बाद ज्यादातर फैंस का दिल टूट सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
रविवार 15 फरवरी महा शिवरात्री के मौके पर भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 का एक मैच था. जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 61 रनों से हरा दिया. इसके बाद देश भर में लोग इसका जश्न मना रहे हैं और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है. अजय देवगन से लेकर अर्जुन रामपाल ने भी टीम इंडिया को बेस्ट विशेज दी है और जीत का जश्न मनाया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
फेमस ओडिया सिंगर गीता पटनायक का निधन हो गया है. उन्होंने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.फैमिली के एक सदस्य ने बताया कि पिछले हफ्ते सिंगर को ब्रेन स्ट्रोक आया था. जिसके बाद रविवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शोमा आनंद का आज जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. शोमा आनंद ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1974 में आई पंजाबी फिल्म ‘दुख भंजन तेरा नाम’ से की थी. इसके बाद साल 1976 में आई फिल्म ‘बारूद’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद शोमा आनंद ने कई हिट फिल्मों में काम किया. फिल्मों के अलावा वो कई टीवी शो का भी हिस्सा रही.
बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए चर्चा बटोरती हैं. हाल की हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में उनसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर की मुलाकात हुई. जहां, एक्ट्रेस की स्पीच सुन शशि थरूर उनके कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल के कायल हो गए. उन्होंने प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘हार्वर्ड के बैकस्टेज में प्रियंका चोपड़ा से (एक दशक से अधिक समय बाद) मुलाकात हुई. ठीक @HarvardIndConf के समापन भाषण से पहले. उन्हें इतना अच्छा करते हुए देखना और सुनना वाकई अद्भुत है!’
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजपाल यादव के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से एक सुकून भरी खबर आई है. पिछले कुछ समय से कानूनी दांव-पेच और करोड़ों के कर्ज के विवाद में उलझे राजपाल यादव को अदालत ने 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. यह राहत तब मिली जब राजपाल के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि उन्होंने बकाया राशि का एक हिस्सा यानी 1.5 करोड़ रुपये का डीडी (DD) जमा करा दिया है. इस वित्तीय पहल ने राजपाल के पक्ष को मजबूती दी है. आखिरकार 11 दिनों के बाद अभिनेता जेल से बाहर आएंगे.
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली हाई कोर्ट में आज एक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है. इसके साथ ही उम्मीद है कि कोर्ट आज इस मामले पर फैसला सुना सकती है.
बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए चर्चा बटोरती हैं. हाल की हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में उनसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर की मुलाकात हुई. जहां, एक्ट्रेस की स्पीच सुन शशि थरूर उनके कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल के कायल हो गए. उन्होंने प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हार्वर्ड के बैकस्टेज में प्रियंका चोपड़ा से (एक दशक से अधिक समय बाद) मुलाकात हुई. ठीक @HarvardIndConf के समापन भाषण से पहले. उन्हें इतना अच्छा करते हुए देखना और सुनना वाकई अद्भुत है!'
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शोमा आनंद का आज जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. शोमा आनंद ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1974 में आई पंजाबी फिल्म 'दुख भंजन तेरा नाम' से की थी. इसके बाद साल 1976 में आई फिल्म 'बारूद' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद शोमा आनंद ने कई हिट फिल्मों में काम किया. फिल्मों के अलावा वो कई टीवी शो का भी हिस्सा रही.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 30.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…