Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: प्री-ऑस्कर पार्टी में शामिल हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, तस्वीरें इंटरनेट पर हुई वायरल

Entertainment News in Hindi LIVE: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ हॉलीवुड की स्पेशल प्री-ऑस्कर पार्टी में शामिल हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी से कुछ दिन पहले हॉलीवुड में एक स्पेशल प्री-ऑस्कर पार्टी आयोजित की गई थी. जिसमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास साथ पहुंचीं. इनके अलावा हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी इस पार्टी में मौजूद रही. एकेडमी अवॉर्ड्स से तीन दिन पहले रखी गई इस पार्टी में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका एक अट्रेक्टिव व्हाइट कलर के ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लुक के साथ दिखाई दी. वहीं, निक ने सफेद शर्ट, ग्रे जैकेट और काली पैंट पहनकर अपनी पत्नी को कॉम्प्लिमेंट किया. इस पार्टी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

इसके अलावा आज बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का जन्मदिन है, इस साल एक्टर अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आमिर खान बॉलीवुड में पिछले 42 साल से काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फिल्में दी हैं, जिनमें ‘लगान’, ‘गजनी’, ‘दंगल’, ‘तारे जमीन पर’ और ‘धूम 3’ जैसी फिल्में शामिलहैं.. आमिर के अलावा आज बॉलीवुड के हिट डायरेक्टर रोहित शेट्टी का भी 52वां जन्मदिन है. रोहित ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म’जमीन’न से की थी. इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ की शुरुआत की. रोहित शेट्टी ने अपने 23 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसीफिल्में शामिलहैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 15वें दिन 1.44 करोड़ रुपये की कलेक्शन दर्ज की है. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 41.69 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 47.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 15वें दिन 1.94 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक कुल 44.64 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 60 करोड़ रुपये हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

11:09 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment News LIVE:61 साल के हुए सुपरस्टार आमिर खान का जन्मदिन

आज बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का जन्मदिन है, इस साल एक्टर अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आमिर खान बॉलीवुड में पिछले 42 साल से काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फिल्में दी हैं, जिनमें ‘लगान’, ‘गजनी’, ‘दंगल’, ‘तारे जमीन पर’ और ‘धूम 3’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/DUOpwDTjm4L/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:42 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment News LIVE: प्री-ऑस्कर पार्टी में शामिल हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी से कुछ दिन पहले हॉलीवुड में एक स्पेशल प्री-ऑस्कर पार्टी आयोजित की गई थी. जिसमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास साथ पहुंचीं. इनके अलावा हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी इस पार्टी में मौजूद रही. एकेडमी अवॉर्ड्स से तीन दिन पहले रखी गई इस पार्टी में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका एक अट्रेक्टिव व्हाइट कलर के ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लुक के साथ दिखाई दी. वहीं, निक ने सफेद शर्ट, ग्रे जैकेट और काली पैंट पहनकर अपनी पत्नी को कॉम्प्लिमेंट किया. इस पार्टी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

First published on: Mar 14, 2026 09:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.