Wednesday, 17 September, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: बिग बॉस 19 में शहबाज ने जीता सभी का दिल, कमाई के मामले में Demon Slayer ने छुड़ाए छक्के

Entertainment News in Hindi Live: हॉलीवुड, बॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 LIVE के साथ…

E24 Entertainment LIVE
E24 Entertainment LIVE

Entertainment News Live Update in Hindi: मनोरंजन की दुनिया में होने वाली हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स के लिए E24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको टीवी जगत से लेकर हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगी. जैसे इन दिनों टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो के नए एपिसोड में शहबाज बदेशा ने सच्ची दोस्ती की मिसाल दी है। वहीं, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जापानी एनीमे फिल्म ‘डीमेन स्लेयर’ धुआंधार कमाई कर रही है। एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 LIVE के साथ…

09:44 (IST) 17 Sep 2025
Entertainment News Live: सिडनी स्वीनी की 'द हाउसमेड' का ट्रेलर बना वर्ल्ड क्रेज

हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी की आने वाली फिल्म ‘द हाउसमेड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर छा गया। ये फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

https://www.instagram.com/reel/DOq1aHakcso/?utm_source=ig_web_copy_link

09:21 (IST) 17 Sep 2025
Entertainment News Live: 'दंगल गर्ल' संग स्क्रीन शेयर करेंगी 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा

फिल्म 'सैयारा' से फेमस हुई अनीत पड्डा अब दंगल गर्ल के साथ नजर आने वाली हैं। दरअसल, अनीत फतिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्म 'न्याय' का हिस्सा बनने वाली है। बॉलीवुड बबल के अनुसार, अनीत पड्डा इस फिल्म में फतिमा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

https://www.instagram.com/reel/DOfR2gGEvyX/?utm_source=ig_web_copy_link

07:51 (IST) 17 Sep 2025
Bigg Boss 19 Live: 'बिग बॉस 19' में शहबाज ने दी सच्ची दोस्ती की मिसाल

‘बिग बॉस 19’ के नए एपिसोड में शहबाज बदेशा ने सच्ची दोस्ती की मिसाल देते हुए अमाल मलिक को बचा लिया। दरअसल, शहबाज ने मजाक-मस्ती में घरवालों का सामान और खाने की चीजें छीपा दी थीं। इसमें कैप्टन अमाल मलिक ने भी उनका पूरा साथ दिया था। लेकिन जब शहबाज पकड़े गए तो उन्होंने अमाल का नाम नहीं लिया।

https://www.instagram.com/reel/DOrRodRAFGs/?utm_source=ig_web_copy_link

07:43 (IST) 17 Sep 2025
Box Office Collection Live: 'डीमेन स्लेयर' ने छुड़ाए सभी के छक्के

जापानी एनीमे फिल्म 'डीमेन स्लेयर' ने वर्ल्डवाइड 4200 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

https://www.instagram.com/p/DOjCammj-cP/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Sep 17, 2025 07:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.