Thursday, 11 September, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: संपत्ति विवाद पर संजय कपूर की पत्नी प्रिया ने करिश्मा पर बोला हमला

Entertainment News in Hindi Live: सलमान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' से लेकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की संपत्ति विवाद तक से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 LIVE के साथ…

Entertainment News Live
Entertainment News Live

Entertainment News Live Update in Hindi: एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर एक ताजा खबर और अपडेट्स के लिए आपका E24 के लाइव में स्वागत है। यहां पर बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड, मॉलीवुड, हॉलीवुड और टीवी जगत की एक छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट पढ़ने को मिलेगी। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ और ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ का बॉक्स ऑफिस पर 6वां दिन काफी खराब रहा। ‘बिग बॉस 19’ में कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी टास्क होगा। इसके अलावा भी मनोरंजन जगत में आज बहुत कुछ होने वाला है जिसके लिए आप जुड़े रहिए E24 LIVE के साथ…

13:21 (IST) 11 Sep 2025
Entertainment News Live: संपत्ति विवाद पर संजय कपूर की पत्नी प्रिया ने करिश्मा पर बोला हमला

बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के विवाद के बीच पत्नी प्रिया सचदेव ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर तीखा हमला किया है। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रिया ने करिश्मा पर हमला बोलते हुए कहा कि संजय ने करिश्मा को कई साल पहले छोड़ दिया था।

12:29 (IST) 11 Sep 2025
Entertainment News Live: सुनीता आहूजा ने गोविंदा को दिए 10 में से 6 नंबर

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनिता अहूजा जल्द ही रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया जिसमें सुनिता अहूजा ने खुद को 'बीवी नंबर 1' बताया। साथ ही उन्होंने अपने पति गोविंदा को वफादारी के मामले में 10 में से 6 नंबर दिए हैं।

https://www.instagram.com/reel/DOOM7FzjG3p/?utm_source=ig_web_copy_link

12:07 (IST) 11 Sep 2025
Entertainment News Live: 'राजू जी की जय...' अनुपम खेर ने भाई को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने भाई राजू खेर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और भाई राजू की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही एक लंबा और इमोशनल पोस्ट भी लिखा है, जिसके अंत में उन्होंने मजाकियां अंदाज में लिखा, 'राजू जी की जय!'

https://www.instagram.com/p/DOcm6IZgpDo/?utm_source=ig_web_copy_link

11:18 (IST) 11 Sep 2025
Bigg Boss 19 LIVE: ‘बिग बॉस 19’ में घी पर बहस और चिले पर हंगामा

'बिग बॉस 19' में एक बार फिर से खाने को लेकर लड़ाई होने वाली है। इस बार ये लड़ाई घी से शुरू होकर चिले पर खत्म होने वाली है। दरअसल, कुनिका ने खाना बनाते समय चिले के लिए एक चम्मच घी इस्तेमाल किया। इस पर नेहल ने आपत्ति जताई और कहा कि घर में खाने को लेकर इतनी सुविधा नहीं है। इसके जवाब में कुनिका ने कहा कि खाना बनाने में तेल का ही इस्तेमाल किया है। इसके बाद नेहल कहती हैं, 'आप भी लोगों को घी इस्तेमाल करने से रोकती हैं।'

10:49 (IST) 11 Sep 2025
Entertainment News Live: काजल अग्रवाल मौत की अफवाह के बाद पहली बार आईं सामने

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल मौत की झूठी खबरों के बाद पहली बार पब्लिकली सामने आईं हैं। इसी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि हाल ही में उनके मौत की झूठी खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इन अफवाहों को खारिज कर दिया।

https://www.instagram.com/reel/DObAaMTkwxB/?utm_source=ig_web_copy_link

10:28 (IST) 11 Sep 2025
Entertainment News Live: भोजपुरी सिंगर देवी बनीं सिंगल मदर

भोजपुरी सिंगर देवी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, सिंगर देवी ने एक बेटी को जन्म दिया है। सिंगर देवी IVF के जरिए सिंगल मदर बनी हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, उन्होंने ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है, जिसकी पहली तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की।

09:59 (IST) 11 Sep 2025
Box Office Collection LIVE: 'लोका चैप्टर 1- चंद्रा' की कमाई

मलयालम सुपरहीरो फिल्म 'लोका चैप्टर 1- चंद्रा' ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने भारत में अब तक कुल 97.75 करोड़ बिजनेस कर लिया है।

https://www.instagram.com/p/DOOVEOsCRMj/?utm_source=ig_web_copy_link

09:53 (IST) 11 Sep 2025
Entertainment Live: रजनीकांत की 'कुली' OTT पर रिलीज

रजनीकांत की एक्शन फिल्म ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। आज यानी 11 सितंबर को ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

https://www.instagram.com/p/DOLHWepEwF6/?utm_source=ig_web_copy_link

09:23 (IST) 11 Sep 2025
Shriya Saran Birthday Live Updates: 43 साल की हुईं 'दृश्यम' फेम श्रिया सरन

फिल्म 'दृश्यम' से फेमस हुईं एक्ट्रेस श्रिया सरन का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं

08:34 (IST) 11 Sep 2025
Box Office Collection LIVE: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी 'बागी 4'

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' को रिलीज हुए आज 6 दिन हो गए हैं। इस दौरान फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार गिरते ही जा रहा है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 6वें दिन मात्र 2.25 करोड़ की कमाई की है।

08:18 (IST) 11 Sep 2025
Bigg Boss 19 LIVE: ‘बिग बॉस 19’ में होगा कैप्टेंसी टास्क

सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में तीसरी बार कैप्टेंसी के लिए टास्क होने जा रहा है। इस टास्क के लिए घर के सदस्यों के बीच दो लोगों की टीम बनाई जाएंगी, जिनके बीच मुकाबला होगा।

First published on: Sep 11, 2025 08:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.