नेटफ्लिक्स इंडिया और एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक पोस्टर शेयर कर दर्शकों को जानकारी दी है कि जल्द ही उनका रियलिटी शो ‘लॉकअप’ नेटफ्लिक्स पर आने वाला है. ऐसे में फैंस के बीच इस शो को लेकर खलबली मच गई है. इस खबर से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. अब देखना होगा कि इस बार इस शो में क्या कुछ खास होने वाला है.
दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. इस बार दोनों बहनों को उनकी उम्र को लेकर नेटिजन्स बातें कर रहे हैं. दरअसल दिशा और खुशबू पाटनी की उम्र में सिर्फ 203 दिनों का अंतर है, जो लगभग छह महीने है. इसी अंतर के चलते फैंस की इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है. गूगल प्रोफाइल के अनुसार दोनों बहनों की उम्र के मात्र 6 महीने का अंतर है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक्टर को 4 फरवरी 2026 तक शाम 4 बजे संबंधित जेल सुपरिटेंडेंट के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया है.
साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर एस.पी. वेंकटेश का निधन हो गया है. उन्होंने 70 साल की उम्र अपनी आखिरी सांस ली…पूरी खबर पढ़ें
रणवीर सिंह एक बार फिर पर्दे पर आग लगाने को तैयार हैं. फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का इंतजार खत्म होने वाला है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अभी से काफी चर्चा है. वहीं फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि इस बार कहानी में क्या नया होगा और रणवीर का अंदाज कैसा दिखेगा. टीजर देखकर तो यही लगता है कि फिल्म एक्शन और सस्पेंस का तगड़ा डोज होने वाली है. चलिए जानते हैं वो 5 खास बातें जो इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना सकती हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह और नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर आदित्य धर की जोड़ी ने आखिरकार वह धमाका कर दिया है, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था. कल इंस्टाग्राम पर ‘Tomorrow 12:12’ का सस्पेंस क्रिएट करने के बाद, आज तय समय पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है. हालांकि, टीजर की सफलता के बीच फिल्म कानूनी मुश्किलों में भी फंस गई है. साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने को लेकर फिल्म की टीम पर गाज गिरी है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
रणवीर सिंह और अदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद मूवी को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. पढ़ें पूरी खबर…
सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ ने 11वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 281 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने चौथे दिन सिर्फ 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 19.65 करोड़ की कमाई कर ली है.
हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस वहीदा रहमान का आज जन्मदिन है, आज एक्ट्रेस अपना 88वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीदा रहमान ने साल 1956 में आई तमिल फिल्म ‘अलीबाबावुम 40 थिरुदरगलम’ में एक डांसर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसी साल आई फिल्म ‘जयसिम्हा’ में वहीदा रहमान ने लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया है. उन्होंने क्राइम थ्रिलर सी.आई.डी. से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने हिट फिल्मों में काम किया है.
फिल्ममेकर फराह खान के कुक दिलीप एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फराह और दिलीप का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें जावेद अख्तर और शबाना आज़मी अपने खंडाला वाला खूबसूरत घर को दिखाते नजर आए. वीडियो में एक जगह, जब फराह और शबाना बातचीत करने बैठती हैं, तो दिलीप बीच में आकर कहता है, ‘इरशाद, इरशाद!’ इसके बाद फराह मजाक में उसे रसोई में खाना बनाने के लिए कह देती है। कुछ देर बाद, जब शबाना घर के अंदर लगे पेड़ के बारे में बताती हैं, जो लगभग 150 साल पुराना है, तो दिलीप फिर से बीच में टोकता है कि ‘मैडम, आपसे भी पुराने हैं!’ लेकिन दिलीप का ये कहना लोगों को खास पसंद नहीं आया और कमेंट में दिलीप की बहुत खिंचाई की.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: फिल्ममेकर फराह खान के कुक दिलीप एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फराह और दिलीप का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें जावेद अख्तर और शबाना आज़मी अपने खंडाला वाला खूबसूरत घर को दिखाते नजर आए. वीडियो में एक जगह, जब फराह और शबाना बातचीत करने बैठती हैं, तो दिलीप बीच में आकर कहता है, 'इरशाद, इरशाद!' इसके बाद फराह मजाक में उसे रसोई में खाना बनाने के लिए कह देती है। कुछ देर बाद, जब शबाना घर के अंदर लगे पेड़ के बारे में बताती हैं, जो लगभग 150 साल पुराना है, तो दिलीप फिर से बीच में टोकता है कि 'मैडम, आपसे भी पुराने हैं!' लेकिन दिलीप का ये कहना लोगों को खास पसंद नहीं आया और कमेंट में दिलीप की बहुत खिंचाई की.
हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस वहीदा रहमान का आज जन्मदिन है, आज एक्ट्रेस अपना 88वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीदा रहमान ने साल 1956 में आई तमिल फिल्म 'अलीबाबावुम 40 थिरुदरगलम' में एक डांसर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसी साल आई फिल्म 'जयसिम्हा' में वहीदा रहमान ने लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया है. उन्होंने क्राइम थ्रिलर सी.आई.डी. से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने हिट फिल्मों में काम किया है.
रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' ने चौथे दिन सिर्फ 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 19.65 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म 'Border 2' ने 11वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 281 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…