Wednesday, 11 March, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: रिलीज हुआ Border 2 का ट्रेलर

Entertainment News in Hindi LIVE: अल्लू अर्जुन ने फिल्ममेकर लोकेश कनगराज के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन और अहान शेट्टी की नई जोड़ी को शामिल किया गया है, जो इस बार युद्ध की एक नई गाथा को पर्दे पर जीवंत करेंगे. फिल्म का ट्रेलर देशभक्ति के जज्बे, भारी-भरकम डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है.

तेलुगु सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली साई-फाई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर ने एक और बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, अल्लू अर्जुन ने फिल्ममेकर लोकेश कनगराज के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है. अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘मैं कहता हूं 23. मस्ती के मूड में हूं. शांत स्वभाव का हूं. दिमागी रूप से पूरी तरह से तैयार हूं. यह पक्का है! लोकेश कनगराज गारू और आखिरकार भाई अनिरुद्ध ऑफिशियल के साथ इस नई यात्रा को लेकर उत्साहित हूं.’

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने नील नितिन मुकेश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में आई श्रीराम राघवन की थ्रिलर फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘न्यूयॉर्क’, ‘साहो’, ‘हिसाब बराबर’, और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा सहब’ ने 6वें दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ मूवी ने भारत में अब तक कुल 124.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 41वें दिन भी 3 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 813.60 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

18:49 (IST) 15 Jan 2026
Entertainment News LIVE: रिलीज हुआ Border 2 का ट्रेलर

साल 2026 की मच-अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह के बाद अपने 'बॉर्डर' वाले अंदाज में लौट आए हैं. इस बार उनके साथ वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे युवा सितारे भी देश की रक्षा के लिए मैदान में उतरेंगे. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज की जाएगी.

https://www.instagram.com/reel/DTiBJj-iNRy/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

18:46 (IST) 15 Jan 2026
16 जनवरी को OTT पर आ रहीं ये शानदार 5 फिल्में

ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ खास होता है. इस हफ्ते भी यहां शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं. एक्शन, थ्रिल और कॉमेडी से भरपूर इन फिल्मों की कहानी देखकर आपको खूब मजा आने वाला है. अगर आप इस हफ्ते घर बैठे कुछ मजेदार और दिलचस्प देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में बिल्कुल न मिस करें. आने वाले शुक्रवार यानी कि 16 जनवरी को ओटीटी पर शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं. इसमें एडल्ट कॉमेडी फिल्म मस्ती 4 भी शामिल है. चलिए फटाफट जानते हैं...पूरी लिस्ट देखें

18:07 (IST) 15 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अंडरवर्ल्ड की धमकी के डर से मेकर्स ने कैंसिल किया O Romeo का ट्रेलर लॉन्च

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च को मेकर्स ने कैंसिल कर दिया है. क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने लीगल नोटिस भेजा है और 2 करोड़ की मांग की है. इसलिए सुरक्षा को देखते हुए फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:34 (IST) 15 Jan 2026
Entertainment News LIVE: शिवकार्तिकेयन की फिल्म पराशक्ति पर खड़ा हुआ विवाद, 600 शोज हुए कैंसिल

साउथ सुपरस्टार शिकार्तिकेयन की फिल्म पराशक्ति 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हालांकि रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर विवाद छिड़ गया है. कांग्रेस यूथ का कहना है कि फिल्म में इतिहास और कई फैक्ट्स को गलत तरीके से पेश किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मूवी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी गलत ढंग से दिखाया है. बता दें कि यह मूवी 1960 में हुए आंदोलन के बारे में, जिसमें हिंदी थोपे जाने को लेकर दिखाया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:03 (IST) 15 Jan 2026
Entertainment News LIVE: बहन नुपुर सैनन की विदाई पर भावुक हुईं कृति सैनन

एक्ट्रेस कृति सैनन ने इंस्टाग्राम पर नुपुर और स्टेबिन की शादी की अनसीन तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी छोटी बहन के लिए एक भावुक नोट लिखा. साथ ही कई तस्वीरें भी शेयर की. कृति ने अपनी छोटी बहन के नाम एक बहुत ही प्यारा संदेश लिखा. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DTfxII1iCK2/?utm_source=ig_web_copy_link

11:24 (IST) 15 Jan 2026
Entertainment News LIVE: कृति सेनन ने नुपुर-स्टेबिन की शादी के लिए मां को किया था राजी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की है. हालांकि हाल ही में नुपुर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां स्टेबिन के लिए राजी नहीं थी. वह उनके भविष्य के लिए चिंतित थी. हालांकि बाद में कृति ने बताया कि मां को मनाया और कहा कि वह स्टेबिन से मिली हैं, वह अच्छा है और बहुत टैलेंटेड है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

11:02 (IST) 15 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘धुरंधर’ ने 41वें दिन की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 41वें दिन भी 3 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 813.60 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DRMGEk-jBNQ/?utm_source=ig_web_copy_link

10:01 (IST) 15 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘द राजा सहब’ ने 6वें दिन की कमाई

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा सहब’ ने 6वें दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ मूवी ने भारत में अब तक कुल 124.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DTgKiMoAMR4/?utm_source=ig_web_copy_link

08:47 (IST) 15 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 44 साल के हुए एक्टर नील नितिन मुकेश

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने नील नितिन मुकेश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में आई श्रीराम राघवन की थ्रिलर फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘न्यूयॉर्क’, ‘साहो’, ‘हिसाब बराबर’, और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/reel/DTXDDD3DJOy/?utm_source=ig_web_copy_link

07:50 (IST) 15 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अब इस बड़े डायेरक्टर के साथ अल्लू अर्जुन करेंगे काम

तेलुगु सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली साई-फाई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर ने एक और बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, अल्लू अर्जुन ने फिल्ममेकर लोकेश कनगराज के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है. अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'मैं कहता हूं 23. मस्ती के मूड में हूं. शांत स्वभाव का हूं. दिमागी रूप से पूरी तरह से तैयार हूं. यह पक्का है! लोकेश कनगराज गारू और आखिरकार भाई अनिरुद्ध ऑफिशियल के साथ इस नई यात्रा को लेकर उत्साहित हूं.'

https://www.instagram.com/reel/DTfVQcFktAp/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 15, 2026 07:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.