---विज्ञापन---

Entertainment News Live: बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ की जंग, जानें शुक्रवार को किसने कितना कलेक्शन किया?

Entertainment News Live: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लिया है, जिसके बाद से वह चर्चा में है. हाल ही में म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के ने अरिजीत की प्लानिंग के बारे में बात की है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live
Entertainment Live

Entertainment News Live: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़े सितारों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ अपनी सामाजिक कहानी से लोगों को जोड़ रही है, तो दूसरी तरफ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ देशभक्ति के जज्बे के साथ सिनेमाघरों में राज कर रही है. दोनों ही फिल्मों के बीच की यह टक्कर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को दिलचस्प बना रही है.

मद्रास हाई कोर्ट ने एक्टर से नेता बने विजय थलपति की याचिका को खारिज कर दिया है. जिसमें उन्होंने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा लगाए गए 1.5 करोड़ रुपये के जुर्माने को चुनौती दी थी. कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला बरकरार रखा है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने भाई की रिहाई के लिए मदद मांगी है. उनके भाई पूर्व भारतीय सेना स्पेशल फोर्सेस अधिकारी रहे हैं, जिनका नाम मेजर विक्रांत जेटली हैं. वो सितंबर 2024 से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में हैं, एक्ट्रेस ने उन्हें भारत वापस लाने की गुहार लगाई है.

म्यूजिक इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से हाल ही में अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की है. उनके रिटायरमेंट के इस फैसले से लाखों फैंस का दिल टूट गया है. साथ ही तमाम साथी सिंगर्स ने भी उनसे इस फैसले पर विचार करने को कहा है. हालांकि इन सभी के बीच हाल ही में म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के, जो कि कई फिल्मों में बेहतरीन काम कर चुके हैं. उन्होंने अरिजीत सिंह को लेकर बात की है और बताया है कि रिटायरमेंट के बाद वो क्या करेंगे.

दरअसल, मनी कंट्रोल से बात करते हुए विशाल ने बताया कि अरिजीत ने बस प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाई है न कि म्यूजिक से. उन्होंने कहा, “अरिजीत के इस फैसले के पीछे सिर्फ एक ही वजह नहीं है, जो दिख रही है. इसके पीछे और भी बहुत कुछ है. अरिजीत ने ये फैसला लिया है कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. हालांकि वह म्यूजिक से जुड़े रहेंगे. वह खुद गाने बनाते और गाते रहेंगे. उनका अपना चैनल भी है. तो वह म्यूजिक में काम करते रहेंगे. साथ ही वो आगे कॉन्सर्ट्स भी करेंगे.”

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 7वें दिन सिर्फ 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने अभी तक भारत में सिर्फ 26.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ ने 14वें दिन 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 294.25 करोड़ की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:54 (IST) 6 Feb 2026
Entertainment Live News: बॉक्स ऑफिस पर 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' की जंग

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़े सितारों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' अपनी सामाजिक कहानी से लोगों को जोड़ रही है, तो दूसरी तरफ सनी देओल की 'बॉर्डर 2' देशभक्ति के जज्बे के साथ सिनेमाघरों में राज कर रही है. दोनों ही फिल्मों के बीच की यह टक्कर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को दिलचस्प बना रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

23:35 (IST) 6 Feb 2026
Entertainment Live News: 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हुआ ऐलान

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' एक बार फिर दर्शकों को डराने और रोमांचित करने के लिए तैयार है. दो साल के लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने इसके 15वें सीजन का धमाकेदार प्रोमो जारी कर दिया है. इस एलान के साथ ही सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

https://www.instagram.com/reel/DUavrSLDaxm/?utm_source=ig_web_copy_link

22:42 (IST) 6 Feb 2026
Entertainment Live News: दिल्ली में लापता लड़कियां 'Mardaani 3' का प्रमोशन या किडनैपिंग? मेकर्स ने दी सफाई

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के साथ-साथ एक बड़े विवाद को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म की कहानी और इसके प्रमोशन के तरीकों को लेकर दिल्ली पुलिस और यश राज फिल्म्स (YRF) के बीच खींचतान देखने को मिल रही है. लापता लड़कियों के मुद्दे पर बनी इस फिल्म के इर्द-गिर्द सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अब कानूनी मोड़ ले रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:18 (IST) 6 Feb 2026
Entertainment Live News: The 50: हिट बनने आया था रियलिटी शो, अखाड़ा बनकर रह गया!

रियलिटी शो 'द 50' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी. दावा किया गया था कि यह शो बाकी सभी शोज का रिकॉर्ड तोड़ देगा, लेकिन शुरुआती 5 एपिसोड्स ने दर्शकों को काफी निराश किया है. शो में मनोरंजन की जगह केवल चीखना-चिल्लाना और हाथापाई देखने को मिल रही है. बड़े-बड़े सितारों के होने के बावजूद शो की चमक फीकी पड़ गई है. लोग अब इसके फॉर्मेट और नियमों पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह शो वाकई 50 दिनों तक टिक पाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:33 (IST) 6 Feb 2026
Entertainment Live News: बवाल से FIR तक... मनोज बाजपेयी और नीरज पांडे पर क्यों उठे सवाल?

नेटफ्लिक्स के हालिया इवेंट में मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'घूसखोर पंडत' के एलान ने खुशियों से ज्यादा विवादों को जन्म दे दिया है. फिल्म के टाइटल को लेकर शुरू हुआ यह विरोध अब कानूनी पचड़े और एफआईआर तक पहुंच गया है. विवाद बढ़ता देख अब मेकर्स और लीड एक्टर मनोज बाजपेयी को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:18 (IST) 6 Feb 2026
Entertainment Live News: सबरीमाला सोने की चोरी मामले में अभिनेता जयराम को ED का समन

सबरीमाला सोने की चोरी के मामले में ED ने अभिनेता जयराम को समन भेजा है. साथ ही कथित मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को भी बुलाने की तैयारी है, जो हाल ही में कोल्लम कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए हैं. इस मामले की समानांतर जांच केरल पुलिस की SIT भी कर रही है.

14:58 (IST) 6 Feb 2026
Entertainment Live News: भागम भाग 2 से हुई गोविंदा की छुट्टी, इस एक्टर ने ली जगह

भागम भाग साल 2006 की आइकॉनिक फिल्म है. इस फिल्म में गोविंदा और अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे. हालांकि हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि गोविंदा को फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है और उनके स्थान पर मनोज बाजपेयी ने जगह बना ली है. इस खबर से फैंस खासा नाराज है. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:56 (IST) 6 Feb 2026
Entertainment Live News: मनोज बाजपेयी ने दिया 'घूसखोर पंडित' विवाद पर रिएक्शन, कही ये बात

मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'घूसखोर पंडित' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई है. फिल्म अपने टाइटल को लेकर चर्चा में है. लोगों ने इसके टाइटल को लेकर आपत्ति जताई है और देश भर में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. वहीं, अब मनोज बाजपेयी ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने पोस्ट कर कहा, "लोगों की शेयर की गई भावनाओं और चिंताओं का मैं सम्मान करता हूं और उन्हें गंभीरता से लेता हूं. जब आप जिस चीज का हिस्सा होते हैं, उससे कुछ लोगों को ठेस पहुंचती है, तो यह आपको रुककर सुनने के लिए मजबूर कर देता है." यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:54 (IST) 6 Feb 2026
Entertainment Live News: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की वध 2 निकली कमाल? जानें यहां

Vadh 2: जसपाल सिंह संधू के डायरेक्शन में बनी वध 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.यहां तक कि लोग इसे पहली वध से बेहतर बता रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:53 (IST) 6 Feb 2026
Entertainment Live News: नोरा फतेही हैं बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर, जीती हैं लग्जरी लाइफ

नोरा फतेही आज बॉलीवुड की जानी मानी कलाकार हैं. वह वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस बनने आईं थी, लेकिन अपने शानदार मूव्स के कारण वह आज पॉपुलर डांसर बन गई हैं. वहीं, नोरा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का बर्थडे 6 फरवरी 1992 को कनाडा के टोरंटो में हुआ था. एक्ट्रेस 40 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं और आज वह लग्जरी लाइफ जीती हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

First published on: Feb 06, 2026 02:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.