बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहा ‘डॉन 3’ वाला विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच एक और खबर सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर के साथ सुलह और पैचअप करने की कोशिश की है. पढ़ें पूरी खबर…
एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही में मुंबई के पॉश इलाकों में काम करने वाले कुक और नौकरानियों की हाई सैलरी को लेकर एक बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. कई लोगों को एक्ट्रेस की बात पसंद नहीं आई। इसी बीच, मिनी माथुर ने भी कीर्ति कुल्हारी को आड़े हाथ ले लिया.
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के गाने का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है. वासु भगनानी ने फिल्म के मेकर्स पर 400 करोड़ रुपये का केस दर्ज कर दिया है. अपनी इस याचिका में वासु भगनानी ने कोर्ट से तुरंत राहत की मांग की है. पढ़ें पूरी खबर…
Charles Cioffi Passes Away: हॉलीवुड के जाने-माने कैरेक्टर एक्टर चार्ल्स सियोफी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है. टॉम क्रूज की फिल्म ‘ऑल द राइट मूव्स’ और ऑस्कर विजेता फिल्म ‘क्लूट’ में विलेन का यादगार रोल निभाने वाले चार्ल्स ने टीवी और थिएटर में भी लंबा योगदान दिया था. 31 अक्टूबर 1935 को न्यूयॉर्क शहर में जन्मे चार्ल्स सियोफी ने लगभग चार दशकों तक अभिनय की दुनिया पर राज किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में थिएटर से की थी और आगे चलकर अल पचीनो जैसे महान कलाकारों के साथ ब्रॉडवे स्टेज शेयर किया. पूरी खबर यहां पढ़ें…
एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है. ये बॉलीवुड कपल अब पापा-मम्मी बनने वाला है. इस खुशखबरी को एक्टर और एक्ट्रेस दोनों ने कुछ खास तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर…
Don 3 Controversy: ‘डॉन 3’ विवाद को सुलझाने के लिए सुपरस्टार सलमान खान के आगे आने के बाद अब आमिर खान को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है. दावों के मुताबिक, आमिर ने भी रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का पैच-अप कराने की कोशिश की थी. आइए जानते हैं क्या है सच्चाई? पूरी खबर यहां पढ़ें…
Dhinchak Pooja: अपने अनोखे गानों ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ से रातों-रात इंटरनेट सनसनी बनने वाली पूजा जैन यानी ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया था. शुरुआत में लोगों को लगा कि यह उनके किसी नए गाने का पब्लिसिटी स्टंट या प्रमोशनल ड्रामा है, जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया. लेकिन अब ढिंचैक पूजा ने इन तस्वीरों के पीछे का पूरा सच बताते हुए अपनी शादी और पति को लेकर पहली बार खुलकर बात की है.
सुरभि ज्योति टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. एक्ट्रेस आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 29 मई 1988 को पंजाब में हुआ था. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कबूल है शो से पॉपुलैरिटी हासिल की है और इसी शो के बाद वह घर-घर पहचानी गईं. इसके अलावा वह नागिन 3, ये जादू है जिन्न का जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं और इन दिनों वह अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं.
सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ जल्द आने वाली है. वहीं, हाल ही में इस फिल्म के टीजर रिलीज को लेकर अपडेट आया है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टीजर में जबरदस्त ड्रामा, इमोशन्स है. आमिर खान ने नरेशन के लिए वॉइस ओवर किया है और उनकी आवाज को बहुत इम्पैक्ट होगा. फिल्म के टीजर के 15 जून को रिलीज होने की खबरें हैं. बता दें कि आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और इस मूवी में प्रीति जिंटा भी नजर आने वाली हैं.
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान कई मुश्किलों का सामना किया है. इतना ही नहीं तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस भी हैं, जो कि अपनी शक्ल-सूरत के कारण भी रिजेक्ट हुए हैं. आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि अपनी शक्ल के कारण कई बार रिजेक्ट हुआ. इतना ही नहीं ये एक्टर इसी कारण भिखारी भी बन गया था. हालांकि जब उन्होंने बतौर एक्टर काम किया, तो अपने करियर में एक या दो नहीं बल्कि तीन नेशनल अवॉर्ड भी जीते. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…
पंकज कपूर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं. वह आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 29 मई 1954 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर, टेलीविजन से की थी. इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए. एक्टर फिल्म राख, मकबूल, एक डॉक्टर की मौत, चमेली की शादी, एक रूका हुआ फैसला, जलवा, ये वो मंजिल तो नहीं जैसी कई फिल्मों में काम किया.
Entertainment News Live In Hindi: रणवीर सिंह इन दिनों डॉन 3 को लेकर चल रहे विवादों के कारण खबरों में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने बैन कर दिया है. क्योंकि फरहान अख्तर ने शिकायत की थी कि एक्टर ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले डॉन 3 में काम करने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद फरहान और रणवीर के बीच विवाद शुरू हो गया और ये विवाद इतना बढ़ गया है कि एक्टर पर बैन भी लग गया. इतना ही नहीं कथित तौर पर फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल ने नुकसान की भरपाई के लिए 45 करोड़ रुपये की भी मांग की है और कहा कि एक्टर के अचानक से फिल्म के लिए इनकार करने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है.
वहीं, अब इस पूरे विवाद में सलमान खान की एंट्री हो गई है. दरअसल, सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा कि सलमान खान ने इस पूरे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह को सलमान खान काफी पसंद करते हैं और फरहान भी उनके करीब है. जिसके बाद दोनों के बीच चल रहे विवाद पर उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के भविष्य को नुकसान पहुंचाए बिना अपने मुद्दों को सुलझा लें.
इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि सलमान ने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद इंडस्ट्री में होना आम बात है और उन्होंने रणवीर से भी इस बारे में लंबी बातचीत की. ताकी दोनों के पक्ष को सुन और समझ सकें और उन्होंने दोनों के बीच सुलह कराने की भी कोशिश की.
दृश्यम 3, करुप्पू और चांद मेरा दिल का गुरुवार कलेक्शन
दृश्यम 3, करुप्पू और चांद मेरा दिल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर नजर डालें तो इस गुरुवार तीनों ही फिल्मों ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. मोहनलाल की दृश्यम 3 ने अपने रिलीज के 8वें दिन 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है और सूर्या स्टारर करुप्पू ने रिलीज के 14वें दिन 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल ने अपने रिलीज के 7वें दिन सिर्फ 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…