Live Updates
22:17 (IST) 18 May 2026
Entertainment News: अपने ‘करीबी’ के निधन पर टूट गए थे शाहरुख खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसी बीच शाहरुख खान का एक इमोशनल किस्सा सोशस मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शाहरुख के जीवन का ये भावुक किस्सा उनके सबसे करीब और चहीते पेट डॉग से जुड़ा है. शाहरुख का अपने इस पेट डॉग के साथ बहुत गरहा लगाव था. चलिए आपको इस अनकहे किस्से के बारे में बताते हैं….पूरी खबर पढे़ं

21:16 (IST) 18 May 2026
Entertainment Live News: गोविंदा या गोरिल्ला... अब क्यों 'हीरो नं 1' हो रहे हैं ट्रोल?

गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं. इस वीडियो के कमेंट में लोग उन्हें गोरिल्ला से कम्पेयर कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

20:59 (IST) 18 May 2026
Entertainment Live News: मॉडल ट्विशा शर्मा केस में आया खतरनाक मोड़

मशहूर मॉडल और मिस पुणे रही ट्विशा शर्मा की अचानक मौत ने हर किसी को चौंका दिया. भोपाल में हुई इस चर्चित मौत मामले में अब जाकर एक CCTV वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में ट्विशा शर्मा ऊपर जाते हुए दिख रही हैं. वीडियो में ट्विशा शर्मा को उनके पति CPR देने की कोशिश करते दिख रहे हैं. उसके बाद परिवार वाले ट्विशा को सीढ़ियों से नीचे लाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के आधार पर ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग और तेज कर दी है…पूरी खबर पढ़ें

19:05 (IST) 18 May 2026
Entertainment Live News: कान्स में फूटा इस एक्ट्रेस का गुस्सा

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस केट ब्लैंचेट ने एक बार फिर metoo मुमेंट को जिंदा कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस आंदोलन को हॉलीवुड में बड़ी शांति के शांत के साथ खत्म कर दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

17:54 (IST) 18 May 2026
Entertainment Live News: बॉलीवुड की पहली पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस

आज हम आपको हिंदी सिनेमा की पहली पढ़ी-लिखी अदाकारा से मिलवा रहे हैं. उनका नाम है लीला लिटनिस (Leela Litnis), जिनका नाम शायद ही आपने सुना होगा. लीला भले ही मीना कुमारी, मधुबाला और मुमताज जैसी पॉपुलर नहीं हुईं, लेकिन हिंदी सिनेमा ने उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी है….पूरी खबर पढ़ें

16:34 (IST) 18 May 2026
Entertainment Live News: राम चरण की 'पेड्डी' का ट्रेलर रिलीज

पेड्डी का दमदार ट्रेलर आया सामने, राम चरण ने तीन अलग अवतार से जीता दिल!

14:53 (IST) 18 May 2026
Entertainment Live News: Mouni Roy से तलाक के बाद पलटे Suraj Nambiar, नहीं देंगे एक्ट्रेस को एलिमनी?

टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ और पति सूरज नांबियार संग शादी के चार साल बाद तलाक लेने को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर तलाक को लेकर कंफर्मेशन दी है. वहीं अब इस पूरे मामले पर पहली बार सूरज नांबियार ने चुप्पी तोड़ी है. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है. साथ ही कहा है कि दोस्तों को इन सभी में घसीटना बंद करो. इसके अलावा उन्होंने एलिमनी पर भी बात की है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:52 (IST) 18 May 2026
Entertainment Live News: Netflix पर आते ही गर्दा उड़ा रही थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म

सस्पेंस थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो लोगों को काफी पसंद आता है. दर्शक हर हफ्ते नई नई फिल्में तलाश करता है, जो कि सस्पेंस और थ्रिलर है भरी होती हैं. वहीं, हर हफ्ते कई ऐसी मूवीज रिलीज होती हैं जो आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करेंगे, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज होने के बाद से लगातार ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:53 (IST) 18 May 2026
Entertainment Live News: Alia Bhatt की Cannes में ट्रोलिंग से तिलमिलाए Ranbir Kapoor

आलिया भट्ट हाल ही में कांस 2026 से वापस लौटी हैं और पति रणबीर कपूर के साथ एयरपोर्ट से स्पॉट हुई हैं. हालांकि इस दौरान रणबीर कपूर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:52 (IST) 18 May 2026
Entertainment Live News: James Cameron ने Avatar 4 और 5 पर दिया बड़ा अपडेट

अवतार हॉलीवुड की बेहतरीन और बिग बजट फिल्मों में से एक है. इस मूवी के तीनों ही पार्ट जबरदस्त हिट रहे हैं. वहीं, अब दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी के चौथे और पांचवें पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. पिछले साल इसकी तीसरी किस्त अवतार फायर एंड ऐश आई थी और यह भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. वहीं, इसके बाद दर्शक जानना चाहते हैं कि इसकी अगल किस्त कब आने वाली है. जिसको लेकर हाल ही में फिल्म के निर्माता जेम्स कैमरून ने अपडेट शेयर किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:47 (IST) 18 May 2026
Entertainment Live News: ‘करुप्पू’ का बजा संडे को डंका, जानें 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन

Karuppu Vs Raja Shivaji Collection: सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू का सिनेमाघरों डंका बज रहा है. फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. दूसरी ओर रितेश देशमुख स्टारर राजा शिवाजी ने इस रविवार भी अच्छा कलेक्शन किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

08:20 (IST) 18 May 2026
Entertainment Live News: टीवी की टॉप एक्ट्रेस हैं शिवांगी जोशी, मना रही हैं 28वां जन्मदिन

शिवांगी जोशी टीवी की टॉप एक्ट्रेस हैं. वह लंबे वक्त से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. हालांकि उन्हें राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान मिली है. वहीं, आज एक्ट्रेस अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 18 मई 1998 को हुआ था.

Entertainment News Live in Hindi: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल धनश्री संग तलाक के बाद से अक्सर ही खबरों में बने रहते हैं. इतना ही नहीं क्रिकेटर का लंबे वक्त तक एक्ट्रेस और आरजे महवश संग नाम जुड़ा था. दोनों को लेकर कहा गया था कि वे डेट कर रहे हैं. हालांकि बाद में दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद कहा गया कि उनका ब्रेकअप हो गया है. हालांकि अब आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल संग डेटिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने सारा सच बताया है.

दरअसल, हाल ही में पिंकविला के साथ बात करते हुए आरजे ने युजवेंद्र को अनफॉलो करने को लेकर बात की है. उन्होंने कहा, " लोगों को छोटी-मोटी बातों पर बवाल मचा देने की आदत है. जब आप इससे खुद गुजरते हैं तो ये कोई बड़ी बात नहीं है. जैसे दो दोस्तों के बीच बहस हुई और एक दूसरे को फॉलो अनफॉलो कर दिया. बात वहीं खत्म हो जाती है. आप दोस्तों के साथ बात करने में सहज फील करते हैं, तो आपको उनके कोई शिकायत नहीं रखनी चाहिए. इसलिए मैं हमेशा उन्हें शुभकामनाएं देती हूं और मेरी दुआएं हमेशा उनके साथ रहेंगी. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.

---विज्ञापन---

चहल संग डेटिंग पर बोलीं आरजे महवश

आरजे ने आगे डेटिंग को लेकर कहा, " नहीं ऐसा कभी नहीं था. मैं उनकी बहुत अच्छी दोस्त हूं. उस समय(तलाक के दौरान) उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी. इसलिए हम सब बस यही चाहते थे कि उनका IPL सीजन अच्छा गुजरे. मैं उनका सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़ी रही. अब भी हम हमेशा उसी तरह मिलेंगे जैसे मिलते थे. मैं बिना डरे उनके साथ खड़ी रहूंगा.

अली जफर बर्थडे

बता दें कि आज पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अली जफर का बर्थडे है. एक्टर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 18 मई 1980 को हुआ था. वह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि सिंगर, मॉडल, सॉन्ग राइटर, प्रोड्यूसर, पेंटर भी हैं. वह पाकिस्तान के अलावा बॉलीवुड की तमाम मूवी में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने बॉलीवुड में मेरे ब्रदर की दुल्हन, चश्मे बद्दूर, डियर जिंदगी जैसी फिल्मों में काम किया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---