Live Updates
10:36 (IST) 12 Jul 2026
Entertainment Live News: थलपति विजय की 'जन नायकन' के 60 मिनट में बिके 1000 टिकट

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ लंबे समय से विवादों में घिरी हुई थी. फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी थी, क्योंकि इसका सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के साथ विवाद चल रहा था. हालांकि, अब फिल्म को रिलीज की मंजूरी मिल चुकी है. यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और UK से लेकर भारत तक इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इतना ही नहीं, फिल्म के टिकट महज कुछ घंटों में ही बिक गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:35 (IST) 12 Jul 2026
Entertainment Live News: अल्फा ने 9वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला और नकारात्मक रिस्पॉन्स मिला है। इसके चलते फिल्म की कमाई लगातार घट रही है. वहीं, ‘धमाल 4’ की रिलीज का असर भी इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म ने 9 दिनों में भारत में 51.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

Entertainment News Live In Hindi: रियलिटी शो लॉक अप 2 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. शो में हर रोज कंटेस्टेंट अपने कोई न कोई राज खोल रहे हैं, जो दर्शकों को काफी हैरान कर रहा है. इस बीच एक्टर राम कपूर ने भी अपनी जिंदगी से जुड़े सबसे बड़े सीक्रेट का खुलासा किया है. उन्होंने अपने बचपन के ट्रॉमा को शेयर किया, जिसे जानकर सभी हैरान हो गए.

दरअसल, राम कपूर ने बताया कि वह जब सिर्फ 13 साल के थे, तो स्कूल में उनके साथ यौन शोषण हुआ था. इस घटना के बारे में सिर्फ उनकी पत्नी गौतमी कपूर को पता है. उन्होंने कहा, "बोर्डिंग स्कूल में मेरा यौन शोषण हुआ था. मैं आठवीं क्लास में था और दसवीं क्लास का एक स्टूडेंट मेरे बिस्तर पर मेरे साथ था. हम मजाक मस्ती कर रहे थे. उसने कंबल के नीचे मुझे छुआ. ये देखकर मैं सुन्न हो गया था. मैं कुछ नहीं कर पाया. क्योंकि वहां 30 से 40 बच्चे थे और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि कैसे रिएक्ट करूं."

---विज्ञापन---

राम ने आगे बताया कि उन्होंने जैसे तैसे हिम्मत जुटाई और उसकी घटिया हरकत को लेकर आवाज उठाई. उन्होंने कहा, " मुझे नहीं पता, लेकिन कुछ समय बाद मैंने उससे कहा, ' मुझे ये पसंद नहीं है. इतना सुनकर वो वहां से तुरंत चला गया." एक्टर ने बताया कि वह इस घटना से सदमे में चले गए थे. हालांकि आगे चलकर उस शख्स ने उनसे माफी मांगी थी. राम कपूर की ये बातें सुनकर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट हैरान रह गए. इतना ही नहीं फराह खान राम की बातें सुन रोने लगीं थीं.

'धमाल 4' कलेक्शन

अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी स्टारर 'धमाल 4' ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 22.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. मूवी ने ओपनिंग डे के मुकाबले दूसरे दिन करीब 8.50 करोड़ रुपये ज्यादा का कारोबार किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 35 प्रतिशत रही और इसके 10,954 शो चले. इस तरह 'धमाल 4' ने दो दिनों में भारत में कुल 36.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 53.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

'वेलकम टू द जंगल' कलेक्शन

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की बात करें, तो फिल्म के 15वें और 16वें दिन के कलेक्शन में मामूली बढ़त देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि 15वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस तरह फिल्म ने भारत में 16 दिनों में 127.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 183.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---