‘लॉक अप 2’ में हर दूसरे दिन कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. जब से शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी आमने-सामने आई हैं, तब से दोनों के बीच अक्सर तीखी बहस देखने को मिली है. हालिया एपिसोड में दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई. इतना ही नहीं, शुभांगी अत्रे को लेकर भी शिवांगी ने बातें की. यहां पढ़ें पूरी खबर…
सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. इन दिनों वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने देर रात जिम से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. एक्टर की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live In Hindi: 'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला के एंट्री लेने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं. आकांक्षा चमोला ने शो के पहले एपिसोड में खुलासा किया था कि वो और गौरव अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. इसके बाद से दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. हाल ही में गौरव खन्ना शो में पहुंचे थे और उन्होंने आकांक्षा से मुलाकात की थी. लेकिन आकांक्षा ने हालिया एपिसोड में खुलासा किया है कि वह गौरव को देखकर जरा भी खुश नहीं थी.
दरअसल, श्रेया कालरा ने धीरज धूपर की पत्नी विन्नी धूपर के आने पर कहा था कि वह भी चाहती हैं कि उनसे मिलने उनका बॉयफ्रेंड आए. जिसके बाद आकांक्षा ने कहा, "मेरा तो एक्स था. अभी हंस तो रहा है वरुण. वरुण ने कहा, " तेरा फैमिली कहां आया, तेरा तो स्ट्रेंजर आया." जिसपर आकांक्षा ने आगे कहा, "उससे ज्यादा मुझे फैमिली में से कोई आता, तो वो ज्यादा बेहतर था. मुझे अपना कंफर्ट चाहिए था. अगर मेरी मम्मी या पापा कोई आता तो अच्छा होता या मेरा कुत्ता ही आ जाता."
आकांक्षा चमोला अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. एक यूजर ने लिखा, "आकांक्षा चमोला अब नाम लेना बंद करो गौरव खन्ना का. उसके अलावा तुम्हारा कोई गेम नहीं है. अश्लील कंटेंट के अलावा क्या है सिर्फ पर्सनल बातें बताने आई थी ये. " दूसरे ने लिखा, " आकांक्षा चमोला तुम बिग बॉस 19 के घर में फेम के लिए क्यों गईं. गौरव खन्ना के भी मां-बाप है, कुत्ता है. उन्हीं को भेज देती है. फेम लिया गौरव से, अब ड्रामा करोगी? उसको नीचा दिखाओगी? एक और यूजर ने लिखा, "ऐसी बीवी ना मिले, वाहियात औरत."
धमाल 4 कलेक्शन
'धमाल 4' ने 15वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत रही और इसके 5,995 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 139.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 188.61 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
जन नायकन ने किया इतना कलेक्शन
'जन नायकन' ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ शुरुआत की थी. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 21.55 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29.5 प्रतिशत रही और इसके कुल 12,190 शो चले. इस तरह फिल्म ने दो दिनों में भारत में कुल 63.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. दो दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 112.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…