Tuesday, 17 February, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: ‘Tumbbad 2’ में कौन बनेगा हस्तर की खौफनाक दुनिया का बादशाह, अक्षय खन्ना या फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी!

Entertainment News in Hindi LIVE: सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड़ 2 को लेकर अपडेट आया है कि फिल्म के सीक्वल पार्ट के लिए अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी में से कोई एक विलेन बन सकता है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: साल 2018 की फिल्म तुम्बाड अपनी शानदार कहानी, बेहतरीन विजुअल्स और हस्तर के खौफ को लेकर जानी जाती है. तुम्बाड 2 को लेकर एक अपडेट सामने आया है. फिल्म के प्रोड्यूसर सोहम शाह ने इस बार मूवी के लिए पेन स्टूडियोज के जयंतीलाल गड़ा के साथ हाथ मिलाया है. जो कि गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इन सभी के अलावा इस मूवी के नए विलेन की तलाश की जा रही है.

दरअसल, फिल्म के करीबी सूत्रों के मुताबिक दो बेहतरीन कलाकार अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर विचार किया जा रहा है. फिल्म के सीक्वल पार्ट को लेकर मेकर्स का उद्देश्य सिर्फ फिल्म में एक डरावना विलेन दिखाना नहीं बल्कि एक ऐसा लेयर्ड किरदार लाना चाहते हैं, जो कि गहराई से काम कर सके. अक्षय खन्ना शानदार एक्टर हैं और नवाजुद्दीन डार्क रोल बखूबी निभाते हैं. हालांकि अभी तक कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

राजपाल यादव को 16 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं. एक्टर को भांजी की शादी अटेंड करने के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है. हालांकि को अभी भी 6 करोड़ रुपये का कर्ज देना है. जिसमें से शिकायकर्ता के वकील ने एबीपी से बात करते हुए कहा है कि अगर राजपाल बकाया पैसा चुका देते हैं वह केस खत्म कर देंगे.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

08:21 (IST) 17 Feb 2026
Entertainment Live News: पहले सोमवार को O Romeo ने की कितनी कमाई? जानें कलेक्शन

O Romeo Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म ने अपने पहले सोमवार यानी कि चौथे दिन ठीक-ठाक कमाई की है. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले सोमवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया है और मूवी ने कुल भारत में 34.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..,.

First published on: Feb 17, 2026 08:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.