णवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2′ की रफ्तार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में 69 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. धुरंधर पार्ट 1 और पार्ट 2 की कमाई जोड़े तो ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने बाहुबली और पुष्पा 2 जैसी सीरीज को पछाड़ दिया है. इस फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जिसने 1340 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हासिल किया. वहीं इसके दूसरे पार्ट ने अबतक 1,850.61 करोड़ की कमाई हासिल की. इस तरह धुरंधर सीरीज ने 3200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है….पूरी खबर पढ़ें
हाल ही में रिलीज ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को मिक्स्ड रिएक्शन मिले. फिल्म की कहानी ने दर्शकों को खास तरीके से अपनी ओर खींचा है. वहीं इसमें भरतनाट्यम से जुड़े एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर अनन्या की खूब ट्रोलिंग हुई. फिल्म से उनका भरतनाट्यम वाला सीन तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए. कुछ मशहूर भरतनाट्यम डांसर्स ने इसे ‘दुखद’ और ‘विनाशकारी’ तक बताया. वहीं अब इस पूरा मामले में अनन्या के पिता और बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने अपना रिएक्शन दिया है….पूरी खबर पढे़ें
विपुल अमृतलाल शाह की ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले आ रही फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर जारी हो गया है. मनोज बाजपेयी स्टारर ये फिल्म इतिहास के उन अनसुने और दबे हुए पन्नों को खोलने जा रही है, जिनके बारे में कभी चर्चा नहीं हुई. फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्ममेकर जोया अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ‘टाइगर बेबी फिल्म्स’ से 66 हाई-कैपेसिटी हार्ड डिस्क चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इन डिस्क में करोड़ों रुपये का कीमती डेटा मौजूद था. हैरान करने वाली बात यह है कि इस चोरी को ऑफिस के ही एक ऑफिस बॉय ने अंजाम दिया. आरोपी ने इन बेशकीमती हार्ड डिस्क को बाहर एक व्यक्ति को महज 15 हजार रुपये में बेच दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
‘धुरंधर 2’ पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के नियमों का उल्लंघन का आरोप लगा है. बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड (CBFC) को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर सप्ताह तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि कुछ मूवीज होने के बाद ही ओटीटी पर छा जाती हैं. हालांकि आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. यह फिल्म असल घटना पर आधारित है और इन दिनों इसकी जोरों पर चर्चा हो रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..
‘धुरंधर’ फिल्म से जुडे़ प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर दुष्कर्म और मारपीट के गंभीर आरोप लगे. एक युवती ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कर आरोप लगाया, कि चडीगढ़ के होटल में बुलाकर उसके साथ सैनी एस. जोहरे ने दुष्कर्म किया, और मारपीट भी की.
‘डॉन 3’ विवाद के बीच फिल्म ‘कांतारा’ के ‘दैवा’ की मिमिक्री विवाद में फंसे एक्टर रणवीर सिंह कर्नाटक हाईकोर्ट के निर्देश पर मैसूरु के श्री चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे. दरअसल, कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए उन्हें मंदिर जाकर दर्शन करने का आदेश दिया था. रणवीर का यह दौरा इसी अदालती कार्यवाही का हिस्सा है.
Pawan Kalyan Reaction On CM Vijay Victory: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय की शानदार चुनावी जीत पर आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने मजेदार टिप्पणी की है. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि विजय की इतनी आसान और तेज जीत देखकर उन्हें जलन होती है, क्योंकि खुद उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में 15 साल लग गए. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है. फिल्म ‘डॉन 3’ को छोड़ने की वजह से सुपरस्टार रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया गया है. इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खलबली मच गई है. हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. फैंस इस बात से भी हैरान हैं कि फिल्म तो कियारा आडवाणी ने भी छोड़ी थी, लेकिन गाज सिर्फ रणवीर सिंह पर ही क्यों गिरी? लोग अब इसकी वजह उनकी सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की कामयाबी को भी मान रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया टीवी के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं. दिव्यांका शादी के 10 साल बाद मां बन गई हैं. एक्ट्रेस के घर पर दोहरी खुशी आई है. दिव्यांका और विवेक जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं और विवेक ने खुद इसकी खुशी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 26 मई को जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी यह खुशी शेयर करते हुए बताया कि वह दो बेटों के पेरेंट्स बन गए हैं. वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि जुड़वा बच्चों के माता-पिता है. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.यहां पढ़ें पूरी खबर…
रणवीर सिंह हाल ही में डॉन 3 को लेकर चल रहे विवाद के कारण चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर को FWICE ने बैन कर दिया है, क्योंकि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की डॉन 3 से अपना नाम बाहर ले लिया है. वहीं, FWICE के बैन लगाने के बाद अब एक्टर पहली बार मीडिया के सामने आए हैं. उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टार एक्टर जेठालाल यानी कि एक्टर दिलीप जोशी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 26 मई 1968 को हुआ था. दिलीप जोशी टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं. उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए हैं. हालांकि दिलीप को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहचान हासिल हुई.
Entertainment News Live In Hindi: रणवीर सिंह धुरंधर की सफलता के बाद डॉन 3 को लेकर विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की डॉन 3 की शूटिंग से तीन हफ्ते पहले ही पल्ला झाड़ लिया था. उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद सारा बवाल शुरू हुआ. वहीं अब फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने शिकायत (Fwice) के बाद सख्त रुख अपनाते हुए रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है. इस पूरे मामले पर अब मुख्य सलाहकार अशोक पंडित, अध्यक्ष बीरेंद्र नाथ तिवारी और माननीय महासचिव अशोक दुबे ने FWICE के इस फैसले के मामले में मीडिया को संबोधित किया. साथ ही अशोक पंडित ने ये भी साफ किया कि फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है.
अशोक पंडित ने इस पूरे मामले में बताया कि फरहान अख्तर ने IFTDA (Indian Films And Television Directors Association) में शिकायत दर्ज की थी और आरोप लगाया था कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ दी. अशोक ने बताया, " फरहान लंदन में थे,इसलिए वे जूम के जरिए जुड़े. जबकि रितेश सिधवानी आईएफटीडीए ऑफिस गए. अगले दो घंटों में उन्होंने हमें पूरा मामला बताया कि वो हमारे पास क्यों आए हैं. फिर रूल्स के मुताबिक हमने दूसरे पक्ष से संपर्क किया, हर 10 दिन में हमने रणवीर सिंह को तीन बार याद दिलाया कि वे हमसे मिले और अपना पक्ष भी रखे, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया. अशोक ने आगे कहा, "फरहान 45 करोड़ रुपये चाहते हैं. इस राशि का हिसाब किताब हो चुका है और ऑडिट भी हो चुका है. हमने उनसे कहा है कि ये अमाउंट वही है, जो हमने खर्च किया है. फरहान, रितेश, रणवीर और हम सभी एक साथ बैठकर पॉजिटिव रिजल्ट पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.'
अशोक ने इस बात पर भी खुलासा किया कि रणवीर सिंह FWICE ने क्यों बैन लगाया है. उन्होंने कहा, " फिल्म इंडस्ट्री एक भरोसे पर चलने वाली व्यवस्था है. यहां जब कोई निर्माता किसी एक्टर को साइन करता है, तो उसके बाद पूरी टीम उसी के अनुसार काम शुरू कर देती है. फिल्म की तैयारी, शूटिंग की प्लानिंग, लोकेशन, टेक्निकल टीम, सेट और बाकी सभी चीजों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं. मूवी की तैयारी में निर्माताओं का काफी पैसा लगता है और ऐसे में अगर एक्टर आखिरी मौके पर फिल्म छोड़ देता है, तो उसका असर सिर्फ निर्माता पर नहीं बल्कि सैकड़ों कर्मचारियों पर पड़ता है. इस तरह से अचानक फिल्म छोड़ना एक खतरनाक ट्रेंड बन सकता है और ऐसे में निर्माताओं का भरोसा भी टूटने लगता है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…