पुनीत राजकुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर थे. उन्होंने इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय से खूब नाम कमाया. वहीं, आज पुनीत की बर्थ एनिवर्सरी है. एक्टर का जन्म 17 मार्च 1975 को हुआ था. उन्होंने करियर में 29 फिल्में की और साल 1980 से पर्दे पर बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू किया. उन्हें सबसे पहले 'वसंत गीता' में देखा गया, जिसके बाद उन्होंने 'भाग्यवंता', 'चालीसुवा मोदागालु', 'एराडु नक्षत्रगालु', और 'बेट्टादा हूवु' जैसी फिल्मों में काम किया. अप्पू', 'वीरा कन्नडिगा', और 'अभि' एक्टर की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही. हालांकि7 महज 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण पुनीत की मौत हो गई थी.