Ramayana Ranbir Kapoor Double Role: नितेश तिवारी की रामायण’ (Ramayana) को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने फिल्म जगत और दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है. अब तक हर कोई रणबीर कपूर को केवल ‘प्रभु श्रीराम’ के रूप में देखने के लिए उत्साहित था, लेकिन अब खुद रणबीर ने पुष्टि कर दी है कि वे इस मेगा बजट फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के दिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी भी नजर आएंगी.
Dacoit Trailer Out: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डकैत’ (Dacoit) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. जहां एक तरफ ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है, वहीं ‘डकैत’ के ट्रेलर ने यह साफ कर दिया है कि अप्रैल के महीने में दर्शकों को एक्शन और इमोशन का एक नया डोज मिलने वाला है. मृणाल ठाकुर का अब तक का सबसे अलग और इंटेंस अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Sunil Lahri Reaction on Ranbir Kapoor Ram Look: नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है. जहां एक तरफ भव्य विजुअल्स की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्टारकास्ट और उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. इसी कड़ी में रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का कालजयी किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता सुनील लहरी ने रणबीर कपूर के ‘राम’ लुक पर अपनी बेबाक राय साझा की है. आइए जानते हैं रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार पर क्या बोले पुराने लक्ष्मण. पूरी खबर यहां पढ़ें…
TV Actress Dee Freeman Passes Away: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री डी फ्रीमैन (Dee Freeman) अब हमारे बीच नहीं रहीं. ‘सिस्टास’ और ‘शेमलेस’ जैसी मशहूर सीरीज का हिस्सा रहीं डी फ्रीमैन का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से यह धमाल मचा रही है. फिल्म ने 16 दिनों में दुनिया भर में 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. वहीं, इस मूवी में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन, संजय दत्त जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. हर एक एक्टर ने अपने किरदार पर कड़ी मेहनत की है. लेकिन हाल ही में फिल्म से जुड़े एक शख्स ने धुरंधर 2 की सफलता का श्रेय एक एक्टर को दिया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..
थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज पिछले चार महीने से अटकी हुई है. फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से विवाद के कारण इस मूवी को सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है. वहीं अब पूरे विवाद पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है, “डीएमके दूसरी ताकतों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रच रही है.उन्होंने कहा, ” DMK और BJP में कोई फर्क नहीं है, क्योंकि दोनों के बीच ‘चोरी-छिपे और परोक्ष गठबंधन’ है.”
फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट और कई फ्लॉप फिल्में दी है. हालांकि बहुत कम ही ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान फ्लॉप फिल्मों से ज्यादा हिट मूवीज दी हैं. लेकिन आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अपने फिल्म करियर के दौरान सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी है. इस एक्ट्रेस के नाम फ्लॉप फिल्में कम है, लेकिन हिट और ब्लॉकबस्टर मूवीज लिस्ट में शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.यहां पढ़ें पूरी खबर…
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में शुमार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. शादी के बाद कपल एक महीने तक चर्चा में बने रहे. कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुईं. वहीं, अब एक बार फिर से कपल सुर्खियों में आ गए हैं. लोग उनके एक वायरल वीडियो से अनुमान लगा रहे हैं कि रश्मिका मंदाना शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या सच है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News LIVE Update in Hindi: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म लगातार तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. वहीं, इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा राकेश बेदी भी अहम रोल में दिखे थे. वह फिल्म में जमील जमाली के रोल में नजर आए थे, जो कि एक पाकिस्तानी नेता के तौर में नजर आए थे. वहीं, दूसरे पार्ट में पता चलता है कि वह एक भारतीय स्पाई हैं, जो कि 45 साल से पाकिस्तान की राजनीति में घुसने की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने राकेश बेदी की तारीफ की और अब एक्टर ने भी उनकी बातों का जवाब दिया है.
दरअसल, पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने एक इंटरव्यू में कहा था, " राकेश बेदी एक एक्टर हैं, हम दिखने में एक जैसे लगते हैं. हमारा चेहरा, दिल और खून सब एक जैसा हो सकता है पर पर्सनल नहीं होना चाहता हूं. पर एक एक्टर के तौर पर उनकी इज्जत करता हूं. सीनियर एक्टर के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं. आई लव यू.' नबील गबोल के इस बयान के जवाब पर अब राकेश बेदी ने भी जवाब दिया है.
राकेश बेदी ने लल्लनटॉप से बात करते हुए बताया कि उनका किरदार नबील गबोल से इंस्पायर नहीं है. उन्होंने कहा, " मैंने एक स्पीच रेडी की थी. पाकिस्तान में नबील गबोल का अपना नाम है, रुतबा है. इस बीच उन्होंने नबील गबोल को आई लव यू भी कहा. उन्होंने कहा, "नहीं मैं यह भी कहना चाहता हूं कि आई लव यू नबील गबोल साहब. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. यह इत्तेफाक की बात है कि मेरी शक्ल कहीं न कहीं थोड़ी बहुत आपसे मिलती है. "
धुरंधर 2 ने दुनिया भर में 1523.58 से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस मूवी ने भारत में कुल 959.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा इस मूवी ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1148.58 करोड़ का कर लिया है. बता दें कि फिल्म पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ने से कुछ ही कदम पीछे है. क्योंकि पुष्पा 2 ने दुनिया भर में 1700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…