भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक्टर के साथ ‘घिस घिस घिस’ गाने पर डांस किया है. इस गाने को करते हुए अक्षरा का अक्षय कुमार के साथ कैसा एक्सपीरियंस रहा है इसको लेकर एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने विचार शेयर किए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
नोरा फतेही बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और वह अपने शानदार डांस नंबर्स के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. नोरा ने हाल ही में इंटरनेशनल लेवल पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. दरअसल, म्यूजिक प्रोड्यूसर संजॉय और फ्रेंच सिंगर वेजेड्रीम के साथ मिलकर उन्होंने FIFA वर्डकपल 2026 का एंथम ‘सीर सीर’ गाया है, जो कि दुनिया भर में तहलका मचा रहा है. यह गाना जबरदस्त हिट हो गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Bharat Bhhagya Viddhaata X Review: कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ आज रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ट्रेंड करने लगी है. मुंबई के कामा हॉस्पिटल में 26/11 के आतंकी हमले के दौरान आम मेडिकल स्टाफ की बहादुरी पर बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त तारीफ मिल रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
लिवर कैंसर का इलाज करवा रहीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर फैंस के साथ अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है. दीपिका ने बताया कि उनकी डबल इम्यूनोथेरेपी शुरू हो चुकी है, जिसके बाद उन्हें कुछ मामूली दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, लेकिन फिलहाल उनकी सभी रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘पेद्दी’ के बीच एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फीस का बड़ा खुलासा हुआ है. राम चरण स्टारर इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को ₹8 करोड़ की भारी-भरकम रकम मिली है, जो उनके पूरे फिल्मी करियर की अब तक की सबसे बड़ी पेमेंट बन चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
सुपरस्टार रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इस फिल्म में एक धमाकेदार कैमियो करने जा रहे हैं. करीब चार दशक बाद रजनीकांत और ऋतिक को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
कंगना रनौत आखिरी बार साल 2025 की फिल्म इमरजेंसी में नजर आईं थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. वहीं, इसके बाद वह इन दिनों अपनी आने वाली मूवी भारत भाग्य विधाता का प्रमोशन कर रही है. ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में कंगना एक नर्स के रोल में दिखाई दी हैं. वहीं, इस मूवी की रिलीज के बाद हाल ही में कंगना की मोस्ट लव्ड फिल्म तनु वेड्स मनु के तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
Entertainment News Live In Hindi: इन दिनों सोशल मीडिया पर 370 रुपये की बिरयानी विवाद चल रहा है. यह विवाद बिग बॉस 19 में नजर आ चुके स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड अप शो के बाद शुरू हुआ था. जहां पर एक हिमांशु नाम के शख्स ने एक महिला के साथ डेटिंग और 370 की बिरयानी खाने के बाद वसूली की बात कही थी. जिसके बाद लगातार प्रणित मोरे को और हिमांशु को ट्रोल किया जा रहा है. दोनों की लोगों ने जमकर आलोचना की है. वहीं, अब इस पूरे मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक्शन लिया है.
दरअसल, 370 बिरयानी विवाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग के पास पहुंच गया है. आयोग ने इस घटना को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को समन भेजा है. आयोग ने इस मामले को लेकर गंभीर चिंता जताई है. इस मामले में महिला आयोग का कहना है, "किसी भी इस तरह की हरकत को सामान्य बनाना या उसका महिमामंडन करना, जो महिलाओं की सहमति, गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्रभावित करता है, समाज पर गलत असर डालता है और ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है.
'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने अब तक किया इतना कलेक्शन
बंदर और है जवानी तो इश्क होना है सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हुई थी. एक ओर जहां बंदर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. दूसरी ओर है जवानी तो इश्क होना है ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है. बंदर ने सिनेमाघरों में रिलीज के 7 दिनों में कुल 3.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.35 किया है. वहीं, है जवानी तो इश्क होना है ने 7 दिनों में कुल भारत में 36.85 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसने दुनिया भर में 55.60 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
'दृश्यम 3' और 'करुप्पू' ने अब तक कमाए इतने करोड़
मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 को लेकर बात करें तो इस मूवी ने भारत में कुल 107.96 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनिया भर में इसने 236.89 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं सूर्या स्टारर करुप्पू ने भारत में 28 दिनों में 195.18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यह 200 करोड़ से थोड़ी ही दूर है. वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में कुल 306.47 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…