Live Updates
10:36 (IST) 03 Sep 2026
Entertainment Live News: Bigg Boss 20 के लिए Salman Khan की फीस जानकर लगेगा झटका

बिग बॉस 20 की जल्द ही शुरुआत होने वाली है. इस बीच सलमान खान शो के लिए कितनी फीस लेने वाले हैं, इसका खुलासा हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान 50 या 100 करोड़ नहीं, बल्कि इससे ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:14 (IST) 03 Sep 2026
Entertainment Live News: स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर मचा बवाल

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ‘पद्मावत’ के जौहर वाले बयान की वजह से चर्चा में हैं. आगरा में उनके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान एक युवा नेता ने स्वरा की जीभ काटने वाले को 1.51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की. पढ़ें पूरी खबर…

09:23 (IST) 03 Sep 2026
Entertainment Live News: सिर्फ 33 साल की उम्र में हुआ इस हसीना का निधन

डिज्नी की हिट फ्रैंचाइजी जॉम्बीज में ब्री का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस कार्ला जेफरी का निधन हो गया है. उन्होंने सिर्फ 33 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. डिज्नी चैनल की इस एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि उनके परिवार ने उनकी टैलेंट एजेंसी के जरिए की है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:09 (IST) 03 Sep 2026
Entertainment News Live: 'हनुमान अंश' ने 27वें दिन भी की छप्परफाड़ कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 27वें दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 61.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों विवादों से घिरी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म पद्मावत के जौहर सीन को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था. उन्होंने कहा था कि, "जब मैंने पद्मावत फिल्म देखी थी तो उसमें 800 महिलाएं जौहर कर लेती हैं. मुझे लगा कि रेप सर्वाइवर अगर होती तो ये फिल्म आखिर में क्या मैसेज देती है? मुझे कायर जैसा फील हुआ कि मैंने अपनी इज्जत बचाने के लिए जान नहीं ली. रेप एक महामारी की तरह फैल रही है. हम ऐसे में रेप सर्वाइवर्स को क्या कह रहे हैं कि उन्हें जीने का हक नहीं हैं." एक्ट्रेस के इस बयान से बवाल मच गया है और अब फिल्म के राइटर प्रकाश कपाड़िया ने भी इसपर रिएक्ट किया है.

उन्होंने कहा, "हमने हमारी रिसर्च के हिसाब से और जो हिस्ट्री की किताब में लिखा, उस हिसाब से फिल्म बनाई. हर कोई फिल्म को अपने हिसाब से समझता है. हमने जो दिखाया, जिसमें जौहर का सीन भी शामिल है वो उस समय की रियलिटी थी. जिसे अब बदला नहीं जा सकता है. वो हालात करो या मरो वाले थे. वो लोग केसरिया करके उतरे थे." बता दें कि राजपूत ट्रेडिशन में केसरिया का अर्थ पुरुषों को केसरिया रंग पहनना होता है और युद्ध के मैदान में तब तक टिके रहना होता है, जब तक वो शहीद न हो जाएं. खासकर तब जब उन्हें पता होता था कि जीतना मुश्किल है.

---विज्ञापन---

स्वरा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था, "ये इंसान के मूड पर निर्भर करता है. फिल्म भले ही अच्छी हो और आप उसे खराब मूड में देखते हो तो आपको वो फिल्म भी बेकार लगेगी. ये नियत की भी बात होती है. चाहे आप व्यूअर के तौर पर जा रहे हैं या फिर कुछ निगेटिव ढूंढने जा रहे हैं. पद्मावत के समय में फिल्म के रिलीज से पहले विवाद हुआ था. प्रोटेस्टर्स सड़कों पर उतर आए थे. वो ही बातचीत सालों बाद भी जारी है. तो अब इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती हूं. लोगों को जो कहना है कहने दो."

स्वरा भास्कर के बयान पर उन्होंने कहा, 'ये इंसान के मूड पर डिपेंड करता है. फिल्म भले ही अच्छी हो और आप उसे खराब मूड में देखते हो तो आपको वो फिल्म भी बेकार लगेगी. ये नियत की भी बात होती है. चाहे आप व्यूअर के तौर पर जा रहे हों, या फिर कुछ निगेटिव ढूंढ़ने जा रहे हो. पद्मावत के समय में फिल्म के रिलीज से पहले विवाद हुआ था. प्रोटेस्टर्स सड़कों पर उतर आए थे. वो ही बातचीत सालों बाद भी जारी है. तो अब इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. लोगों को जो कहना है कहने दीजिए.'

---विज्ञापन---

आवारापन 2 कलेक्शन

आवारापन 2 ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 20वें दिन सिर्फ 45 लाख का कारोबार किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत रही और इसके शोज कुल 1263 चले. फिल्म ने रिलीज के 20 दिनों में 149.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यह 150 करोड़ से महज 65 लाख रुपये दूर है. उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड यह 150 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी. वहीं, दुनिया भर में फिल्म की कमाई 211.48 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

टॉक्सिक कलेक्शन

टॉक्सिक ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन यानी कि बुधवार को सिर्फ 5.10 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 2.75 करोड़ की गिरावट देखने को मिली है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14.2 प्रतिशत रही है और इसके कुल शोज 12,432 चले हैं. टॉक्सिक ने हिंदी में 3.15 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.35 करोड़, मलयालम में सिर्फ 3 लाख, तमिल में 17 लाख और तेलुगु में 40 लाख का कारोबार किया है. फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में भारत में 234.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसकी दुनिया भर में 322 करोड़ की कमाई हो गई है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---