सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी और कैंसर से जंग के हर पल को शेयर करने वाले टिकटॉक क्रिएटर मार्सेल जॉनसन अब इस दुनिया में नहीं रहे. महज 32 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. वह पिछले करीब 15 महीनों से स्टेज 4 पेट के कैंसर से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच शोक की लहर है. मार्सेल की पत्नी टेलर जॉनसन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उनके जाने की जानकारी दी है. पढ़ें पूरी खबर…
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पॉपुलर फिल्म फ्रैंचाइजी ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के छठे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, वहीं एक सवाल भी उनके जहन में रह-रहकर उठता है कि क्या फिर से जॉनी डेप कैप्टन जैक स्पैरो के किरदार में वापसी करेंगे, इस सवाल का जवाब अब खुद जॉनी डेप ने जवाब दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
Ramayana: रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी अब फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. खास बात यह है कि उनका डेब्यू किसी छोटी-मोटी फिल्म से नहीं, बल्कि पापा रणबीर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ से होने जा रहा है. महज 4 साल की राहा ने इस फिल्म में एक छोटा सा कैमियो किया है. खुद रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.’ पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की पर्सनल लाइफ में एक बार फिर उथल-पुथल मच गई है. ‘बेबी डॉल’ फेम सिंगर ने अपनी दूसरी शादी खत्म होने की खबरों पर मुहर लगा दी है. शादी के करीब 4 साल बाद कनिका और उनके बिजनेसमैन पति गौतम हथिरमानी ने अलग होने का फैसला किया है. सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी. पढ़ें पूरी खबर…
रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां बॉलीवुड सितारों का मेला देखने को मिला. इस खास मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट के साथ कई बड़े सितारे भी पहुंचे. रणबीर कपूर से लेकर सनी देओल, रवि दुबे, आलिया भट्ट और रकुल प्रीत सिंह तक ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा दिए. हालांकि, इस दौरान फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश और माता सीता बनीं साई पल्लवी नजर नहीं आए. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी ने भी लोगों को थोड़ा मायूस किया. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू का आज जन्मदिन है. ‘हम नौजवान’ से लेकर ‘माचिस’, ‘दृश्यम’ और ‘अंधाधुन’ जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली तबू आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. तबू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है. एक्ट्रेस तबू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1985 में आई देव आनंद की फिल्म ‘हम नौजवान’ से की थी. इसमें उन्होंने टीनएज रेप पीड़िता का किरदार निभाया था. साल 1987 में आई फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से उन्होंने बतौर हीरोइन फिल्मों में काम करना शुरू किया, जिसके बाद से तबू ने कई हिट फिल्में दी हैं.
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में श्रद्धा की फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो कि फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है. हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस के साथ एक इंस्टाग्राम Q&A सेशन रखा है, जहां उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान श्रद्धा ने ये भी बताया कि उन्होंने 'स्त्री 2' के बाद अगली फिल्म के लिए इतना समय क्यों लिया.
'स्त्री 2' के बाद मुझे…
मंगलवार को एक फैन ने श्रद्धा से यंग लड़कियों को उनके करियर को आगे बढ़ाने के लिए सलाह मांगी. इस सवाल का जवाब देते हुए श्रद्धा ने कहा, 'मैं अपने बारे में बताना चाहूंगी. 'स्त्री 2' के बाद मुझे बहुत सारी फिल्में और पैसे भी ऑफर हुए. लेकिन मैंने तय कर लिया था कि जब तक मुझे परफेक्ट कहानी नहीं मिल जाती, मैं कुछ भी साइन नहीं करूंगी. मेरे दिल ने कहा कि मुझे सब्र रखना होगा, और मैंने वही किया.'
अभी मुझे गर्व है कि…
श्रद्धा ने आगे कहा, 'बेशक, किसी ऐसी चीज के लिए इंतजार करना मुश्किल हो जाता है जिसे आप सच में चाहते हैं, लेकिन अभी मुझे गर्व है कि मैंने इंतजार करने का फैसला किया. इसलिए मैं कहूंगी कि अपने दिल की आवाज सुनो; कभी-कभी यह मुश्किल हो जाता है, लेकिन यह पूरी तरह से इसके लायक है.
20वें दिन भी शानदार कमाई
रजनीकांत और ऋतिक रोशन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जेलर 2' ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 463.05 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 816.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ ये फिल्म 900 करोड़ के रेस में दौड़ने लगी है.