Kareena Kapoor Post On Shah Rukh Khan birthday: शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने खास पोस्ट शेयर कर फिल्म ‘किंग’ में डांस नंबर करने का हिंट दिया है. बेबो ने लिखा- “चलो साथ में डांस करते हैं”, जिससे फैंस के बीच दोनों की ऑन-स्क्रीन री-यूनियन को लेकर बज बन गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Shah Rukh Khan at Mannat: रिनोवेशन के काम के बीच शाहरुख खान ने मन्नत के बाहर पहुंचकर अपने फैंस को बर्थडे का बड़ा सरप्राइज दिया है. कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने हाथ हिलाकर और अपना आइकॉनिक पोज देकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Ramayana New Promo Out: ‘रामायण पार्ट 1’ का नया कैरेक्टर प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें साई पल्लवी माता सीता के पावन अवतार में नजर आ रही हैं. मिथिला की राजकुमारी के रूप में उनकी सादगी, भक्ति और गरिमा को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Rimi Tomy Second Marriage: प्लेबैक सिंगर रिमी टॉमी ने पहली शादी टूटने के 6 साल बाद अपनी दूसरी शादी का ऐलान कर दिया है. रिमी इसी साल नवंबर में मुंबई के रहने वाले फिटनेस ट्रेनर लिबिन मैथ्यू के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है. मन्नत के बाहर खड़ा हर एक फैन बस शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए बेकरार था. हर कोई अपने किंग खान का दीदार करना चाहता है. पढ़ें पूरी खबर…
Juan Atkins Dies: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अमेरिकी म्यूजिशियन, DJ और प्रोड्यूसर जुआन एटकिंस का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है. डेट्रॉइट टेक्नो म्यूजिक के शुरुआती दिग्गजों में शामिल जुआन के जाने से उनके फैंस और म्यूजिक की दुनिया से जुड़े लोग सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Milap Zaveri Defends Sanjay Gupta Daughter On Viral Video: बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है. उनके करीबी दोस्त और निर्देशक मिलाप जावेरी भी इस नुकसान से उबर नहीं पा रहे हैं. इस बीच मिलाप ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर संजय को याद किया है. साथ ही उन्होंने फिल्ममेकर की बेटी के उस वायरल वीडियो पर भी सफाई दी है, जिसमें वह मीडिया के कुछ लोगों पर नाराज होती नजर आई थीं. मिलाप ने बच्चों के बर्ताव का बचाव करते हुए मीडिया से उन्हें माफ करने की अपील की है. पढ़ें पूरी खबर…
Actor Anuj Thakur Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर अनुज ठाकुर का महज 33 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि एक्टर की मौत नींद में अटैक पड़ने की वजह से हुई. वह रात को सोने गए थे, लेकिन अगली सुबह दोबारा नहीं उठ सके. उनके अचानक चले जाने से परिवार और करीबी दोस्त गहरे सदमे में हैं. वहीं, टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर…
मनोरंजन जगत से एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है. नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अक्ष परदासनी के घर डबल खुशियों ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. खास बात यह है कि उनके घर एक साथ बेटा और बेटी आए हैं. इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और करीबी लोग कपल को बधाइयां दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के ‘किंग खान’ जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं, वो आज यानी सोमवार को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं, रात 12 बजे से ही उनका घर ‘मन्नत’पर अलग ही चमक दिख रही है, उनकी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज किया गया, जिसकी झलक मन्नत पर नजर आई और उनके फैंस की एक्साइटमेंट नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई, पूरी दुनिया से उन्हें बर्थडे की बधाइयां मिल रहीं हैं. ऐसे में आइए जानते हैं, इस एक्टर के उस सफर के बारे में जो दिल्ली से शुरू हुआ और मुंबई के बादशाह बनने से लेकर पूरी दुनिया में छाने की मिसाल बन गया. पढ़ें पूरी खबर…
अपनी एक्टिंग और राजनीतिक विचारों को लेकर चर्चा में रहने वाले प्रकाश राज की पत्नी पोनी वर्मा ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. पढ़ें पूरी खबर…
शाहरुख खान लोगों के दिलों और बॉलीवुड का बादशाह कैसे बने? चलिए आज आपको शाहरुख के उन 5 फैसलों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बनाया है. पढ़ें पूरी खबर…
संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता ने अंतिम संस्कार से वायरल हो रहे बच्चों के वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है. 30 अक्टूबर को मुंबई स्थित अपने घर में गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने से उनका निधन हो गया. उनके जाने से परिवार, दोस्तों और फिल्मी सितारों की आंखें नम हैं. इस बीच उनकी पत्नी अनुराधा लेखी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर किसी का भी दिल भर आएगा. पति को याद करते हुए अनुराधा ने बताया कि संजय सिर्फ उनके जीवनसाथी नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी की सबसे जिंदादिल शख्सियत थे.
'उनका ब्लड ग्रुप भी B पॉजिटिव था'
अनुराधा लेखी ने अपने प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने संजय को याद करते हुए बताया कि वह बेहद सकारात्मक और खुशमिजाज इंसान थे. उनका कहना था कि संजय के सीने में सचमुच बहुत बड़ा दिल धड़कता था. यहां तक कि उनका ब्लड ग्रुप भी B पॉजिटिव था. अनुराधा के इस अंदाज में पति को याद करने ने फैंस को भावुक कर दिया है.
टॉम एंड जेरी जैसा था दोनों का रिश्ता
अनुराधा ने अपने और संजय के रिश्ते को टॉम एंड जेरी की जोड़ी जैसा बताया. उन्होंने लिखा कि वह संजय की रानी थीं और संजय उनके टॉम, जो हमेशा उन्हें परेशान करते रहते थे. अनुराधा ने पति को बेहतरीन कहानीकार, दुनिया का सबसे अच्छा पिता और बेहद दरियादिल इंसान बताया. उन्होंने यह भी याद किया कि संजय ने उन्हें एक ऑमलेट खिलाकर अपना दीवाना बना लिया था.
'मैं उनके साथ कई साल और बिताना चाहती थी'
अनुराधा ने लिखा कि संजय राजा की तरह जिंदगी जीते थे. वह इंडस्ट्री के लोगों के प्रति विनम्र रहते थे और किसी के लिए मन में नाराजगी नहीं रखते थे. वह एक सच्चे दोस्त और शानदार मेजबान थे. पत्नी ने अपने दर्द को बयां करते हुए लिखा कि इस शख्स के लिए शब्द हमेशा कम पड़ जाते हैं. वह उनके साथ कई साल और बिताना चाहती थीं, लेकिन अब उनके पास सिर्फ यादें हैं. उन्होंने लिखा, 'लेकिन अभी के लिए, बस एक दिन.'
दो बार रचाई थी शादी
अनुराधा अपने पति को प्यार से 'गुप्तेश्वर' बुलाती थीं. उन्होंने पोस्ट के आखिर में मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्हें बताया गया है कि संजय अब भी उनका पीछा करना बंद नहीं करेंगे. बता दें कि संजय और अनुराधा ने 1997 में पहली बार शादी की थी. हालांकि, 2003 में दोनों का तलाक हो गया, लेकिन दोस्ती बरकरार रही. इसके बाद 2009 में दोनों ने दोबारा शादी कर ली.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की हाल ही में रिलीज हुई स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 10 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को बहुत ही शानदार कमाई की है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 9वें दिन की कमाई के मुकाबले 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 42.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की कमाई देखकर अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 50.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.