Live Updates
12:09 (IST) 07 Sep 2026
Entertainment Live News: 'हनुमान अंश' ने बिगाड़ा 'टॉक्सिक' का खेल

Toxic Box Office Collection Day 12: यश स्टारर टॉक्सिक ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 12वें दिन यानी कि रविवार को सिर्फ 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसने शनिवार के मुकाबले मामूली बढ़त बनाई है. लेकिन कोई खास कारोबार नहीं किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 30.5 प्रतिशत रही है और कुल शोज 1,775 चले हैं. फिल्म ने हिंदी में 85 लाख, कन्नड़ में 1.45 करोड़ रुपये, तमिल में सिर्फ 1 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 12 दिनों में भारत में 245.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 337.80 करोड़ रुपये पहुंच गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:08 (IST) 07 Sep 2026
Entertainment Live News: 100 करोड़ के पार हुई 'हनुमान अंश'

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 31वें दिन 22.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन के मुकाबले सीधे तौर पर 6.25 करोड़ रुपये ज्यादा कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 73 प्रतिशत रही है और इसके कुल शोज 7,077 चले हैं. फिल्म ने भारत में 31 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने कुल भारत में 122.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 144.40 करोड़ रुपये का हो गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में, संजय दत्त को महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने अपने दही हांडी कार्यक्रम में बुलाया. यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मंत्री प्रताप सरनाईक संजय दत्त से स्टेज पर मराठी में बोलने की रिक्वेस्ट करते हैं. इस पर संजय दत्त ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मैं 6 साल जेल में रहा…

वायरल वीडियो में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान संजय दत्त और प्रताप सरनाईक बाकी मेहमानों के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं. इस दौरान मंत्री ने अपने विभाग के हालिया आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि मुंबई के ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों के लिए बेसिक मराठी जानना अनिवार्य है. उन्होंने मजाक में कहा, 'आजकल मैं सबको मराठी सिखा रहा हूं.' इसके बाद उन्होंने मराठी में बात शुरू कर दी. फिर उन्होंने संजय दत्त से मराठी बोलने के लिए कहा. इस पर संजय दत्त ने हंसते हुए कहा, 'प्रताप भाई, मैं 6 साल जेल में रहा, यरवदा में. तब भी मराठी नहीं सीख पाया. मैं थोड़ी मराठी सीखा था.'

---विज्ञापन---

राधिका आप्टे और मामुटी का जन्मदिन

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे और मलयालम सुपरस्टार मामुटी का जन्मदिन है. 'पैडमैन', 'फोबिया', 'लस्ट स्टोरीज' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकीं राधिका आप्टे आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी!' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. वह हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वहीं, 'ब्रह्मयुगम', 'कन्नूर स्क्वाड' और 'मायावी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके मामुटी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. मामुटी ने साल 1971 में आई फिल्म 'अनुभवंगल पालिचाकल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने 54 साल के करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

'मिर्जापुर: द मूवी' की अब तक की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 93.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 132.35 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है.

---विज्ञापन---