Live Updates
12:07 (IST) 24 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

Love And War Ranbir Kapoor First Look Poster Released: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस लंबे समय से एक्साइटेड हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे तीन बड़े सितारे पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं. अब मेकर्स ने दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है. पढ़ें पूरी खबर…

11:55 (IST) 24 Sep 2026
Entertainment News Live: सिंगर पीटर बायरन का निधन

हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर और कंपोजर पीटर बायरन का निधन हो गया है. ‘नेकेड आइज’ बैंड की शुरुआत करने वाले सिंगर पीटर बायरन ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी. पढ़ें पूरी खबर…

11:04 (IST) 24 Sep 2026
Entertainment News Live: इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत के ये 2 प्रोजेक्स्ट को मिला नामांकन

International Emmy Awards 2026: वीर दास की कॉमेडी ने एक बार फिर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है. स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास को उनके कॉमेडी स्पेशल ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में नामांकन मिला है. यह वीर दास का तीसरा इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन है. खास बात यह है कि वह तीन बार इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाले पहले भारतीय परफॉर्मर बन गए हैं. वहीं, मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ ने भी इस साल इंटरनेशनल एमी की रेस में जगह बनाई है. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live Update: बॉलीवुड के कपूर खानदान में एक बार फिर खुशियों का माहौल है. रणबीर कपूर के कजिन और एक्टर आदर जैन ने अपनी पत्नी अलेखा आडवाणी के साथ शादी को अब कानूनी तौर पर भी रजिस्टर करा लिया है. दोनों ने करीब डेढ़ साल पहले धूमधाम से शादी की थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी मैरिज को आधिकारिक रूप से रजिस्टर कराया है. इस खास मौके की तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं.

आदर ने मजेदार अंदाज में दी खुशखबरी

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने मैरिज रजिस्ट्रेशन सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस खास मौके पर कपल ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया. आदर ने पोस्ट के साथ मजेदार कैप्शन लिखकर अपनी खुशी जाहिर की.

---विज्ञापन---

उन्होंने लिखा, 'ट्रायल पीरियड: खत्म हुआ. न कोई रिटर्न, न कोई एक्सचेंज, न कोई वापसी! ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज जैन!' आगे उन्होंने लिखा कि आखिरकार उन्होंने अपने पसंदीदा इंसान के साथ रिश्ते को कानूनी रूप दे दिया है और इसके लिए गणपति बप्पा का शुक्रिया अदा किया. पोस्ट सामने आते ही परिवार और दोस्तों ने दोनों को बधाइयां देनी शुरू कर दीं.

2025 में हुई थी गोवा में व्हाइट वेडिंग

आदर और अलेखा ने साल 2025 की शुरुआत में शादी के जश्न की शुरुआत की थी. दोनों ने 12 जनवरी को गोवा में व्हाइट वेडिंग की थी. इस शादी में कपूर परिवार के कई करीबी सदस्य शामिल हुए थे. आदर की मां रीमा जैन, भाई अरमान जैन, मामी नीतू कपूर और कजिन करिश्मा कपूर समेत परिवार के कई सदस्य शादी का हिस्सा बने थे.

---विज्ञापन---

कब की थी आदर-आलेखा ने शादी?

इसके बाद 21 फरवरी 2025 को आदर और अलेखा ने मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की थी. इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे. बता दें, शादी से पहले आदर जैन का नाम एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ जुड़ा था. दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद आदर की जिंदगी में अलेखा आडवाणी की एंट्री हुई और दोनों ने शादी कर ली.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘दायरा’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म ने रिलीज के 6वें दिन 0.45 करोड़ यानी सिर्फ 45 लाख रुपये की कमाई की है, इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 5.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वाइब’ की बात करें , तो फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर 6वां दिन कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि बुधवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. रिलीज के 6 दिन बाद ‘वाइब’ ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 5वें दिन की कमाई के मुकाबले 9.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 10.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म का नेट कलेक्शन भी 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है.

---विज्ञापन---