IIFA Awards 2026: IIFA 2026 के विनर्स की घोषणा हो गई है, जिसमें फिल्म ‘धुरंधर’ ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर समेत सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीते. रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर और अनीत पड्डा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि आर्यन खान की सीरीज ने डिजिटल केटेगरी में परचम लहराया. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Khalnayak Returns: संजय दत्त स्टारर कल्ट क्लासिक फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ में सलमान खान नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स सलमान खान के लिए एक मददगार पुलिस अधिकारी का खास रोल तैयार कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
फिल्ममेकर हार्दिक गज्जर ‘कृष्णावतारम’ के बाद दो नई फिल्में लेकर आ रहे हैं. इनमें 16वीं सदी की जुड़वां बहनों ताना-रीरी की कहानी पर आधारित ‘ताना रीरी’ और महाभारत के अभिमन्यु पर बनी ‘अजय अभिमन्यु की महाभारत’ शामिल हैं. दोनों फिल्मों का निर्देशन हार्दिक गज्जर करेंगे. ‘ताना रीरी’ अक्टूबर 2027 और दूसरी फिल्म जून 2028 में रिलीज होगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा एक बार फिर अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह है दोनों का करवा चौथ सेलिब्रेशन, जो किसी घर की छत या बालकनी में नहीं, बल्कि आसमान में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ. परिणीति ने सोशल मीडिया पर इस खास पल का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
प्यार की कोई सीमा नहीं होती और न ही यह धर्म या जाति देखकर होता है. इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल हैं, जो अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने के बावजूद एक-दूसरे की परंपराओं और रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं. करवा चौथ के मौके पर भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस चर्चा में रहती हैं, जो मुस्लिम परिवार से आती हैं, लेकिन अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए इस हिंदू त्योहार को पूरे रीति-रिवाज से मनाती हैं. इस लिस्ट में हिना खान से लेकर अफसाना खान तक के नाम शामिल हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की बेबो इस बार अपने टॉक शो ‘व्हाट विमेन वांट’ में शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत के साथ गपशप लड़ाती नजर आ रही हैं. शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है. इस दौरान करीना ने मीरा से तीसरे बच्चे को लेकर ऐसा सवाल पूछा, जिसका जवाब सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे. पढ़ें पूरी खबर…
आज एक्ट्रेस अनन्या पांडे का जन्मदिन है. अनन्या पांडे एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं. अनन्या ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2019 में आई फिल्मों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘पति पत्नी और वो’ से की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल एक्टर डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने कई और हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘गहराइयां’, ‘ड्रीम गर्ल 2’, ‘केसरी: चैप्टर 2’ और ‘चांद मेरा दिल’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
Entertainment News Live: इस साल बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल बहुत ही ज्यादा हाई है. मेकर्स भी ट्रेलर और नए गानों के साथ ऑडियंस के अंदर फिल्म को लेकर क्रियोसिटी बढ़ा रहे हैं. इसमें तो कोई शक नहीं कि फिल्म 'रामायण' इस साल की सबसे बड़ी रिलीज है. हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का फिल्म में अपने किरदार को लेकर चौंकाने वाला बयान सामने आया है. मालूम हो कि रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म में सूर्पणखा का किरदार निभाया है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.
सूर्पणखा एक बहुत ही गलत समझा गया किरदार…
न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में रकुल प्रीत ने फिल्म 'रामायण' में अपने किरदार सूर्पणखा को लेकर बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि कुछ बातें बहुत एक्साइटिंग थीं. पहली, यह दुनिया के सामने इंडिया का रिप्रेजेंटेशन है. हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई दुनिया की पहली ग्लोबल फिल्म में दिखाई गई. दूसरी, सूर्पणखा एक बहुत ही गलत समझा गया और लेयर्ड कैरेक्टर है. वही वजह थी कि सबसे पहले युद्ध हुआ. इसलिए कई शेड्स वाले किसी इंसान का रोल करना वाकई दिलचस्प रहा है.'
क्यों सूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत?
इससे पहले, रकुल प्रीत ने अपने X अकाउंट पर एक नोट के साथ एक फैन लेटर रीपोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'इस खूबसूरत लेटर के लिए धन्यवाद. जिस बात ने मुझे सूर्पणखा के लिए हां कहने पर मजबूर किया, वही बात थी जिसका आपने जिक्र किया. उसकी कॉम्प्लेक्सिटी. इतिहास अक्सर उसे एक पल के लिए याद करता है, लेकिन उसकी कहानी में और भी बहुत कुछ है. एक एक्टर के तौर पर, जो रोल सोच को चैलेंज करते हैं, वे सबसे एक्साइटिंग होते हैं. मुझे उम्मीद है कि जब रामायण आएगी तो ऑडियंस उसे खुले दिमाग से देखेगी.'
'उड़ता तीर' की 7वें दिन की कमाई
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 31.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने 7 दिन में अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 46.28 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.