अपने इंटाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर करते हुए नसीरुद्दीन शाह का नाम लेते हुए कंगना ने लिखा, ‘सच तो ये है हर कोई किसी ना किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं. नसीन साब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं.’ आगे कंगना ने कहा कि. आज के दौर में इंसानों के लिए ये शब्द एक तरह से तारीफ है, क्योंकि कुत्तों को वफादारी और क्यूटनेस जैसी खूबियों के लिए जाना जाता है. इसके बाद उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के लिए ‘लोमड़ी’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वो उनके जैसा होना पसंद करने के बजाय कुत्ता होना पसंद करेंगी.
‘ईठा’ के मेकर्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘तूफान के लिए तैयार रहिएगा, क्योंकि ईठा आ रही है, 4 दिसंबर को.’
Mirzapur: The Movie Trailer: जिस ‘मिर्जापुर’ की दुनिया ने ओटीटी पर दर्शकों को दीवाना बना दिया था, अब वही भौकाल बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. सबसे खास बात ये है कि इसमें फ्रेंचाइजी के कई पुराने और आइकॉनिक किरदार फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
मनोरंजन जगत से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है, जहां हॉरर फिल्म से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर रेगी बैनिस्टर का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. ‘फैंटस्म’ फ्रैंचाइजी में अपने दमदार एक्शन और अनोखे किरदार के लिए पहचान बनाने वाले बैनिस्टर ने रविवार सुबह अपने घर में आखिरी सांस ली. इस दुखद खबर से एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर का नाम पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. अब इन खबरों पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर खुलकर नाराजगी जाहिर की है. पढ़ें पूरी खबर…
Haiwaan Teaser Release Date Announce: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि, अब फिल्म के टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई है. मेकर्स ने ऐलान किया है कि ‘हैवान’ का टीजर 12 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…
राम गोपाल वर्मा ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है, जिसमें हर्षवर्धन राणे एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म अंडरवर्ल्ड और पुलिस के बीच की दुनिया से प्रेरित बताई जा रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी एक बार फिर अपने पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. एक समय काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी पसंद की जाती थी. दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही थीं. अब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल ने अपने पुराने रिश्ते के दौरान झेले दर्द को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खेसारी लाल यादव से इसे जोड़कर देख रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Ajay Devgn Crime Patrol: सोनी टीवी का चर्चित शो ‘क्राइम पेट्रोल’ नए सीजन के साथ लौट रहा है. इस बार अनूप सोनी की जगह बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन शो को होस्ट करेंगे और दर्शकों को सतर्क रहने का संदेश देंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Jana Nayagan OTT Release: सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म अगले महीने में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ 1 अगस्त से शुरू हो गया है, और तब से ही यह शो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, कंटेस्टेंट अपने खतरनाक टास्क को पूरा कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उनकी सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं, पहले गौरव खन्ना और अब जैसमीन भसीन का नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है. पढ़ें पूरी खबर…
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता भले ही सालों पुराना हो, लेकिन दोनों से जुड़े किस्से आज भी चर्चा में आ जाते हैं. अब सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या के साथ कथित मारपीट और हिंसक व्यवहार को लेकर उनसे तीखे सवाल किए गए थे. सवाल सुनकर सलमान काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने जोर से टेबल पर हाथ पटक दिया था. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग रिश्तों की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद दोनों के अफेयर की अफवाहें जोरों पर हैं, जिस पर पत्नी सुनीता की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
हिना खान ने हाल ही में अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रिश्ते और कैंसर से जंग के दौरान गुजरे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसे भी पल आए थे, जब उन्होंने रॉकी से किसी और से शादी करने के लिए कहा था. हालांकि, रॉकी ने हर मुश्किल वक्त में हिना का साथ देने का फैसला किया. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Dhamaal 4 OTT Release: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई है. तो चलिए जानते हैं इसे कब और कहां देख सकेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Ohh My Dog Box Office Collection Day 4: पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ का सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन सुस्त रहा. वीकेंड पर अच्छी बढ़त के बाद चौथे दिन फिल्म ने भारत में सिर्फ 0.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपये हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 12: टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. सोमवार को 7.60 करोड़ की कमाई के साथ यह भारत में 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Entertainment News Live In Hindi: बीते 16 दिनों से झारखंड में स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं सोमवार 10 अगस्त को रांची में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे स्टूडेंट्स पर बल प्रयोग किया गया. सोमवार को विधानसभा घेराव मार्च के दौरान स्टूडेंट्स और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई. इसके कुछ देर बाद जब स्टूडेंट्स ने विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की तो उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठी चार्ज भी की. जिसको लेकर एक्टर प्रकाश राज ने नाराजगी जाहिर की.
प्रकाश राज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने एक वीडियो रिपोस्ट किया है और लिखा, "क्यों..क्यों..क्यों. यह बर्बरता अब काम नहीं आएगी. इससे बस अहंकारी सत्ता ही गिरेगी."
बता दें कि झारखंड में बीते 16 दिनों से स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन जारी है. परीक्षाओं में कथित तौर पर गड़बड़ियों के कारण इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी और स्टूडेंट्स भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता की मांग कर रहे हैं. स्टूडेंट्स JPSC और JSSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसी ने रिलीज के चौथे दिन 5.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.6 प्रतिशत रही और 4,535 शो चले. इनमें से हिंदी में फिल्म ने 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया। तमिल में फिल्म ने 4 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने महज चार दिनों में भारत में 26.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म की कमाई 43.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
जन नायकन ने तीसरे सोमवार को बेहद खराब प्रदर्शन किया. फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक 19वें दिन सिर्फ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 14.2 प्रतिशत रही और फिल्म के 1,976 शोज चले। हालांकि, इस दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में 2.85 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने हिंदी में सिर्फ 10 लाख रुपये और तेलुगु में 65 लाख रुपये का कारोबार किया। भारत में फिल्म ने 19 दिनों में 193.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 318.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
सोमवार को स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में नेट 7.60 करोड़ रुपये का धमाकेदार बिजनेस किया है. भारत में कुल नेट 423.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके साथ ही यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 400 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने नया कीर्तिमान दर्ज किया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…