इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रवि किशन ने हाल ही में 'स्क्रीन' से खास बातचीत में फिल्म 'जन नायकन' के सेंसर विवाद पर बात की है. उन्होंने कहा कि वह बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं. रवि किशन ने कहा, 'मुझे इसके बारे में आपसे पता चल रहा है. वैसे, मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है. लेकिन एक सांसद होने के नाते, सिनेमा वाले सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं. वे मुझे लिख सकते हैं या मुझे कॉल कर सकते हैं. अगर कोई फिल्म अटकी हुई है, तो मैं निश्चित रूप से सेंसर बोर्ड को कॉल कर सकता हूं'.
Entertainment News Live: ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है. ऑरी ने हाल ही में सारा अली के करियर को लेकर कमेंट किया था और अब उन्होंने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस को अनफॉलो करने को लेकर बात की है. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि, “मैंने सारा को काफी समय पहले ही अनफॉलो कर दिया था और कई सालों से इब्राहिम को भी फॉलो नहीं करता. सारा के साथ दोस्त होने का दिखावा करना मतलब उस ट्रामा को नजरअंदाज करना, जो उनकी मां ने मुझे दिया है और अब मैं ऐसा नहीं कर सकता.
ओरी ने ये भी कहा कि- सारा और इब्राहिम से उनका झगड़ा चल रहा है, लेकिन इसे खत्म करने का एक ही रास्ता है, अगर अमृता सिंह मुझसे माफी मांग लें. तो मैं सब भूल सकता हूं.
सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने अभी तक भारत में 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म ने अपने पांचवें दिन 19.50 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने कुल 195.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन बॉर्डर 2 ने 36.5 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन 54.5 करोड़ और चौथे दिन 59 करोड़ कमाए.
श्रुति हासन बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में काफी पॉपुलर हैं. आज एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 28 जनवरी 1986 को मद्रास में हुआ था. श्रुति कमल हासन और सारिका ठाकुर की बड़ी बेटी हैं. एक्ट्रेस ने रमैया वस्तावैया, कुली, सालार, रेस गुर्रम जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर हर हफ्ते नया इतिहास रच रही है. अब अपने आठवें हफ्ते फिल्म ने एक नया इतिहास रच दिया है. धुरंधर ने अपनी जबरदस्त कमाई से भारत में 1000 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाने वाली चौथी फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में बाकी सभी फिल्में साउथ की हैं. यानी ऐसा करने वाली धुरंधर पहली और अकेली बॉलीवुड फिल्म बन गई है...
भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो 'द 50' (The 50) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की शूटिंग के दौरान टास्क के समय रजत दलाल घायल हो गए थे. जहां बताया जा रहा था कि अब वो इस शो से बाहर हो चुके हैं. हालांकि अब बताया जा रहा है कि रजत दलाल ने चोटों के बावजूद शो में वापसी करने का फैसला किया है.
Border 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का फिल्म एक बार फिर अपना कमाल दिखा रही है. 'बॉर्डर 2' ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को वो कर दिखाया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया है. रिपब्लिक डे के लंबे वीकेंड का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला है और अब वर्किंग डेज में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. सनी पाजी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की इस वॉर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड! का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसके पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. जहां अब फैंस के अंदर मूवी रिलीज को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है.
https://www.instagram.com/reel/DUCu1ATE1-j/?utm_source=ig_web_copy_link
Bollywood On Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के लिए आज की सुबह एक बेहद बुरी खबर लेकर आई. राज्य के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, जिन्हें प्यार से 'अजित दादा' कहा जाता था, अब जनता के बीच नहीं रहे. बारामती के पास उनका निजी विमान क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई. यह खबर बहुत तेजी से फैली और राजनीति से लेकर फिल्मी जगत तक हर कोई स्तब्ध रह गया. बॉलीवुड सितारों ने अजित पवार के अचानक चले जाने पर शोक जताया है और उन्हें एक कर्मठ नेता के रूप में याद किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
जेनिफर विंगेट टीवी की बहुत ही मशहूर एक्ट्रेस हैं. एक्ट्रेस ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी, लेकिन 2012 में तलाक हो गया था. हालांकि अब उनको लेकर सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि वह तलाक के 11 साल बाद दूसरी शादी करेंगी. अफवाहों के मुताबिक जेनिफर एक्टर वाही के साथ शादी करेंगी. हालांकि इन खबरों पर जेनिफर और करण वाही में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
https://www.instagram.com/p/DUCtPcpEjH_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
धर्मेंद्र भले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. लेकिन आज भी लोग उन्हें याद करते हैं और उनके किस्से लोग खूब सुनना पसंद करते हैं. हाल ही में हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि फिल्म शोले के सेट पर कभी-कभी धर्मेंद्र अपना मूड ठीक करने के लिए नारियल पानी में वोडका मिलाकर पीते थे. यहां पढ़ें पूरी खबर..
अरिजीत सिंह बॉलीवुड के बहुत बड़े प्लेबैक सिंगर हैं, लेकिन उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 400 गाने जा चुके अरिजीत सिंह एक विवाद के कारण खूब सुर्खियों में रहे हैं. यह विवाद सलमान खान से जुड़ा है, जब एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अरिजीत ने सलमान पर कमेंट किया था. इसके बाद सलमान काफी चिढ़ गए थे. हालांकि बाद में अरिजीत ने ऑफिशियल तौर पर सलमान से माफी मांगी थी. यहां पढ़ें पूरी खबर..
श्रुति हासन बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में काफी पॉपुलर हैं. आज एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 28 जनवरी 1986 को मद्रास में हुआ था. श्रुति कमल हासन और सारिका ठाकुर की बड़ी बेटी हैं. एक्ट्रेस ने रमैया वस्तावैया, कुली, सालार, रेस गुर्रम जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.