Live Updates
14:30 (IST) 12 Sep 2026
Entertainment News Live: बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा, बच्चे को सीने से लगाए आईं नजर

Lady Gaga Baby: हॉलीवुड की पॉप स्टार लेडी गागा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. 40 साल की सिंगर पहली बार मां बनी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेडी गागा और उनके मंगेतर माइकल पोलान्स्की ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. खास बात यह है कि दोनों ने अभी शादी नहीं की है. कपल को पहली बार बच्चे के साथ नॉर्थ कैलिफोर्निया में देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…

14:29 (IST) 12 Sep 2026
Entertainment News Live: 'रजाई बिना रतिया', बिहार का नहीं, कैरेबियन गाना है! कहानी रुला देगी

‘रजाई बिना रतिया कैसे कटी…’ ये गाना आपने जरूर सुना होगा. साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘घर की इज्जत’ का ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर है. पहली बार सुनने पर इसकी धुन और बोल आपको बिल्कुल देसी भोजपुरी गाने जैसे लगेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने का कनेक्शन बिहार या उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर कैरेबियन देशों से है? दरअसल, यह गाना वहां के मशहूर चटनी म्यूजिक से इसंपायर्ड है. इस म्यूजित के पीछे भारतीय मजदूरों की एक दिलचस्प और दर्दभरी कहानी छिपी है. पढ़ें पूरी खबर…

14:28 (IST) 12 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ ने पार किए मिलियंस में व्यूज

Money Follows My Brother Song Views: एक्टर और सांसद रवि किशन का चर्चित डायलॉग ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ अब गाने में बदल चुका है. कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू के दौरान बोले गए इस डायलॉग से रवि किशन सोशल मीडिया पर छा गए थे. अब उन्होंने इसी वायरल लाइन पर पूरा गाना बना दिया है. शुक्रवार को रिलीज हुए इस गाने में रवि किशन का अंदाज देखकर लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

Entertainment News Live: टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए एक्टर सुनील लहरी का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुनील लहरी ने कुछ ऐसे लोगों पर निशाना साधा है, जिन्हें हर सीधी चीज भी उल्टी नजर आती है. सुनील लहरी ने तो ऐसे लोगों को 'नाराज फूफा' और 'दिमागी नक्सली' तक कह दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने इस वीडियो में और क्या कुछ कहा है.

'नाराज फूफा' कहते हैं…

---विज्ञापन---

इस वीडियो में सुनील लहरी ने कहा कि दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं, जो सीधी चीज को उल्टा होकर देखते हैं. अगर हम उल्टा होकर देखेंगे, तो हमें सारी सीधी चीजें उल्टी नजर आएंगी. लेकिन हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे ही हैं, जिन्हें हर अच्छी होती हुई चीज, हो रही प्रोग्रेस या अच्छे काम में कोई न कोई खामी दिखाई दे देती है. वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल में शायद ऐसे ही लोगों को नाराज फूफा कहते हैं, क्योंकि इन लोगों के दिमाग नक्सली होते हैं.'

प्राची देसाई का जन्मदिन आज

---विज्ञापन---

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई का जन्मदिन है. टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में आईं एक्ट्रेस प्राची देसाई आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. प्राची देसाई ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आए एकता कपूर के हिट सीरियल 'कसम से' से की थी. इसके बाद साल 2008 में प्राची ने फिल्म 'रॉक ऑन!!' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसके बाद साल 2009 में उन्होंने तुषार कपूर के साथ फिल्म 'लाइफ पार्टनर' में काम किया था. लेकिन उनके फिल्मी करियर का टर्निंग पॉइंट साल 2010 में आई हिट फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' रही, जिसके बाद प्राची कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं.

'हैवान' का ओपनिंग कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' ने पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 4.60 करोड़ रुपये की कमाई की है.

'हनुमान अंश' की कमाई जारी

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' ने 36वें दिन 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 173.63 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 205 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.