Sonu Sood: नेपाल में भोटेकोशी नदी के उफान से मची भारी तबाही के बीच एक्टर सोनू सूद ने पीड़ितों के लिए भोजन, shelter और हर संभव मदद पहुंचाने का बड़ा ऐलान किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Arjun Kapoor: अंशुला कपूर की शादी का एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाई अर्जुन कपूर अपनी दिवंगत मां मोना शौरी को याद कर भावुक हो गए और स्टेज पर रो पड़े. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Rubina Dilaik Angry On Asim Riaz: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने आसिम रियाज पर बड़ा बयान दिया है. रुबीना ने आसिम पर रियलिटी शो के सेट और क्रिएटिव टीम के साथ बदतमीजी और दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Toxic Box Office Collection Day 1: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है. बंपर एडवांस बुकिंग के दम पर फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘लॉकअप सीजन 2’ में नजर आईं आकांक्षा ने शो के दौरान अपनी शादी और सेक्सुअलिटी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. उन्होंने पति गौरव खन्ना के साथ रिश्ते में आई खटास और तलाक की बात भी कही थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया था कि वह बायसेक्सुअल हैं. पढ़ें पूरी खबर…
साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था. अब रिलीज के बाद फिल्म के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Kuku Kohli Funeral: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 25 अगस्त की रात 77 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा हार्ट अटैक आने की वजह से उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. कुकू कोहली के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बुधवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी पहुंचीं, जिनकी हालत देख फैंस का कलेजा फट गया, तो वहीं बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे. पढ़ें पूरी खबर…
Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं. एक मशहूर ज्वैलरी कंपनी के इस ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ था. विज्ञापन में कृति के कपड़ों को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए थे. अब बढ़ते विवाद के बीच कंपनी ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
हॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर कंट्री सिंगर डॉली पार्टन के निधन की खबर ने दुनियाभर के संगीत प्रेमियों को दुखी कर दिया है. 80 साल की उम्र में डॉली ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शोक जताया और अमेरिका का झंडा एक हफ्ते तक आधा झुका रखने की घोषणा की. ट्रंप ने डॉली को ऐसी शख्सियत बताया, जिनके जैसा न कोई था और न ही कोई होगा. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का आज जन्मदिन है. ‘छोटी बहू’ और ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ जैसे हिट टीवी शो देने वाली रुबीना ने आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. रुबीना अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में आए हिट टीवी शो ‘छोटी बहू’ से की थी. इस शो ने रुबीना को देश के घर-घर में राधिका शास्त्री के नाम से मशहूर कर दिया था. रुबीना रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ और ‘पति पत्नी और पंगा’ की विनर भी हैं. इन दिनों वो रियलिटी शो ‘ खतरों के खिलाड़ी 15 ‘ में नजर आ रही हैं.
पाकिस्तान की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हुमैरा बानो ने 54 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है. हुमैरा बानो ने अपनी दूसरी शादी का ऐलान अपने इंस्टाग्राम पर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. पढ़ें पूरी खबर…
Toxic X Review: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर यश की वापसी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था. अब फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है. खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ को लेकर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. पढ़ें पूरी खबर…
साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म के सुबह 6 बजे से शो दर्शकों के लिए तैयार रहे. दरअसल फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग में भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स सामने आया है. इसी बीच फिल्म की रिलीज से पहले यश ने अपने चाहने वालों से एक खास अपील की है. पढ़ें पूरी खबर…
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. डॉ. शीन के पॉडकास्ट ‘ड्रीम विद डॉ. शीन’ में पहुंची नोरा फतेही ने इस विवाद पर खुलकर बात की. नोरा ने आरोप लगाया कि इस विवाद को ऑनलाइन जानबूझकर बढ़ाया गया था. नोरा ने कहा, ‘मुझे पहले से ही पता है कि आपको किसने, कब और कितने पैसे दिए हैं. इसके पीछे जो भी था, उसने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया.’
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के लिए साल 2026 का अब तक का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. जहां उन्होंने इस साल फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी मौजूदगी के लिए खूब तारीफें बटोरी. वहीं, दूसरी तरफ वो संजय दत्त की फिल्म 'केडी: द डेविल' के हिंदी वर्जन सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' के विवाद में भी घिरी रही, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया. अब हाल ही में नोरा फतेही ने इस विवाद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया.
'सरके चुनर' विवाद पर बड़ा खुलासा
डॉ. शीन के पॉडकास्ट 'ड्रीम विद डॉ. शीन' में पहुंची नोरा फतेही ने इस विवाद पर खुलकर बात की. नोरा ने आरोप लगाया कि इस विवाद को ऑनलाइन जानबूझकर बढ़ाया गया था. इसके अलावा, नोरा ने दावा किया कि 'सरके चुनार' के विवाद को बढ़ाने और हवा देने के लिए कुछ इन्फ्लुएंसर्स को पैसे दिए गए थे. नोरा ने कहा, 'मुझे पहले से ही पता है कि आपको किसने, कब और कितने पैसे दिए हैं. इसके पीछे जो भी था, उसने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया.'
मेरी इमेज और इज्जत…
नोरा ने यह भी क्लियर किया कि उन्होंने गाने के हिंदी वर्जन को मंजूरी नहीं दी थी. नोरा ने बताया कि उन्होंने लगभग 3 साल पहले इस गाने की शूटिंग कन्नड़ में की थी और उस समय उन्हें कन्नड़ भाषा नहीं आती थी. नोरा ने कहा, 'अभी उन्होंने जो कुछ भी किया है, गाने की हिंदी डबिंग और इसके बोल, उसके लिए उन्होंने मुझसे कोई अनुमति या मंजूरी नहीं ली. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी. मैंने डायरेक्टर से कहा कि यह ठीक नहीं है और मैंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया. मैंने इसका कहीं भी प्रमोशन नहीं किया. मैंने डायरेक्टर से कहा कि मेरी इमेज और इज्जत दांव पर लगी है.'
रुबीना दिलैक का जन्मदिन आज
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का आज जन्मदिन है. 'छोटी बहू' और 'शक्ति - अस्तित्व के एहसास की' जैसे हिट टीवी शो देने वाली रुबीना ने आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. रुबीना अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में आए हिट टीवी शो 'छोटी बहू' से की थी. इस शो ने रुबीना को देश के घर-घर में राधिका शास्त्री के नाम से मशहूर कर दिया था. रुबीना रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' और 'पति पत्नी और पंगा' की विनर भी हैं. इन दिनों वो रियलिटी शो ' खतरों के खिलाड़ी 15 ' में नजर आ रही हैं.
'आवारापन 2' की कमाई
इमरान हाशमी, दिशा पटानी और शबाना आजमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 143 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 202 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
'बटवारा 1947' का कलेक्शन
वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बटवारा 1947' ने 12वें दिन सिर्फ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 37.70 करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा, इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक सिर्फ 54 करोड़ रुपये का व्यापार किया है.