पाकिस्तान की इन एक्ट्रेस ने देशभक्ति पर बनाई ऐसी रील कि तरफ उनकी खिल्ली उड़ रही हैं. उनका ये रील वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. इस वीडियो में पांच हसीनाएं सफेद लिबाज पहने हाथ में पाकिस्तान का झंडा लिए खुशी से झूमते और हसंते हुए दिखाई दे रही है. पढ़ें पूरी खबर…
फेमस टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने आखिरकार अपनी गिरफ्तारी की खबरों पर अपनी चु्प्पी तोड़ी और इसकी सच्चाई से पर्दा उठाया है. अंतरा बनर्जी ने एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की और कहा, ‘मैं पूरी तरह से सदमे में हूं. मुझे रविवार सुबह जिम जाते समय पहला फोन आया और पूरे दिन में मुझे 400 से अधिक कॉल आए. पूरा दिन मैं अपने परिवार और लोगों से बात करती रही और उन्हें समझाती रही कि ये मैं नहीं हूं.’ पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने बताया कि विवाद के उनके पापा को अपने सरनेम की वजह से नौकरी से हाथ धोना पड़ा. इस व्लॉग में रिया ने अपना घर दिखाते हुए फराह खान के साथ जिंदगी के कई किस्से और बातें शेयर की हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटे सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ देखी और इसका रिव्यू भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. हेमा मालिनी ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘मैंने कल फिल्म ‘बटवारा’ देखी. यह बेहद शानदार है, और इसमें एक क्लियर मैसेज है जो बताता है कि आज देश को क्या चाहिए. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक के इन 5 स्टार्स ने शादी के लिए या अपना धर्म बदला लिया. इनमें से कुछ पूरे दिल से इस्लाम कबूला, तो कुछ ने तलाक के बाद फिर से सनातन धर्म अपना लिया. एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं. पढ़ें पूरी खबर…
पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं. एडिलेड कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन की हरकत पर करण औजला नाराज हो गए. गाना खत्म होने के बाद उन्होंने फैन को इस तरह की हरकत दोबारा न करने की हिदायत दी. यहां पढ़ें पूरी खबर…
सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म Batwara 1947 के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी दौरान पान मसाला विज्ञापनों को लेकर सनी देओल ने कहा था कि वो गुटखे का प्रचार नहीं करते, जिसके बाद उनका एक पुराना विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें वह पान मसाला खाते हुए नजर आ रहे हैं और प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान के बाद कुछ ऐसा बयान दिया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. कंगना ने रविवार देर रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर कर बताया कि ‘दिमागी नक्सली’ कौन लोग हैं…पूरी खबर पढ़ें
टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आज बोल्ड किरदारों के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई ऐसे शोज में काम किया है, जिनमें इंटीमेट और बोल्ड सीन्स देखने को मिले. खास बात यह है कि एक्टिंग के साथ-साथ वह अब इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के तौर पर भी काम कर रही हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग से जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं, जिनके बारे में आमतौर पर कम ही चर्चा होती है. पढ़ें पूरी खबर…
Hayden Panettiere Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां मशबूर एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया है, उन्होंने मदज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. ‘हीरोज’ और ‘नैशविल’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज से अपनी दमदार पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस अपने 37वें बर्थडे से महज 5 दिन पहले ही दुनिया छोड़ गईं. पढ़ें पूरी खबर…
इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने भारत में 81 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है, तो वहीं दुनिया पर में 110.10 करोड़ का कलेक्शन कर ये फिल्म गर्दा उड़ा रही है. अब इसके बाद उनकी अगली फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना स्टारर यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पढ़ें पूरी खबर…
फिल्म घोस्ट में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी शेयर की है. वहीं, एक्ट्रेस की मौत के बाद अब उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
पाकिस्तान की पॉपुलर टिकटॉकर आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आयशा को शम्सू बीबी के नाम से भी जाना जाता था. उनकी मर्डर की खबर से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है…पूरी खबर पढ़ें
इमरान हाशमी की Awarapan 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और फिल्म में नजर न आने वाले दिवंगत अभिनेता अतुल परचुरे को फैंस याद कर रहे हैं. अतुल परचुरे 2007 की Awarapan में सिद्धार्थ सूद के किरदार में नजर आए थे. हालांकि दो साल पहले 57 साल की उम्र में लिवर कैंसर से उनकी जान चली गई. यहां पढ़ें पूरी खबर…
टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने अपने नाम से जुड़े RPF जवान पर कथित हमले के मामले को लेकर सफाई दी है. उनकी टीम के मुताबिक, FIR में किसी और का नाम है और नाम एक जैसा होने के कारण एक्ट्रेस को गलती से आरोपी समझ लिया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
दुनियाभर में इस वक्त स्पाइडरमैन की धूम मची हुई है. भारत में भी इस फिल्म को खूब सराहा जा रहा है. केवल 18 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टॉम हॉलेंड की स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 19000 करोड़ पार हो गया है. इसी के साथ यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है….पूरी खबर पढे़ं
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस निधि अग्रवाल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म हैदराबाद में हुआ था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में आई फिल्म मुन्ना माइकल से की थी. इसके अलावा वह तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्में भी कर चुकी हैं. निधि नागा चैतन्य, प्रभास, पवन कल्याण जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं.
Entertainment news Live: शक्तिमान के नाम से मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. मुकेश खन्ना अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं और कई बार इसके कारण वो विवादों में भी फंस जाते हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने एक हैरान करने वाला बयान दे दिया है. एक्टर ने राष्ट्रगान के स्थान पर वंदे मातरम को नेशनल एंथम बनाने की मांग की है और जन गण मन को जल्द से जल्द हटाने को कहा है.
दरअसल, IANS को लेकर बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, "तीन साल पहले मैं ये बात बोल चुका हूं कि वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाया जाए. ये जन गण मन हमारा नहीं है. ये क्वीन एलिजाबेथ के जमाने में उनके लिए रवींद्रनाथ टैगोर ने एक स्तुति गान लिखा था.उसको हमने मान लिया. भाग्य विधाता पंजाब सिंध..अरे ये हमारा नहीं है. हमारा है वंदे मातरम, जिसे लता जी ने गाया है."
इस बीच मुकेश खन्ना ने पीएम मोदी की तारीफ की कि उन्होंने वंदे मातरम को अहमियत दी और ऊपर उठाने की पहल की. उन्होंने कहा, "मैंने धृष्टता की थी कल्याणजी-आनंदजी भाई के साथ. दो साल हो गए वो गाना पड़ा है मेरे पास. मैंने 7 मिनट का वंदे मातरम गाना रिकॉर्ड किया है, जो आइकॉनिक बन जाएगा. मैं चाहता हूं कि जितनी जल्दी हो सके जन गण मन को हटाओ और वंदे मातरम को लाओ. मोदी जी ने शुरुआत कर दी है. हर स्कूल में, हर फंक्शन में पहले वंदे मातरम गाया जाएगा और वो भी तीन चार अंतरे नहीं, सात अंतरे पूरे, जो बीच में हटा दिए गए थे कि हम नहीं मानेंगे, वो भी.. मुझे खुशी है कि वंदे मातरम उठ रहा है. मेरा गाना भी मैं साल भर में बनाकर रिलीज करने वाला हूं."
आवारापन 2 कलेक्शन
आवारापन 2 ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन भी धमाकेदार कमाई की. फिल्म को स्वतंत्रता दिवस का फायदा मिला और शनिवार को 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 45 प्रतिशत रही और कुल 9,403 शो चले. फिल्म ने तीन दिनों में 81.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 110.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
बटवारा 1947 कलेक्शन
वहीं, बटवारा 1947 को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे यानी पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने बढ़त बनाई और 13.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. हालांकि, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 22 प्रतिशत रही और कुल 7,239 शो चले. फिल्म ने भारत में तीन दिनों में 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि दुनिया भर में फिल्म की कमाई 37.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…