Live Updates
15:19 (IST) 17 Sep 2026
Entertainment News Live: दिशा सालियान केस में नया विवाद

Disha Salian Case: दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है. उन्होंने दोनों नेताओं से मीडिया और सोशल मीडिया पर बिना शर्त लिखित व वीडियो माफी मांगने की मांग की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

15:16 (IST) 17 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer Realeased: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. देव शर्मा, अंजलि अरोड़ा और रजनीश दुग्गल स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर में रामायण की कहानी के साथ प्रेम, भक्ति, मर्यादा और धर्म-अधर्म के संघर्ष की झलक देखने को मिलती है. फिल्म में देव शर्मा भगवान श्री राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. रजनीश दुग्गल को रावण के रूप में देखा जाएगा. वहीं शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान जी की भूमिका में हैं. पढ़ें पूरी खबर…

15:15 (IST) 17 Sep 2026
Entertainment News Live: सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म 'द वन' में क्या है वन देवी का रहस्य?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है, इतना ही नहीं यह पहली बार होगा जब छठी मईया की अलौकिक कथा बिग स्क्रीन पर देखने को मिलेगी, हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने इतना तो साफ कर दिया है, कि फिल्म में खौफ, आस्था, विश्वास का जो कॉम्बो देखने को मिलेगा उसका लेवल काफी हाई है, घने जंगल, रहस्मयी ताकतें और एक मंदिर जिसके लिए जिसका रहस्य आसानी से भरोसा नहीं करने देगा. पढ़ें पूरी खबर…

15:15 (IST) 17 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर ने ठुकराया गणपति का प्रसाद

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं. इसी बीच एक्टर का गणपति दर्शन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रणबीर कपूर प्रसाद लेने से मना करते नजर आ रहे हैं. उनके ऐसा करने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. पढ़ें पूरी खबर…

15:13 (IST) 17 Sep 2026
Entertainment News Live: नए सेंसर बोर्ड में क्या होगी सदस्यों की भूमिका?

फिल्मों की रिलीज से पहले जिस बोर्ड के फैसले का इंतजार मेकर्स और स्टार्स को रहता है, उसमें अब बड़ा बदलाव हुआ है. भारत सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC का पुनर्गठन कर दिया है. बुधवार, 16 सितंबर को जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नए बोर्ड में कुल 18 सदस्यों को शामिल किया गया है. इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा, संगीत, साहित्य और थिएटर से जुड़े कई चर्चित नाम शामिल हैं. पढ़ें पूरी खबर…

15:12 (IST) 17 Sep 2026
Entertainment News Live: पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सितारों ने दी शुभकामनाएं

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देशभर से उन्हें जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं. पॉलिटिशियन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दे रहे हैं. बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत की कामना की है. इस दौरान अभिनेता और सांसद रवि किशन का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है, तो वही शत्रुघ्न सिन्हा ने भीड़ में मैसेज न खो जाए, इसलिए तगड़ा जुगाड़ निकालकर देश के प्रधानमंत्री को न सिर्फ बधाई दी बल्कि उनसे पूछ भी लिया आपको आइडिया कैसा लगा? पढ़ें पूरी खबर…

15:11 (IST) 17 Sep 2026
Entertainment News Live: 22 की मशहूर इन्फ्लुएंसर का हुआ निधन

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बेहद कम उम्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. ब्राजील की मशहूर टिक टॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डुडा अल्वेस का महज 22 साल की उम्र में निधन हो गया है. डुडा का असली नाम मारिया एडुआर्डा अल्वेस डॉस सैंटोस था. उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और दोस्तों के बीच शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर…

14:16 (IST) 17 Sep 2026
Entertainment Live News:दाऊद संग वायरल फोटो पर सालों बाद मंदाकिनी ने बताया सच

मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की सालों पहले एक तस्वीर वायरल हुई थी. इस तस्वीर को लेकर अब मंदाकिनी ने चुप्पी तोड़ी है और इसके पीछे का सच बताया है कि उनकी मुलाकात दाऊद से कैसे हुए था. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं. वैसे तो डायरेक्टर पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट को लेकर चर्चा में थे, लेकिन इस बार संजय लीला भंसाली अपने नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग को लेकर लाइमलाइट में हैं. दरअसल, हाल ही में कंफर्म किया गया कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग पूरी हो गई है. इसके बाद खबर आई कि संजय लीला भंसाली के अगले बड़े प्रोजेक्ट में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू लीड हीरो हो सकते हैं.

क्या है पूरा मामला?

तेलुगुनाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली ने महेश बाबू से अपने अगले प्रोजेक्ट पर बात करने के लिए मुलाकात की है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब भंसाली और साउथ के सुपरस्टार्स के बीच संभावित कोलैबोरेशन की खबरें सामने आई हैं. इससे पहले अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ संजय लीला भंसाली की मुलाकात और फिल्मों को लेकर चर्चा की खबरें भी सामने आ चुकी हैं. ऐसे में महेश बाबू के साथ उनकी कथित मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो गईं कि संजय लीला भंसाली तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. हालांकि, महेश बाबू के फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल को देखते हुए इस तरह के किसी भी कोलैबोरेशन की टाइमलाइन तय करना फिलहाल मुश्किल होगा.

---विज्ञापन---

निया शर्मा का जन्मदिन आज

आज टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा का जन्मदिन है। 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'जमाई राजा' और 'नागिन' जैसे हिट टीवी शोज देने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. निया शर्मा ने टीवी पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में आए सीरियल 'काली - एक अग्निपरीक्षा' से की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2011 में आए टीवी शो 'बेहेनें' में काम किया. हालांकि, लोगों के बीच उन्हें पहचान इसी साल आए स्टार प्लस के सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट टीवी शोज और वेब सीरीज में काम किया.

'हनुमान अंश' की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक सफर पर आधारित भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' ने 41वें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 237.13 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस भक्ति फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

'हैवान' की कमाई में आई गिरावट

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म 'हैवान' ने छठे दिन 55 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक 9.30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 14.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.