Live Updates
12:22 (IST) 30 Jul 2026
Entertainment News Live: 'रामायण' में रणबीर कपूर का डबल रोल, इस किरदार में दिखी झलक

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आखिरकार 30 जुलाई को सुबह ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज किया गया, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर कहर ढा दिया है, दर्शकों का जमकर प्यार बटोर रहा ट्रेलर 4 मिनट 10 सेकंड का है. जिसके शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और भव्य प्रस्तुति देख दर्शक गद-गद हो गए. तो वहीं इन सबके बीच जिस बात ने फैंस को सबसे ज्यादा हैरान किया, वह रणबीर कपूर का डबल रोल है. पढ़ें पूरी खबर…

12:05 (IST) 30 Jul 2026
Entertainment Live News: आखिर क्यों राजा चौधरी ने सौंपी थी श्वेता तिवारी को बेटी पलक की कस्टडी?

Shweta Tiwari-Raja Chaudhary: टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार श्वेता तिवारी अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. उनकी पहली शादी एक्टर राजा चौधरी से हुई थी. हालांकि, श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया. इस एक्स कपल की एक बेटी है, जिसका नाम पलक तिवारी है. अब हाल ही में राजा चौधरी ने सालों बाद पलक की कस्टडी को लेकर खुलकर बात की है और बताया कि आखिर उन्होंने बेटी की कस्टडी क्यों छोड़ दी थी. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:22 (IST) 30 Jul 2026
Entertainment News Live: आखिर ब्रह्ममुहूर्त में ही क्यों रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ट्रेलर?

नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर आखिरकार 30 जुलाई की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज कर दिया गया. फैंस लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे और कई लोग तो ट्रेलर देखने के लिए रातभर जागते भी रहे. करीब 4 मिनट लंबे इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. खास बात यह रही कि ट्रेलर में पहली बार यश का दमदार रावण अवतार देखने को मिला. पढ़ें पूरी खबर…

11:22 (IST) 30 Jul 2026
Entertainment News Live: 'हनुमान जी कहां हैं?', 'रामायण' के ट्रेलर पर यूजर ने उठाए सवाल

रणबीर कपूर की भव्य ‘रामायण’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया, ट्रेलर को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, लेकिन इसी के साथ यूजर्स ने एक सवाल भी उठाया है. जी हां नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आज यानी (गुरुवार) की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ. जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था. करीब 4 मिनट के इस ट्रेलर में भव्य विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और शानदार स्टारकास्ट की झलक ने फैंस को दीवाना बना दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

10:57 (IST) 30 Jul 2026
Entertainment Live News: सोनू सूद और सोनू निगम में किसने कमाई ज्यादा दौलत?

Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘सोनू’ नाम के दो बड़े सितारे हैं. एक हैं अभिनेता सोनू सूद और दूसरे मशहूर सिंगर सोनू निगम. खास बात यह है कि दोनों आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. दोनों का जन्म 30 जुलाई 1973 को हुआ था. अपने-अपने काम में दोनों कलाकारों ने शानदार पहचान बनाई है और सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों में से सबसे ज्यादा अमीर कौन है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:28 (IST) 30 Jul 2026
रणबीर कपूर की Ramayana में ‘मंथरा’ कौन?

ट्रेलर रिलीज के साथ ही रामायण की कास्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार शामिल हैं, जिनकी पहली झलक ट्रेलर में देखने को मिली है. फिल्म में बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा ‘मंथरा’ का अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. ट्रेलर में उनकी पहली झलक भी देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि कौन हैं वो…पूरी खबर पढे़ं

10:26 (IST) 30 Jul 2026
Entertainment Live News: 'रामायण' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

फाइनली ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज हो गया. 30 जुलाई की सुबह 4:15 मिनट पर रिलीज हुए इस ट्रेलर को देखने के लिए कई फैंस देर रात इंतजार करते रहे. रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है.

09:37 (IST) 30 Jul 2026
Entertainment Live News:'धमाल 4' की कमाई देख रह जाएंगे हैरान

धमाल 4 ने अपने तीसरे संडे यानी 17वें दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये कमाए. फिर मंगलवार यानी 19वें दिन ‘धमाल 4’ ने ₹2.10 करोड़ की नेट कमाई की. अब बात करें 20वें दिन यानी बुधवार की कमाई की तो, ‘धमाल 4’ ने ₹1.50 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹184.24 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹155.00 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 20वें दिन ₹0.20 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹29.95 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹214.19 करोड़ हो गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live In Hindi: लॉक अप 2 में हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया था. उन्होंने अपनी फाइनेंशियली दिक्कतों के बारे में खुलकर बात की. शो में शिवांगी ने बताया कि उनके पापा का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था,जो बर्बाद हो गया था और वो सड़क पर आ गए थे. उन्होंने ये तक बताया कि उनके पेरेंट्स के पास खाने तक के पैसे भी नहीं थे. हालांकि एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं. लोगों ने एक्ट्रेस को फेक कहा है. जिसके बाद अब उनकी टीम ने जवाब दिया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने शिवांगी के पुराने इंटरव्यू को लेकर याद दिलाया कि उन्होंने कहा था कि उनके पिता आर्मी में थे, तो वो अचानक से बिजनेस मैन कैसे बन गए और बिजनेस बर्बाद होने के बाद वो सड़क पर कैसे आ गए? इसपर एक्ट्रेस की टीम ने जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

ट्रोलर्स के आरोप पर टीम ने पलटवार करते हुए कहा, "शिवांगी को अपने सारे इंटरव्यू अच्छी तरह से याद हैं. आपके समझने में भूल हुई है. इंसान की जिंदगी में एक से ज्यादा अध्याय हो सकते हैं. उनके पहले ने पहले देश की सेवा की. फिर वहां से वीआरएस लेकर बिजनेस की शुरुआत की. पहले आर्मी और बाद में बिजनेस दोनों ही बातें पूरी तरह से सच हैं. ये कोई झूठ नहीं, बल्कि एक इंसान की जिंदगी का वो हिस्सा है, जो आपको आधा ही पता है."

टीम ने आगे कहा, " होमटाउन में बड़ा घर होना कोई प्लॉट ट्विस्ट नहीं है. इसे फैमिली घर कहते हैं, जो देश के करोड़ों परिवारों के पास होता है." इसके अलावा फिक्स्ड विनर को लेकर भी शिवांगी की टीम ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, "अभी फिनाले का नतीजा भी नहीं आया है और आपने पहले ही मनगढ़ंत कहानियां बना ली हैं. जब बिना नाम लिखे बोलने की आदत हो तो सच का ज्ञान न बांटे. आप झूठ लाएंगे, तो हम सबूत पेश करेंगे."

---विज्ञापन---

जन नायनक ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायनक ने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15.7% रही, जबकि देशभर में इसके कुल 10,359 शो चले. बुधवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तमिल वर्जन से की. तमिल में फिल्म ने 4.60 करोड़ रुपये, हिंदी में 1 करोड़ रुपये और तेलुगु में 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 149.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। यदि यही रफ्तार जारी रही, तो गुरुवार को फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 255.63 करोड़ रुपये हो चुका है.

---विज्ञापन---

‘द ओडिसी’ कलेक्शन

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी बुधवार को ₹4.25 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹158.20 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹132.50 करोड़ हो गया है. इससे पहले 12वें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

---विज्ञापन---

रामायण ट्रेलर

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म रामायण का आज 30 जुलाई सुबह 4.15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और इसके रिलीज होते ही फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ गई है. ट्रेलर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---