Live Updates
12:26 (IST) 02 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘6 महीने में मौत हो सकती है’, राम कपूर ने बताई डॉक्टर्स की चेतावनी

नेटफ्लिक्स पर ‘लॉक अप 2’ इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है, शो में हर किन कंटेस्टेंट के राज पर से पर्दा उठ रहा है, हाल ही में सबके फेवरेट राम कपूर ने अपनी जिंदगी के ऐसे सीक्रेट को रिवील किया जिसने उनके फैंस के होश उड़ा दिए. फिनाले वीक तक पहुंच चुके राम ने शो में उन्होंने बताया कि उनके इस संघर्ष के बारे में उनकी पत्नी और बच्चों तक को पूरी सच्चाई नहीं पता थी. पढ़ें पूरी खबर…

12:25 (IST) 02 Aug 2026
Entertainment News Live: बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं आम्रपाली, निरहुआ का रिएक्शन देख रो पड़ीं एक्ट्रेस

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो है. शो के लेटेस्ट वीडियो में आम्रपाली ने अपनी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान भी कर दिया और भावुक भी. पढ़ें पूरी खबर…

12:23 (IST) 02 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘द लास्ट हाउस’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: अगस्त का महीना OTT लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है. इस महीने दर्शकों को क्राइम थ्रिलर, देशभक्ति, रोमांस, कॉमेडी, साइंस-फिक्शन और सुपरहीरो जैसे हर तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा. अगर आप वीकेंड पर घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए कई शानदार ऑप्शन तैयार हैं. पढ़ें पूरी खबर…

12:15 (IST) 02 Aug 2026
Entertainment Live News: ‘द सोप्रनोस’ फेम एक्टर Vincent Pastore का निधन

पॉपुलर हॉलीवुड सीरीज ‘सोप्रनोस’ के एक्टर विसेंट पास्टोर का निधन हो गया है. 80 साल की उम्र में विसेंट ने दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए उनके को-एक्टर रहे माइकल इंपेरिओली ने दी है. सीरीज ‘सोप्रनोस’ में विसेंट ने एक गैंगस्टर का रोल किया था, जिससे उन्हें पूरे हॉलीवुड में पहचान मिली थी.

11:15 (IST) 02 Aug 2026
Entertainment Live News:'5-6 बार संबंध बनाने होंगे' आकांक्षा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने शो से बाहर होने से पहले अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि ब्यूटी पेजेंट के दौरान आर्थिक मदद मांगने पर एक प्रभावशाली शख्स ने उनके सामने एक हैरान करने वाली शर्त रखी, जिसे उन्होंने तुरंत ठुकरा दिया. आकांक्षा की आपबीती सुनकर शो की होस्ट फराह खान भावुक हो गईं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:48 (IST) 02 Aug 2026
Entertainment Live News: ‘कॉकटेल 2’ की ओटीटी रिलीज कन्फर्म!

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की OTT रिलीज कन्फर्म हो गई है. जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इस फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं…पूरी खबर पढ़ें

09:36 (IST) 02 Aug 2026
Entertainment Live News: Ramayana Trailer में दिखा TV का खतरनाक विलेन

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यह इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. 30 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद इसकी स्टार कास्ट की पहली झलक देखने को मिली. इस ग्रैंड ट्रेलर में टीवी के मशहूर विलेन रहे एक्टर भी नजर आए, जो फिल्म में रावण के नाना सुमाली की भूमिका निभा रहे हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: लॉक अप 2 अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान हर कलाकार फिनाले में पहुंचने के लिए अपनी लाइफ से जुड़े अलग-अलग सीक्रेट्स बयां कर रहा है. वहीं, राम कपूर शो के सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े एक सीक्रेट का खुलासा किया है. इतना ही नहीं उन्‍होंने ये भी बताया कि इस बारे में उनकी पत्नी को भी जानकारी नहीं थी. एक्टर के इस सीक्रेट को जानकर सभी हैरान रह गए.

राम कपूर ने शो में अपनी उन गलतियों का खुलासा किया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. उन्होंने बताया कि टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं कि सफलता के बाद उनकी लाइफ बदल गई थी. हालांकि इस दौरान उनका इतना वजन बढ़ गया था कि डॉक्टर्स ने कहा था कि उनकी जान को भी खतरा है. उन्हें तब डायबिटीज थी और वो ठीक रहने के लिए इंसुलिन लिया करते थे. उन्होंने कहा, "मुझे इतना प्यार मिला मेरे मोटे होने की वजह से और इतनी चर्चा हुई कि कुछ समय के लिए मुख्य रेटिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग वाला टीवी स्टार बन गया था. मैं मोटा हो गया. मुझे डायबिटिक स्ट्रोक हो सकता था. क्योंकि मैं दिन में तीन बार इंसुलिन लेता था. मेरा शुगर लेवल 400, 500, 600 प्लस तक पहुंच जाता था. मैं 6 महीने में मर जाता. मैं बहुत बुरा इंसान बन गया था. मैं शूटिंग पर 6-6 घंटे देर से पहुंचता था. मैं सेट पर शराब पीता था. मैंने लोगों से बहुत बुरी तरह से बात की. मैं एक मॉन्स्टर बन गया था. मैं ऐसा इंसान बन गया था कि अब मुझे खुद पर शर्म आती है. लेकिन मेरे बच्चों ने मेरी लाइफ में दस्तक दी और फिर सब कुछ बदल गया. मैंने अपनी हेल्थ और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना शुरू किया. आज मैं अपने परिवार के साथ बहुत खुश हूं."

---विज्ञापन---

एक्टर की ये बात वहां मौजूद सभी लोग हैरान थे. बता दें कि फिनाले में राम कपूर, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे पहुंच गई हैं. इस शो का फिनाले 5 अगस्त को होने वाला है. देखना दिलचस्प होगा कि शो का विनर कौन बनता है.

जन नायकन, उन्मादन, धमाल 4 और स्पाइडर मैन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जन नायकन ने रिलीज के 10वें दिन 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 36.3% रही और देशभर में इसके 4,202 शोज चले. फिल्म ने सबसे ज्यादा तमिल भाषा में 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, तेलुगु में 5 लाख रुपये और हिंदी में 50 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म ने 10 दिनों में भारत में 164.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई 280.50 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

उन्मादन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 31% रही और देशभर में 636 शोज चले. इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों में भारत में 1.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

शनिवार को फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की कमाई में तेजी से उछाल देखा गया है. सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 17,703 शो में ₹66.75 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इसका अब तक का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹211.27 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹176.70 करोड़ हो गया है. फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

'धमाल 4' ने रिलीज के 23वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 20% रही और देशभर में 2,408 शोज चले. फिल्म की 23वें दिन की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले 45 लाख रुपये की बढ़त दर्ज की गई. इसके साथ ही फिल्म ने 23 दिनों में भारत में 158.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म का कुल कलेक्शन 219.01 करोड़ रुपये पहुंच गया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---