बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म से एक हैरान करने वाला अपडेट सामने आया है.. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म में सलमान के बॉडी डबल को अचानक हार्ट अटैक आ गया. जिसके बाद सलमान ने फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. पढ़ें पूरी खबर…
रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे ओरी ने हाल ही में आकांक्षा चमोला को खूब खरी-खोटी सुनाई और उन्हें असली नागिन बताया. ओरी ने इंस्टाग्राम की एक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए गौरव को सपोर्ट किया और कमेंट में लिखा, ‘वो (आकांक्षा चमोला) बस उनके (गौरव खन्ना) फेम को कम कर रही है और अपने फायदे के लिए उनके फेम का फायदा उठा रही है, कोई नहीं जानता कि वो कौन हैं.’ पढ़ें पूरी खबर…
फिल्म ‘आई नोबडी’ का डायरेक्शन निशम बशीर ने किया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, पार्वती तिरुवोथु, और हकीम शाहजहां जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 9 जुलाई को रिलीज हुई थी. इस दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी. हालांकि फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18′ में यूपीएससी की तैयारी कर रहे योगेश साहू 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंचे. जहां उन्हें अपने हाथ से एक बड़ी बाजी गंवानी पड़ी.’कौन बनेगा करोड़पति 18’ के 19 अगस्त के एपिसोड में UPSC एस्पिरेंट योगेश साहू के सामने जैसे ही 1 करोड़ रुपये का 15वां प्रश्न आया तो उनके भी पसीने छूट गए. पढ़ें पूरी खबर…
दीपिका पादुकोण के फिल्म ‘Spirit’ से बाहर होने का विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया है कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' बीते लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसे दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन देखने को मिला. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और एक्टर यश रावण के रोल में नजर आने वाले हैं. दोनों के लुक की लोगों ने जमकर तारीफ की है. वहीं, अब हनी सिंह ने भी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की. इतना ही नहीं वो यश के रावण लुक से खासा इंप्रेस हो गए हैं कि उन्होंने ये तक कह दिया कि उन्हें वो रणबीर कपूर से ज्यादा पसंद आए हैं.
हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान रामायण के ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि, "यश भाई हमारे बेंगलुरु से हैं और फिल्म में रावण बने हैं. दोस्तों सच कहूं तो मैंने रामयण का ट्रेलर देखा है. मैं खुद श्रीराम का बहुत बड़ा भक्त हूं. मेरा रावण से कोई खास लेना देना नहीं है, लेकिन यश भाई क्या लग रहे हैं. मेरी पर्सनल राय में वो मुझे रणबीर भाई से भी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं."
हनी सिंह ने आगे कहा, "मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि फिल्म बहुत बेहतरीन बने और किसी की भावनाएं आहत न हों. बचपन से जिस पवित्रता के साथ हम रामायण और दिल्ली करमपुरा की रामलीलाएं देखते आए हैं. यह फिल्म भी उतनी ही पावन रहे. इसमें किसी तरह की अनचाही छेड़छाड़ न की जाए, क्योंकि इससे हमारे बचपन के जज्बात जुड़े हैं." फिल्म सिनेमाघरों में दिवाली यानी कि 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
आवारापन 2 कलेक्शन
आवारापन 2 ने रिलीज के सातवें दिन यानी कि गुरुवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि 7वें दिन फिल्म की कमाई में छठे दिन के मुकाबले 75 लाख की गिरावट दर्ज की गई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही है और 10,832 शोज चले हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते में भारत में कुल 113.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 135.37 करोड़ हो गया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 161.67 करोड़ तक पहुंच गई है.
बटवारा 1947 कलेक्शन
दूसरी ओर इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की बटवारा 1947 से हो रही है. जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म ने 7वें दिन सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म के लिए 50 करोड़ तक कमाना मुश्किल हो रहा है. इस फिल्म ने सात दिनों में भारत में सिर्फ 33.60 करोड़ का कारोबार किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…