Live Updates
22:30 (IST) 02 Oct 2026
Entertainment News Live: SIR को लेकर जारी विवाद के बीच शबाना आजमी की एंट्री

Shabana Azmi: वोटर लिस्ट में धांधली और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में सीजेपी का प्रदर्शन जारी है. दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी इस प्रोटेस्ट में शामिल होकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

22:12 (IST) 02 Oct 2026
Entertainment News Live: सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी अंजलि अरोड़ा की 'रामायण'

Exclusive: अंजलि अरोड़ा स्टारर फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ जल्द ही सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है. E-24 बॉलीवुड से बातचीत में प्रोड्यूसर प्रकाश महोबिया ने बताया कि फिल्म के खिलाफ फर्जी कैंपेन चलाने वाले ट्रोल्स को लीगल नोटिस भेजा जाएगा और फिल्म को फिर से दर्शकों के बीच लाया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें…

22:07 (IST) 02 Oct 2026
Entertainment News Live: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3' ने पहले ही दिन किया जबरदस्त कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: 2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. जबरदस्त ऑक्यूपेंसी और 14 हजार से ज्यादा शोज के दम पर फिल्म ने भारत में 62.44 करोड़ का तूफानी बिजनेस कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

16:06 (IST) 02 Oct 2026
Entertainment News Live: ‘हनुमान अंश’ अब तेलुगु में मचाएगी धूम, रिलीज डेट से उठा पर्दा

संत नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा चमत्कार किया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया. अब हिंदी में धमाकेदार सफलता के बाद यह फिल्म तेलुगु दर्शकों के बीच भी पहुंचने जा रही है. मेकर्स ने इसकी तेलुगु रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

15:31 (IST) 02 Oct 2026
Entertainment News Live: नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर इस वक्त बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आई है. एक्ट्रेस बाली में वर्क कम हॉलिडे ट्रिप पर गई थीं, जहां वह एक हादसे का शिकार हो गईं. इस दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. उनकी टीम ने बताया है कि उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है, जहां उनकी स्पाइन सर्जरी होगी. पढ़ें पूरी खबर…

15:30 (IST) 02 Oct 2026
Entertainment News Live: गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी

Govinda-Komall Rani: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार नजर आने वाली हैं. खास बात यह है कि फिल्म से ज्यादा दोनों अपनी कथित डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच ‘रूपा’ का पहला पोस्टर सामने आया है, जिसमें गोविंदा और कोमल रानी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है.

15:30 (IST) 02 Oct 2026
Entertainment News Live: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' के क्लाइमैक्स ने पलटी पूरी बाजी!

Drishyam 3 X Review: इंतजार खत्म हो चुका है. अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. शुरुआती एक्स रिव्यू में फिल्म को लेकर दर्शकों का रुझान पॉजिटिव नजर आ रहा है. खास तौर पर अजय देवगन, जयदीप अहलावत की एक्टिंग, सस्पेंस और क्लाइमैक्स चर्चा में हैं. पढ़ें पूरी खबर…

15:27 (IST) 02 Oct 2026
Entertainment News Live: 6 बार पर्दे पर ‘बापू’ बना ये एक्टर

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अपने किरदारों से अलग पहचान बनाई, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जिनका एक किरदार ही उनकी पहचान बन जाता है. जिसे एक-दो नहीं बल्कि 6 बार एक किरदार को जीना का मौका मिला. वो एक्टर सुरेंद्र राजन हैं, जिन्होंने महात्मा गांधी का 6 बार रोल प्ले किया, और दर्शकों का खूब प्यार पाया, उन्होंने संजय दत्त के साथ हिट फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में काम किया और एक सीन से लोगों का दिल जीत लिया. पढ़ें पूरी खबर…

15:28 (IST) 02 Oct 2026
Entertainment News Live: कैसे 2 अक्टूबर बन गई Drishyam की तारीख?

Gandhi Jayanti: 2 अक्टूबर का नाम सुनते ही सबसे पहले महात्मा गांधी और गांधी जयंती याद आती है, लेकिन पिछले करीब एक दशक में इस तारीख का एक और कनेक्शन लोगों की जुबान पर चढ़ गया है और वो है अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’, आज ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के रिलीज होते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर 2 अक्टूबर, पणजी, सत्संग और पाव भाजी के मीम्स वायरल हो रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

14:56 (IST) 02 Oct 2026
Entertainment News Live: सलमान की फटकार के बाद BB हाउस से रीति तिवारी OUT

टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी को लेकर खबरें हैं कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा. रीति तिवारी के शो से बाहर होने के बाद इंटरनेट पर एक नई चर्चा शुरू हो गई. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' पिछले करीब दो महीनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. आज इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 56 दिन हो गए हैं. इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में हो रहा है. फिल्म ने 56वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी 'हनुमान अंश' की कमाई में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, उल्टा समय के साथ इसके कलेक्शन में इजाफा ही हुआ है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई कर ली है.

नहीं थम रही 'हनुमान अंश' की रफ्तार

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' ने 56वें दिन यानी गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने साबित कर दिया कि मंगलवार हो या गुरुवार, इसकी कमाई की रफ्तार नहीं रुकेगी. इसी के साथ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 317.33 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 374.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 56वें दिन फिल्म 'हनुमान अंश' के पूरे देश में 4,345 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 19.0 प्रतिशत रही. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 414 करोड़ रुपये हो गया है.

आशा पारेख का जन्मदिन आज

आज हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख का जन्मदिन है. 'जब प्यार किसी से होता है', 'भरोसा', 'जिद्दी', 'मेरे सनम', 'तीसरी मंजिल', 'लव इन टोक्यो' और 'दो बदन' जैसी यादगार फिल्में देने वाली आशा पारेख आज अपना 84वां जन्मदिन मना रही हैं. आशा पारेख ने साल 1952 में आई फिल्म 'मां' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. साल 1971 में आई फिल्म 'ज्वाला' से उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में काम करना शुरू किया. उन्होंने अपने सालों के एक्टिंग करियर में 84 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

'द वन' ने कितनी कमाई की?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ और तमन्ना की नई फिल्म 'द वन' ने 7वें दिन यानी मंगलवार को 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 53.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म 'द वन' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 69.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

'पैराडाइज' की टोटल कमाई

नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पैराडाइज' ने 8वें दिन 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 108.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 159 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.