मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर इंडिया की उम्मीदें टूट गईं। प्रतियोगिता के एशिया एंड ओशियाना कैटेगरी के टॉप 5 तक नंदिनी गुप्ता अपनी जगह बना पाईं। मगर वो टाॅप 2 से बाहर हो गईं।
मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में इंडिया की बेटी नंदिनी गुप्ता ने ब्ल्यू एंड वाइट गाउन में शानदार एंट्री की। नंदिनी गुप्ता के इंस्टाग्राम पर उनका लेटेस्ट लुक सामने आया है, जो गंगा नदी से प्रेरित है।
भारत और वेनेजुएला ने भी अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड टाइटल जीता है, ऐसे में इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है कि 72वें मिस वर्ल्ड का ताज किस देश के नाम होता है।
भारत की बेटी नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 के फिनाले में गंगा नदी से प्रेरित गाउन चुना है। नंदिनी गुप्ता ने पानी और रौशनी का प्रतीक को खासतौर पर इस खास दिन के लिए चुना है, जिसे वियतनाम के फैशन डिजाइनर ट्रूयेन ने बनाया है।
Miss World 2025: 72वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है, जिसमें सोनू सूद, फेमस आंत्रप्रेन्योर सुधा रेड्डी और मिस इंग्लैंड 2014 कैरिना टायरेल जूरी का हिस्सा बने हैं।
मिस वर्ल्ड 2025 का आगाज चंद मिनटों में होने वाला है और आज दुनिया को एक और मिस वर्ल्ड मिल जाएगी। मिस वर्ल्ड 2025 के फिनाले में बॉलीवुड स्टार्स ईशान खट्टर और जैकलीन फर्नांडीज दोनों लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं।
मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले का आगाज शाम 6:30 बजे हो गया है। अगर आपको भी देखना है कि विश्व सुंदरी 2025 का ताज किसके सिर सजता है, तो आप इस इवेंट को SonyLIV या http://www.watchmissworld.com पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
नागा चैतन्य ने अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। नागा ने शोभिता के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय लेडी।’
साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनका परिवार उनके गाल पर हल्दी लगा रहा है। उसके कई सवाल खड़े हो गए थे, लेकिन एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी साझा की है, जिसमें उनका पालतू कुत्ता प्रसादम मांग रहा है। उसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘घर पर परिवार के साथ तेलुगु बर्थडे सेलिब्रेशन…’
अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड को टॉक्सिक बताते हुए इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही थी। इतना ही उन्होंने कहा था कि सिनेमा के खत्म होने की बात बोली थी, जिस पर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘अनुराग कश्यप का ये कहना गलत है कि दर्शकों में उनकी फिल्म को स्वीकार करने की समझ नहीं है। बल्कि मुझे लगता है कि उनकी समझ नहीं है दर्शकों की पसंद को स्वीकार करने की।’ इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें एक बार विक्की कौशल की ‘छावा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालनी चाहिए। जो यह दिखाता है कि सिनेमा खत्म नहीं हुआ है।’
फिल्म होमबाउंड में काम कर चुके सिनेमाटोग्राफर प्रतीक शाह पर कई महिलाओं ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस बीच अब फिल्म के निर्माण से जुड़ी धर्मा प्रोडक्शंस ने इस मामले एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने स्थिति को इस मामले में साफ कर दिया है। धर्मा प्रोडक्शंन का कहना है, उनका प्रोडक्शन हाउस किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार के पक्ष में नहीं है और यौन उत्पीड़न के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाता है। प्रतीक शाह कुछ समय के लिए फ्रीलांसर के तौर पर ‘होमबाउंड’ प्रोजेक्ट से जुड़े थे और उस दौरान किसी भी कास्ट या क्रू सदस्य की ओर से उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।
Lara Dutta Father Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता और विंग कमांडर एल.के दत्ता का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने पिता का जन्मदिन इसी महीने की शुरुआत में मनाया था, जब उन्होंने अपने पिता के नाम एक खास मैसेज भी शेयर किया था। अचानक लारा के पिता के निधन की खबर से पूरा परिवार सदमे में है।
laradutta‘s Father lkdutta Passes Away Days After 84th Birthday, Actress Emotional At Funeral With Husband maheshbhupathihttps://t.co/rZzog3s05d
— Free Press Journal (@fpjindia) May 31, 2025
कैंसर से जूझ रहीं हिना खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट पोस्ट शेयर की है, जिस ने लोगों का ध्यान खींचा है। लंबे समय से हिना और रॉकी एक साथ हैं और रॉकी ने अब एक्ट्रेस के नाम एक नोट लिखा है, उन्होंने दोनों की एक फोटो शेयर की है और उसके कैप्शन में लिखा, ‘इस पलभर की जिंदगी में, मैं प्यार को गले लगा सकता हूं, हमेशा इसकी गर्मजोशी, इसकी जटिल कृपा। मैंने कभी नहीं सोचा था, दिल इतना जीवंत है, प्यार के लिए, मैं आत्मसमर्पण करूंगा, संघर्ष करूंगा, और प्रयास करूंगा। तुम्हारा नाम मेरी आत्मा की शुद्ध रोशनी के साथ जुड़ा हुआ है। क्योंकि मैं कौन हूं, इस बड़े से समुद्र में, जो तुम्हें पूरी तरह से अपना होने का दावा करने की हिम्मत करूं?’
इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। उस स्टोरी में मैं उन्होंने बताया है कि उनको ग्लोबल सिनेमा 2025 अवॉर्ड में खास अवॉर्ड मिला है। आरजे महवश ने कहा, ‘मैंने अभी-अभी ‘डिजिटल आइकन और उभरते फिल्म निर्माता’ पुरस्कार जीता है, इससे अधिक आभारी नहीं हो सकता। इंडो इंटरनेशनल अवार्ड्स और ग्लोबल सिनेमा का धन्यवाद।’
विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। विजय को इस फिल्म ने रातोंरात स्टार बना दिया था। मगर क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए वो मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। जी हां। ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद एक्टर मंचू मनोज थे। मगर अपने पर्सनल कारणों की वजह से उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था। इसी वजह से यह मूवी विजय देवरकोंडा की झोली में जा गिरी।
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 जल्द ही रिलीज होने वाली है और मूवी को अब सेंसर बोर्ड की तरफ से U/A सर्टिफिकेट भी मिल गया है। हाउसफुल 5 को आसानी से सर्टिफेट नहीं मिला है, बल्कि फिल्म से एक डायलॉग हटाने के लिए कहा गया है और 3 सीन भी हटा दिए गए हैं और इंटीमेट सीन्स को भी 2 सेकेंड कम किया गया है।
राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली नंदिनी गुप्ता को मिस वर्ल्ड 2025 में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। नंदिनी गुप्ता इस खिताब के बस एक कदम दूर हैं, क्योंकि वो टॉप 4 में अपनी जगह बना चुकी हैं। नंदिनी गुप्ता महज 21 साल की हैं और हर इस समय हर किसी की नजर बस उन्हीं पर टिकी हुई हैं। E24 को दिए खास इंटरव्यू में नंदिनी गुप्ता से बॉलीवुड में काम करने के बारे में सवाल पूछा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो ये जवानी है दीवानी जैसी किसी स्टोरी पर काम करना पसंद करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वो रणबीर कपूर के साथ सेट पर काम करने के लिए एक्साइटेड हैं। नंदिनी गुप्ता ने कहा, ‘रणबीर कपूर के साथ एक्टिंग करने और उनका को-स्टार बनने के लिए। मैं बॉलीवुड में उस सफर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दुष्कर्म के मामले पर उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। वायरल गर्ल मोनालिसा के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को कोर्ट से जमानत मिल गई है। एक महिला ने डायरेक्टर पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, जिसके बाद 30 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने डायरेक्टर को जमानत देते हुए कहा कि इस तरह के झूठे आरोपों का बढ़ता चलन सोसाइटी के लिए काफी चिंताजनक है।
रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी ने अपने नए लुक में फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रही है। वहीं यूजर्स समारा के बदले लुक को लेकर अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं। समारा अपने नए लुक में पहचान में भी नहीं आ पा रही है। समारा ने इस मिरर सेल्फी में काले रंग का इंडियन सूट पहना है और अपने बालों को खुला रखा हुआ है। वो इसमें काफी सुंदर लग रही हैं।
सिंगर अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सेवा की आलोचना की है। सिंगर ने इसे ‘शर्मनाक’ और ‘भयानक’ बताया है। उन्होंने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सेवा पूरे भारत में सबसे लापरवाह और आलसी बन गई है। उन्हें अपने ग्राहक की जरा भी परवाह नहीं है। बेहद भयानक अनुभव, शर्मनाक।’ सिंगर ने अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।
- Milind Gaba बने जुड़वां बच्चों के पापा, शादी के 3 साल बाद Pria Beniwal ने बेटा-बेटी को दिया जन्म
- 8वें दिन भी Bhool Chuk Maaf ने की दमदार कमाई, Mission Impossible 8 का क्या हाल?
- MASH फेम एक्ट्रेस का निधन, Emmy Award विनर थीं Loretta Swift