Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

MASH फेम एक्ट्रेस का निधन, Emmy Award विनर थीं Loretta Swift

Loretta Swit Passed Away: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस लोरेटा स्विट का निधन हो गया है। 87 की उम्र में एक्ट्रेस ने अंतिम सांस ली। वहीं वो दो बार एमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

---विज्ञापन---

Loretta Swit Passed Away: फेमस अमेरिकन टीवी शो MASH में मेजर मार्गरेट का किरदार निभाने वाली लोरेटा स्विट अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। एक्ट्रेस का 87 की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस का निधन न्यूयॉर्क में अपने घर हो गया। उनके जाने से हर कोई सदमे में हैं। उनके फैंस को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि लोरेटा स्विट अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं एक्ट्रेस एमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Milind Gaba बने जुड़वां बच्चों के पापा, शादी के 3 साल बाद Pria Beniwal ने बेटा-बेटी को दिया जन्म

---विज्ञापन---

MASH से हुईं फेमस

एक्ट्रेस का टीवी शो MASH उनके जीवन का सबसे सफल शो रहा है। इसी से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। इस शो में एलन एल्डा के साथ स्विट सबसे ज्यादा सीजन में नजर आ चुकी हैं। ये शो 1972 से 1983 तक टीवी पर प्रसारित हुआ। वहीं एक्ट्रेस घर-घर में फेमस हो गई थीं। उनके किरदार को हर किसी ने बेहद प्यार दिया था।

हॉलीवुड में कदम रखने से पहले की पढ़ाई

स्विट इस शो के लगभग हर एपिसोड में दिखाई दी थीं। MASH के अलावा एक्ट्रेस सेम टाइम, नेक्स्ट ईयर और द मिस्ट्री ऑफ़ एडविन ड्रूड जैसे फेमस शोज में दिखाई दे चुकी हैं। स्विट न्यू जर्सी में पली-बढ़ी थीं। वहीं एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में कदम रखने से पहले अमेरिकन एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से पढ़ाई की थी।

---विज्ञापन---

दो बार जीत चुकी थीं एमी अवॉर्ड

एक्ट्रेस अपने जीवन में एक नहीं बल्कि दो एमी अवॉर्ड जीत चुकी थीं। एक्ट्रेस ने 1990 से 2010 के दशक तक खूब पहचान बनाई। वहीं साल 2003 में उन्होंने नॉर्थ कैरोलिना थियेटर के रैले में भी अभिनय किया था। एक्ट्रेस कई अमेरिकन टीवी सीरियल्स से अपनी पहचान बना चुकी हैं। जिनमें हवाई फाइव-ओ (उनका पहला टीवी क्रेडिट), गनस्मोक, मिशन: इम्पॉसिबल और मैनिक्स शामिल थे।

यह भी पढ़ें: 8वें दिन भी Bhool Chuk Maaf ने की दमदार कमाई, Mission Impossible 8 का क्या हाल?

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2025 08:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola