नमस्कार! E24 के स्पेशल शो 'Entertainment LIVE' में आपका स्वागत है। यहां आपको मनोरंजन की दुनिया की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की हर हलचल हम इस शो के जरिए आप तक पहुंचाएंगे। तो आज की शुरुआत अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से करते हैं। मूवी जल्द ही टीवी पर प्रीमियर होने जा रही है। साथ ही साउथ से हिंदी सिनेमा तक धूम मचाने वाली शोभिता धुलिपाला आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनिवाल ट्विंस बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। वहीं मिस वर्ल्ड 2025 का आज फिनाले होने वाला है। भारत को इस बार नंदिनी गुप्ता रिप्रेजेंट कर रही हैं। तो लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ और एंटरटेनमेंट की हर एक्सक्लूसिव और हर हलचल, आपको सिर्फ और सिर्फ E24 के Entertainment Live पर ही मिलेगी।