बिग बॉस 19 को लेकर फैंस के बीच उत्साह चरम पर है और इस बार शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच स्टार प्लस के शो जादू तेरी नजर की एक्ट्रेस खुशी दुबे ने खुद कन्फर्म किया है कि उन्हें बिग बॉस 19 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में खुशी ने कहा, “हां, ये सच है, मुझे शो के लिए अप्रोच किया गया है।” हालांकि, अभी बातचीत जारी है और मेकर्स की तरफ से आधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई है। शो को एक बार फिर सलमान खान ही होस्ट करेंगे।
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘खलेजा’ को हाल ही में 4K फॉर्मेट में सिनेमाघरों में रि-रिलीज किया गया, लेकिन इसका अनुभव दर्शकों के लिए उम्मीद से बिल्कुल अलग रहा। फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन काट दिए गए थे, जिससे फैंस को गहरी नाराज़गी हुई और कई थिएटरों में हंगामे की स्थिति बन गई। दर्शकों ने सोशल मीडिया और थिएटर दोनों जगह नाराज़गी जताई। इस पूरे विवाद के बाद अब ‘खलेजा 4K’ के ऑफिशियल एक्स (Twitter) अकाउंट से सफाई दी गई है कि सभी तकनीकी समस्याएं ठीक कर दी गई हैं और अब दर्शक फिल्म को बिना किसी परेशानी के पूरी तरह एंजॉय कर सकते हैं।
‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन को 5 मई को एक भयानक सड़क हादसे का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आईं और तीन सर्जरी तक करनी पड़ी। 25 दिनों तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद अब उनकी तबीयत में सुधार है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 30 मई को पवनदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्लाइट के अंदर से एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की और लिखा, “डिस्चार्ज हो गया है और घर जा रहा हूं। आप सभी के सपोर्ट, आशीर्वाद और दुआओं के लिए शुक्रिया।” उनके चेहरे पर लौटती मुस्कान ने फैंस को राहत दी है।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ का टीज़र आज रिलीज़ हो चुका है और इसे लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक फिल्म के टीज़र ने न केवल दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इससे प्रभावित हुईं। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘सैयारा’ का टीज़र शेयर करते हुए फिल्म और कलाकारों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा, “मोहित सूरी की लव स्टोरी दो खूबसूरत एक्टर्स को इंट्रोड्यूस करने वाली है? मैं पूरी तरह तैयार हूं! ये एकदम सही जगह पर है और कैसे! क्या हमें ये गाना अभी मिल सकता है? प्लीज।” आलिया के इस रिस्पॉन्स से साफ है कि फिल्म को इंडस्ट्री से भी सराहना मिल रही है।
जब शाहरुख खान फिल्मों में आने का सोच रहे थे, तब क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें सख्त चेतावनी दी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धू ने खुलासा किया कि उन्होंने शाहरुख से कहा था, “तेरी मत मारी गई है क्या? तूने अभी बताया कि तेरा वहां कोई नहीं है, न कोई गॉडफादर, न पैरेंट्स, तुझे खा जाएंगे ब्रेकफास्ट में सॉसेज की तरह।” ये बात उस वक्त की है जब शाहरुख टीवी शो ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ में नजर आ रहे थे और सिद्धू व कपिल देव जैसे क्रिकेटर उनके फैन बन चुके थे। सिद्धू ने बताया कि जब उन्होंने शाहरुख से उनके प्लान्स पूछे तो शाहरुख ने आत्मविश्वास से कहा, “मैं किसी से मुकाबला नहीं करता, मेरा कंपटीशन मैं खुद हूं।” सिद्धू ने कहा कि यही आत्मविश्वास आज उन्हें सुपरस्टार बनाता है, और शाहरुख आज भी उतने ही विनम्र और बिना इनसिक्योरिटी के इंसान हैं।
टीवी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय शोज़ में से एक क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सीजन 2 को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। शो में ओजी तुलसी यानी स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की वापसी की चर्चा है। अब खबर सामने आई है कि स्मृति ईरानी इस शो की शूटिंग जेड प्लस सिक्योरिटी के बीच करेंगी। सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जाएंगे और अमर उपाध्याय, स्मृति ईरानी व एकता कपूर को छोड़कर सभी के फोन टैप किए जाएंगे। किसी को भी फोन इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी और सेट पर आने-जाने वालों पर भी प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि यह शो साल 2000 में शुरू हुआ था और 2008 तक चला, जिसमें रॉनित रॉय, हितेन तेजवानी और सुधा शिवपुरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इस शो को एकता कपूर ने बनाया था और इसे कुल 47 अवार्ड्स मिल चुके हैं।
बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने सेठ रोजन के नए टीवी शो The Studio की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह शो मजाक से शुरू होकर फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई को दिल से दिखाने लगता है। इस शो में सेठ रोजन एक ऐसे हॉलीवुड स्टूडियो हेड का किरदार निभा रहे हैं, जो अच्छी फिल्में बनाने की चाहत और कंपनी की मांगों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है। The Studio को इसकी शानदार सिनेमैटोग्राफी, गहरी परफॉर्मेंस और तीखे व्यंग्य के लिए काफी सराहना मिल रही है।
इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी (ISA) ने साल 2025 की टॉप 100 स्ट्रीमिंग और डिजिटल पावर लिस्ट जारी की है, जिसमें अभिषेक बच्चन शीर्ष स्थान पर हैं। ‘दसवीं’, ‘बी हैप्पी’ और ‘आई वांट टू टॉक’ जैसी सफल फिल्मों और आगामी ‘हाउसफुल 5’ के चलते उन्होंने स्ट्रीमिंग की दुनिया में अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। उनके बाद अदिति राव हैदरी, आदित्य रॉय कपूर और यूट्यूबर कैरीमिनाटी (अजय नागर) जैसे सितारे इस लिस्ट में शामिल हैं। ISA के संस्थापक विष्णु इंदुरी ने कहा कि यह सूची उन लोगों को सम्मान देती है जो डिजिटल कहानियों से संस्कृति को आकार दे रहे हैं, वहीं सह-संस्थापक राज नायक ने इसे लोकतांत्रिक स्टोरीटेलिंग का प्रतीक बताया। यह सूची NEXA स्ट्रीमिंग अकैडमी अवॉर्ड्स 2025 (5 जुलाई, JIO कन्वेंशन सेंटर, मुंबई) से पहले जारी की गई है।
अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जिंदगी में शांति पाने के तीन अहम सूत्र बताए हैं। उन्होंने लिखा कि शांति पाने के लिए जरूरी है कि हम अपने पास जो कुछ है उसके लिए आभार व्यक्त करें, जो चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं उन्हें स्वीकार करें, और भविष्य के लिए उम्मीद बनाए रखें।
हरभजन सिंह हाल ही में अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ आने वाले टॉक शो हूज द बॉस? के लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे, जहां उन्होंने खुलासा किया कि अगर उनकी बायोपिक बनती है, तो वह एक्टर विक्की कौशल को उसमें देखना चाहेंगे। हरभजन ने कहा कि विकी पंजाबी हैं, उनका एक्सेंट भी उन्हीं जैसा है, और दोनों डोबे इलाके से आते हैं। उन्होंने कहा, “लुक्स में वह मुझसे ज्यादा हैंडसम हैं, लेकिन मेकअप से उन्हें मेरी तरह बना लेंगे। वह शानदार एक्टर हैं और मेरी बायोपिक को बखूबी निभा सकते हैं।”
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी अनुराग बसु की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाली है। बताया जा रहा है यह फिल्म पहले दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी डेडलाइन अब वेलेंटाइन डे 2026 तक बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार, फिल्म का पहला शेड्यूल हाल ही में सिक्किम में पूरा किया गया है, जबकि कार्तिक फिलहाल यूरोप में ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और निर्देशक अनुराग बसु अपनी फिल्म ‘मेट्रो…इन डिनो’ के पोस्ट-प्रोडक्शन में लगे हुए हैं। एक सूत्र के मुताबिक, अगस्त से पहले अगला शेड्यूल शुरू नहीं हो पाएगा और मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिवाली रिलीज मुमकिन नहीं लग रही। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने रिलीज टलने की खबरों को खारिज किया है।
बॉबी देओल अपने अगले बड़े शो की शूटिंग कश्मीर में करने जा रहे हैं। बॉबी देओल पहलगाम घटना के बाद कश्मीर में शूटिंग करने वाले पहले बॉलीवुड स्टार बन गए हैं। इंडस्ट्री में चर्चा है कि बॉबी ने अपनी टीम से खास तौर पर कश्मीर को शूटिंग लोकेशन के रूप में चुनने के लिए कहा है, क्योंकि उनकी अगली परियोजना के लिए पर्वतीय क्षेत्र की जरूरत है। वहीं एक सूत्र के मुताबिक बॉबी ने अपनी टीम से घाटी में इस कहानी को साकार करने के लिए हर विकल्प तलाशने को कहा है। टीम तेजी से योजना पर काम कर रही है।
सुनील शेट्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर परेश रावल के साथ फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘जिस व्यक्ति में बुद्धि और ज्ञान का अद्भुत संगम है और उससे भी कहीं बढ़कर एक शानदार इंसान हैं। परेश जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! आपके लिए हमेशा दिल से प्यार और सम्मान।’
अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर अहान पांडे बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। अहान की डेब्यू मूवी ‘सैयारा’ का टीजर रिलीज हो गया है। मूवी में वो अनीत पड्डा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। बॉलीवुड में एक और नई जोड़ी देखने को मिलने जा रही है। वहीं यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस मूवी को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। YRF ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी जारी की है। ये मूवी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
बॉबी देओल आज वाइफ तान्या के साथ 29वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीवी के साथ फोटो शेयर कर उन्हें स्पेशल अंदाज में वेडिंग एनिवर्सरी विश की है। इसमें बॉबी अपनी पत्नी को करीब पकड़े हुए कैमरे में पोज कर रहे हैं। वहीं अब दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें दोनों की शादी 30 मई 1996 को हुई थी। बॉबी और तान्या दो बेटों के माता-पिता है। उनके बच्चों का नाम आर्यमान और धरम देओल है।
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ का पहला लुक रिवील हो गया है। फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है। वहीं कृति सेनन ने भी इस पर रिएक्ट किया है। कृति ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा, ‘परम और सुंदरी दोनों कमाल लग रहे हैं। @tusharjalota तुशी ये रिफ्रेशिंग लग रहा है। कमाल कर रहे हो दोस्तों।’ जान्हवी और सिद्धार्थ की ये मूवी 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस की बीमारी पर उनके को-एक्टर रह चुके मनीष रायसिंघन का रिएक्शन सामने आया है। मनीष ने टेली टॉक से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसी भयानक खबर सुन दिल टूट गया। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि दीपिका एक फाइटर हैं वो जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटेंगी। मैंने हमेशा उन्हें हर चीज के लिए मजबूती से खड़ा देखा है। ढेर सारी प्रार्थनाएं और पॉजिटिव एनर्जी उनके साथ है। बता दें मनीष दीपिका के साथ ‘ससुराल सिमर का’ में काम कर चुके हैं।
साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा अपने परिवार संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पति और बच्चों संग फोटोज शेयर की हैं। इनमें पति के साथ एक्ट्रेस क्यूट टाइटैनिक पोज देती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। वहीं उनके फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है। फैंस इस पर लव रिएक्ट कर रहे हैं।
परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को बाहर कर लिया है। एक्टर ने इस बात की जानकारी एक्स पर ट्वीट शेयर कर फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब जॉनी लीवर ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि परेश रावल के बिना फिल्म इतनी प्रभावशाली नहीं रहेगी। मेरी सलाह है कि उन्हें फिल्म लेनी चाहिए और जो भी मैटर उसे बैठकर सुलझा लेना चाहिए। फिल्म में उनके बिना मजा ही नहीं आएगा। बता दें ‘फिर हेरा फेरी’ में जॉनी लीवर ने मुन्ना भाई का किरदार निभाया था जो फैंस को काफी पसंद भी आया था।
दीपिका पादुकोण संग ‘स्प्रिट’ से जुड़े विवाद के बाद संदीप रेड्डी वांगा को सोशल मीडिया का ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब ‘एनिमल’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना उनके सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम किया है और वो महिलाओं का अत्यधिक सम्मान करते हैं। उनका मानना है कि महिलाएं बेहद शक्तिशाली हैं। वो किसी भी महिला को कमजोर रूप में नहीं देखते हैं।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पुष्पा डायरेक्टर सुकुमार को लेकर भी सेम ही कहा। एक्ट्रेस ने कहा कि ये अपनी मूवीज में भी महिलाओं को शक्तिशाली दिखाते हैं।
- थिएटर्स के बाद Retro की OTT पर एंट्री, जानें कहां देखें Suriya की धांसू एक्शन मूवी?
- Paresh Rawal की नेटवर्थ कितनी? विलेन से कॉमेडियन तक, हर रोल में हिट रहे ‘बाबू भैया’
- RCB की जीत से टूटा Preity Zinta का दिल, ‘डिंपल गर्ल’ की मायूसी देख क्या बोले फैंस?
- Bhool Chuk Maaf ने किन-किन मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड? जानें MI 8 की अब तक की कमाई