Ramayana Box Office Collection Day 6: रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा. छठे दिन रात 10 बजे तक फिल्म ने 94.10 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 440.45 करोड़ रुपये हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Maatrubhumi Trailer Release: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ का 4.5 मिनट लंबा ट्रेलर रिलीज हो गया है. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस वॉर-ड्रामा फिल्म में देशभक्ति, परिवार के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और हाई-ऑक्टेन एक्शन का धमाकेदार संगम देखने को मिल रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी और यंग डीजीए के बीच हुई हाथापाई के बाद मेकर्स ने सख्त कदम उठाया है. टास्क के दौरान गुस्से में धक्का देने के कारण बिग बॉस ने स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करते हुए चार कड़ी सजाएं दी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Saranagati: ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद के जीवन पर आधारित एनिमेटेड फिल्म ‘शरणागति’ का ऐलान कर दिया है. ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स के सहयोग से बन रही यह फिल्म अगस्त 2027 में दुनिया भर में रिलीज होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Ramayana: ‘रामायण: पार्ट 1’ में रावण द्वारा जटायु का नाखून अपने पास रखने का सीन खूब चर्चा में है. रावण के अहंकार और जटायु द्वारा दी गई टक्कर की याद दिलाता यह सीन फिल्म का एक खास ‘क्रिएटिव एडिशन’ है, जिसका वाल्मीकि रामायण में जिक्र नहीं है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Ramayana Box Office Collection Day 6: रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ मंगलवार (छठे दिन) भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. शाम 5 बजे तक फिल्म ने 57.60 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 403.95 करोड़ रुपये हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Kiara Advani Flaunts Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. मां बनने की खुशी के बीच एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज भी फैंस का दिल जीत रहा है. हाल ही में कियारा अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचीं. यहां रेड स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. उनका अंदाज इतना खूबसूरत था कि हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी पिछले काफी समय से चर्चा में है. कभी दोनों के तलाक की खबरें सामने आती हैं, तो कभी सुनीता के बेबाक बयान सुर्खियां बटोर लेते हैं, लेकिन दिवाली के मौके पर इस कपल ने कुछ ऐसा किया, जिसने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. लंबे समय से अलगाव की अटकलों के बीच गोविंदा और सुनीता अपने दोनों बच्चों के साथ एक इवेंट में पहुंचे. इतना ही नहीं, इस दौरान सुनीता अपने पति का हाथ थामे नजर आईं. पढ़ें पूरी खबर…
मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. ऑस्कर विजेता चिली के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर सेबेस्टियन लेलियो का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर से दुनियाभर के फिल्म मेकर्स और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Ramayana Box Office Collection Day 5: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और हर दिन इसकी कमाई के आंकड़े चौंका रहे हैं. खास बात यह है कि शुरुआती दिनों में थोड़ी धीमी रफ्तार के बाद फिल्म ने सोमवार को ऐसी छलांग लगाई कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड पीछे छूट गए. दिवाली के बाद मिली छुट्टी का फिल्म को जबरदस्त फायदा हुआ और इसने मंडे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया. पढ़ें पूरी खबर…
Shaji Kumar Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मंगलवार को आखिरी सांस ली. उनके अचानक निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है. पढ़ें पूरी खबर…
Pawan Kalyan And Anna Konidela Separation: साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, एक्टर और पॉलिटिशियन को लेकर दावा किया जा रहा है, कि उनकी तीसरी शादी टूट गई है, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लिखा है कि कपल शादी के 13 साल बाद अलग हो रहा है, इस खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment Live Update: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के लिए इस बार दिवाली की खुशियां एक दर्दनाक हादसे की वजह से मातम में बदल गईं. त्योहार से ठीक एक रात पहले उनकी रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया का परिवार तो बाल-बाल बच गया, लेकिन बिल्डिंग में तैनात गार्ड धनपत की जान चली गई. अब एक्ट्रेस ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर ऐसा भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी.
गार्ड की मौत से टूट गईं दिव्यांका
दिव्यांका ने अपनी पोस्ट में बताया कि धनपत अंकल उनके लिए सिर्फ बिल्डिंग के गार्ड नहीं थे, बल्कि परिवार का हिस्सा बन चुके थे. उनका परिवार जब अपने बच्चों को पहली बार घर लेकर आया था, तब उन्हें आशीर्वाद देने वालों में धनपत अंकल भी शामिल थे. एक्ट्रेस ने कभी सोचा भी नहीं था कि जिस शख्स को वह अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं, उसे इस तरह खोना पड़ेगा.
उन्होंने लिखा, 'कुछ नुकसान अपने पीछे ऐसी खामोशी छोड़ जाते हैं, जो कभी पूरी तरह खत्म नहीं होती.' दिव्यांका के मुताबिक, परिवार ने सोचा था कि जब उनके बच्चे बड़े होंगे, तब भी धनपत अंकल उनके जीवन का हिस्सा बने रहेंगे.
आग लगने के वक्त घर पर ही था परिवार
हादसे वाली रात दिव्यांका और उनके परिवार ने कहीं बाहर जाने का प्लान बनाया था, लेकिन किसी न किसी वजह से उन्हें निकलने में देरी हो गई. जब बिल्डिंग में आग लगी, तब सभी घर पर ही मौजूद थे. इस वजह से उन्हें समय रहते खतरे का पता चल गया और वे बच्चों, परिवार के सदस्यों और स्टाफ के साथ सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे.
शुरुआत में उन्हें लगा कि हादसे में सिर्फ घर के सामान का नुकसान हुआ है, लेकिन जब धनपत अंकल की मौत की खबर मिली तो दिव्यांका और विवेक पूरी तरह टूट गए. दोनों को इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था. दोस्त के घर पहुंचने के बाद भी उन्हें उम्मीद थी कि शायद यह खबर सच न हो.
'हम आपको बहुत याद करेंगे'
एक्ट्रेस ने बताया कि हादसे के बाद धीरे-धीरे बिल्डिंग में बिजली, गैस और लिफ्ट जैसी सुविधाएं बहाल कर दी गईं, लेकिन धनपत अंकल की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती. उन्होंने लिखा, 'उस दिवाली आग ने हमारे घर की रोशनी फीकी कर दी, लेकिन एक अनमोल जान के जाने से दिलों में ऐसा अंधेरा छा गया, जिसे कोई रोशनी दूर नहीं कर सकती.'
दिव्यांका ने कहा कि जब उनके बच्चे बड़े होकर इन बातों को समझने लगेंगे, तब वह और विवेक उन्हें धनपत अंकल के बारे में जरूर बताएंगे. वह उन्हें बताएंगे कि एक नेक इंसान हुआ करते थे, जो घर आने पर हमेशा उन्हें आशीर्वाद देते थे. आखिर में एक्ट्रेस ने धनपत अंकल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि वह उन्हें हमेशा याद रखेंगी.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और हर दिन इसकी कमाई के आंकड़े चौंका रहे हैं. खास बात यह है कि शुरुआती दिनों में थोड़ी धीमी रफ्तार के बाद फिल्म ने सोमवार को ऐसी छलांग लगाई कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड पीछे छूट गए. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन अपनी अब तक की सबसे बड़ी एक दिन कमाई दर्ज की है. सोमवार को भारत में 23,911 शोज के जरिए फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये नेट कमाई की है. इसके साथ ही, यह किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी सोमवार की कमाई बन गई है. इसने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने अपने पहले सोमवार को 60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी.