---विज्ञापन---

Urfi Javed का शॉकिग ऐलान, अजीबोगरीब लुक से कर ली तौबा!

E24 में आपका स्वागत है। हमारे यहां आपको मिलेंगी फिल्मी दुनिया की सबसे ताजा, दिलचस्प और एक्सक्लूसिव खबरें। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं एंटरटेनमेंट जगत की आज की बड़ी हलचलें!

Entertainment: नमस्कार! आप देख रहे हैं E24 का खास शो ‘Entertainment Live’, जहां रोज की तरह आज भी हम लाए हैं फिल्मी दुनिया की ताजा और मसालेदार खबरें। शुरुआत करते हैं दो बड़ी अपडेट्स के साथ। पहली खबर है कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से, जहां छठे दिन रेड कार्पेट पर भारतीय सितारों ने अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। अनुपम खेर, अनुष्का सेन, शीलिनी पासी और नैन्सी त्यागी जैसे सेलेब्स ने खासा ध्यान खींचा। वहीं दूसरी तरफ आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन है, और सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं कान्स में मौनी रॉय ने ब्लैक आउटफिट में हुस्न का जलवा बिखेरा, दूसरी ओर अवनीत कौर ने टॉम क्रूज संग फैन गर्ल मोमेंट की वीडियो शेयर की। तो बने रहिए हमारे साथ, क्योंकि Cannes से लेकर स्टार्स के बर्थडे मनाने तक एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर आपको मिलेगी सिर्फ E24 पर…

 

 

20:15 (IST) 19 May 2025
Urfi Javed का शॉकिग ऐलान, अजीबोगरीब लुक से कर ली तौबा!

उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बोल रही हैं कि अब वो अपना नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। उर्फी ने ऐलान किया है कि वो पहले की तरह ड्रेस नहीं पहनने वाली हैं, बल्कि अब कुछ नया ट्राई करने जा रही हैं। उर्फी का कहना है कि अब वो सिम्पल ही लुक में दिखने वाली हैं और वीडियो में वो सूट पहने नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/DJ1dK47S-nz/

20:01 (IST) 19 May 2025
Bade Achhe Lagte Hain 3 से हर्षद-शिवांगी का इनसाइड वीडियो वायरल

सोनी के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 3 का एक इनसाइड वीडियो टेलीकास्ट से पहले इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस क्लिप में शिवांगी जोशी उर्फ ​​भाग्यश्री ने मिट्टी के रंग का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है, जबकि हर्षद चोपड़ा उर्फ ​​ऋषभ ने चेकर्ड शर्ट और जींस पहनी हुई है। बीटीएस एक ऑफिस सेटअप से है, और स्टार्स सीन में लीन दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DJ1gP2lsILE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c0516778-8ad9-4f59-82ce-ab13f21b896c

19:55 (IST) 19 May 2025
मैरिज एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए अनिल कपूर, मां और पत्नी संग शेयर की थ्रोबैक फोटो

अनिल कपूर और सुनीता की शादी को 41 साल हो गए हैं और दोनों पिछले 52 साल से साथ हैं। ऐसे में अनिल ने एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी पत्नी और मां के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। फोटो के कैप्शन में वो अपनी दिवंगत मां को याद करके भावुक हो गए हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ0ax2qq8g2/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b422b026-365d-4198-827e-ca04d5d6863b

19:51 (IST) 19 May 2025
Natasa Stankovic का नया चैलेंज, वीडियो में दिखाई झलक

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें कैप्शन में लिखा, 'न्यू चैलेंज और कुछ ब्लोपर'। वीडियो में वो जिम में नजर आ रही हैं और दीवार पर उल्टा खड़े होने की कोशिश कर ही हैं।

https://www.instagram.com/reel/DJ1Vt9uBVlY/?utm_source=ig_embed&ig_rid=019fff38-437b-4961-8275-b7b38951e073

19:43 (IST) 19 May 2025
क्या 'अनुपमा' एक्टर को डेट कर रही हैं निशि सक्सेना, पोस्ट से मिला हिंट

निशि सक्सेना ने इंस्टाग्राम पर अनुपमा फेम एक्टर सागर पारेख के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों अलग-अलग एक्टिविटी करते दिखाई दे रहे हैं। निशि और सागर का ये वीडियो काफी क्यूट हैं और इसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है, जिसे पढ़कर लग रहा है कि निशि अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर रही हैं। निशि सक्सेना ने कैप्शन में लिखा, 'अभी के अभी ये होगा यकीन ये जिंदगी मेरी होगी तेरी।'

https://www.instagram.com/reel/DJ1WaHPpuR-/?utm_source=ig_embed&ig_rid=882b2129-7fca-4328-8d41-7d75e5405e4b

19:36 (IST) 19 May 2025
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम को लेकर क्या बोलीं आयुषी खुराना

दीपिका कक्कड़ को लेकर शोएब इब्राहिम की को-स्टार आयुषी खुराना ने रिएक्शन दिया है। आयुषी खुराना ने कहा, शोएब और दीपिका दोनों ही सबके लिए इतना कुछ करते हैं, दोनों का इतना दयालु स्वभाव है। लोगों तो काम ही ट्रोल करना है। किसी को ट्रोल करके पैसे मिल रहे हैं,तो वो तो करेंगे। मगर दोनों सच्चे दिल के हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ1nV0LTPbS/?hl=en

19:00 (IST) 19 May 2025
ब्लैक गाउन में मौनी रॉय ने बिखेरा जलवा, कान 2025 से दिखाई झलक

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय भी कान 2025 में हिस्सा लेने पहुंच गई हैं, वहां से उन्होंने अपना नया लुक फैंस के साथ साझा किया है। मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहनकर शिरकत की। हालांकि एक बार फिर मौनी रॉय के चेहरे ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, क्योंकि उनका फेस काफी बदला हुआ लग रहा है।

https://www.instagram.com/p/DJ1ioyVtmrt/?hl=en

18:34 (IST) 19 May 2025
क्या Shraddha Kapoor ने छोड़ी एकता कपूर की फिल्म? डायरेक्टर ने बताया सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली थ्रिलर फिल्म छोड़ दी है। श्रद्धा कपूर की फिल्म छोड़ने वाली खबरों पर डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'कृपया मीडिया में चल रही किसी भी अफ़वाह पर विश्वास न करें। हम सही समय पर आधिकारिक घोषणा करेंगे। धन्यवाद।'

18:05 (IST) 19 May 2025
सूट-सलवार में Urfi Javed ने शेयर की तस्वीरें

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब लुक्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। मगर उर्फी जावेद ने इस बार इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं। उर्फी इस फोटो में सूट सलवार में दिखाई दे रही हैं और ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। उर्फी ने कैप्शन में लिखा,'किसी ने जो पूछा सबब आंसुओं का,बताना भी चाहु, बता ना सकोगे।'

https://www.instagram.com/p/DJ05C2Bt9GR/?hl=en&img_index=1

17:56 (IST) 19 May 2025
Cannes 2025 से karan johar का फर्स्ट लुक आउट

करण जौहर ने कान फिल्म फेस्टिवल 2025 से अपना लुक शेयर किया है, पिंक कलर के आउटफिट में फिल्ममेकर काफी जच रहे हैं। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं और उसके कैप्शन में लिखा, हां हम कान्स में हैं!!! पहला दिन।

https://www.instagram.com/p/DJ1XCN0omOE/?hl=en&img_index=1

17:33 (IST) 19 May 2025
शिमरी टॉप पहनने पर ट्रोल हुए Tiger Shroff, यूजर्स बोले- 'दिशा पाटनी का टॉप...'

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म किया, जहां से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ सिल्वर शिमरी टॉप पहना था और अब अपने टॉप की वजह से वो बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स उनके वीडियो पर कमेंट कर बोल रहे हैं कि उन्होंने दिशा पाटनी का टॉप क्यों पहना है।

https://www.instagram.com/reel/DJzXOVMvLgX/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f86a3304-c666-4529-a24f-3b56d346996b

17:25 (IST) 19 May 2025
पाकिस्तानियों को बुलाने में शर्म...Operation Sindoor पर बोले एक्टर सुरेश ओबेरॉय

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुरेश ओबेरॉय ने ऑपरेशन सिंदूर पर बात की और इस दौरान पीएम मोदी को सलाम भी किया। एक्टर ने कहा, 'आप देश (पाकिस्तान) को हमारा पड़ोसी कह रहे हैं, लेकिन मैं इसे अपना दुश्मन देश कहूंगा....क्या हमें इसे आतंकवादी देश कहना चाहिए? मोदी जी को उनके वादे को पूरा करने के लिए सलाम। (पहलगाम) हमले में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं को इस देश के लिए उनके बलिदान के लिए बहुत सम्मान दिया जाना चाहिए...यह युद्धविराम नहीं है, बल्कि बस एक विराम है..." "हमें उन्हें (पाकिस्तानी अभिनेता और क्रिकेटरों को) यहां बुलाने में शर्म आनी चाहिए।'

16:42 (IST) 19 May 2025
अस्पताल से Edin Rose की फोटो आई सामने, कहा- वापस नहीं आना...

बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट एडिन रोज को शुक्रवार के दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एडिन रोज ने अब इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए फोटो पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यहां कभी वापस नहीं आना चाहती।'

16:24 (IST) 19 May 2025
Anupam Kher ने बताया कब रिलीज होगी Tanvi The Great

अनुपम खेर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। अनुपम ने बताया कि फिल्म भारत में 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दे कि ‘तन्वी द ग्रेट’ के वर्ल्ड प्रीमियर में सभी देशों के दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

16:20 (IST) 19 May 2025
बेटे-पत्नी संग Vikrant Massey ने शेयर की फोटो, माथे पर तिलक ने खींचा ध्यान

विक्रांत मेसी ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ फोटो शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ पत्नी शीतल और बेटा नजर आ रहा है। विक्रांत के माथे पर हल्दी और कुमकुम का तिलक लगा हुआ है और उनके गले में गमछा भी डाल रखा है। उनके बाल भी लंबे लग रहे हैं और उनके एक हाथ से अपनी वाइफ को कंधे से पकड़ रखा है।

https://www.instagram.com/p/DJ09MLlTIA1/?hl=en

16:00 (IST) 19 May 2025
बर्थडे पर गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती दिखीं Manushi Chhillar

अक्षय कुमार की एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अपना 28वां जन्मदिन अमेरिका में अपनी गर्ल गैंग के साथ मनाया। जहां से उन्होंने इंस्टाग्राम पर अमेरिका से अपनी केक काटते हुए मस्ती करते हुए फोटोज शेयर की हैं। केक काटने के अलावा मानुशी ने ब्राउन कलर की ड्रेस में भी अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिस पर फैंस का दिल का आ गया है।

https://www.instagram.com/p/DJ02WUNO3dr/?img_index=14

15:41 (IST) 19 May 2025
Aditi Rao Hydari ने कॉफी पीते शेयर की तस्वीरें, कहा- डबल शॉट एस्प्रेसो!

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में बॉलीवुड सेलेब्स लगातार शिरकत कर रहे हैं। अब कान 2025 में हीरामंडी फेम एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपना जलवा बिखरने के लिए निकल चुकी हैं। अदिति ने अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो फ्लाइट में नजर आ रही हैं। एक फोटो में वो कॉफी पीती दिख रही हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा,' टच डाउन रिवाज डबल शॉट एस्प्रेसो!'

https://www.instagram.com/p/DJ1GOWKNykA/?img_index=2

15:23 (IST) 19 May 2025
Kareena Kapoor ने सैफ-तैमूर के लिए छोड़ा Guns N’ Roses कॉन्सर्ट

करीना कपूर ने सैफ अली खान और तैमूर के लिए Guns N’ Roses का कॉन्सर्ट छोड़ दिया। इस बैंड ने 13 साल बाद भारत में वापसी की। लेकिन करीना ने इसे अटेंड नहीं किया क्योंकि उन्होंने सैफ और तैमूर के साथ घर रहकर ही जैमिंग सेशन एन्जॉय किया। वहीं इस सेशन की तस्वीरें करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इनमें से एक फोटो में सैफ अली खान गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस ने स्टोरी पर कैप्शन में लिखा कि हो सकता है कि मैं गन्स एन रोजेज मिस कर गई, लेकिन मुझे अपना बैंड मिल गया।

15:11 (IST) 19 May 2025
'दया बेन' का पुराना वीडियो वायरल, मिनी स्कर्ट-क्रॉप टॉप में किया डांस

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया बेन यानी दिशा वकानी का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस वीडियो में मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में डांस करती नजर आ रही हैं। दया के ऐसे अंदाज को देखकर फैंस के भी होश उड़ गए। वहीं उनके फैंस इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो काफी पुराना लग रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DIyvUxQhiHE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5f750150-3d34-429a-a5dc-b290dc6347cc

15:01 (IST) 19 May 2025
Alia Bhatt ने बहन शाहीन संग शेयर कीं पूल फोटोज, स्पेशल पर्सन भी आया नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बहन शाहीन भट्ट के साथ पूल फोटोज शेयर की हैं। वहीं इन फोटोज में आलिया और शाहीन के साथ एक स्पेशल पर्सन भी नजर आ रहा है। वो कोई और नहीं बल्कि रूमर्ड बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा भी नजर आ रहे हैं। आलिया ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए। साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा। इन फोटोज से तो साफ है कि ईशान भी भट्ट फैमिली में शामिल हो गए हैं।

14:55 (IST) 19 May 2025
Shilpa Shirodkar को हुआ Covid, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर को कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि हेलो मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आप लोग भी मास्क लगाइए और सुरक्षित रहिए। वहीं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ1A-HxNOVp/?utm_source=ig_embed&ig_rid=863a22fc-b6d9-4776-972e-8ad9f8908085

14:41 (IST) 19 May 2025
कुणाल खेमू ने Madgoan Express के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का जीता अवॉर्ड

कुणाल खेमू ने जी सिने अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है। उन्हें ये अवॉर्ड 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए दिया गया। हालांकि एक्टर इस अवॉर्ड शो में शामिल नहीं हो सके और उनके बदले में सोहा अली खान ने ये अवॉर्ड रिसीव किया। वहीं एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जी सिने अवॉर्ड का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि मुझे खेद है कि मैं इसमें शामिल नहीं हो सका, लेकिन मेरी बेटर हॉफ ने मेरे लिए इसे प्राप्त किया। ये अवॉर्ड मेरी पूरी टीम की मेहनत है।

https://www.instagram.com/p/DJyRVevKRcM/?img_index=1

14:34 (IST) 19 May 2025
Udit Arora ने Bhumi Pednekar को किया सपोर्ट, The Royals के बाद हुई थीं ट्रोल

भूमि पेडनेकर की 'द रॉयल्स' सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। वहीं इसके बाद से ही एक्ट्रेस की एक्टिंग और उनके लुक्स को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब भूमि के को-एक्टर उदित अरोड़ा उनके सपोर्ट में उतरे हैं। एक्टर ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में भूमि का सपोर्ट किया। एक्टर ने कहा, 'वो मेरे और सभी के लिए अद्भुत रही हैं। लोग उन्हें पसंद करें या नहीं इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता। लेकिन वो कमाल की एक्ट्रेस हैं। हम अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं और भूमि ने भी ऐसा ही किया।' बता दें 'द रॉयल्स' में उदित ने भूमि के साथ काम किया है। उन्होंने सीरीज में भूमि के बिजनेस पार्टनर और एक्स का किरदार निभाया है।

https://www.instagram.com/reel/DJrLKpJsMNX/

14:22 (IST) 19 May 2025
Mission Impossible 8 के प्रीमियर में टॉम क्रूज ने की अवनीत कौर की तारीफ

लंदन में अवनीत कौर 'मिशन इंपॉसिबल 8' के प्रीमियर में शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने टॉम क्रूज के साथ फैन गर्ल मोमेंट बिताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर टॉम क्रूज के साथ एक वीडियो शेयर किया। इसमें वो टॉम क्रूज के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। वहीं हॉलीवुड एक्टर ने एक्ट्रेस की तारीफ भी की। वीडियो में एक्टर अवनीत के आउटफिट की तारीफ कर रहे हैं। इसके बाद अवनीत ने एक्टर का हाथ पकड़कर उन्हें मूवी की बधाई भी दी।

https://www.instagram.com/p/DJy8vXdItwl/?hl=en

14:03 (IST) 19 May 2025
Cannes 2025 में मौनी रॉय ने ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाकेदार एंट्री की। एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी। इसमें वो बला की खूबसूरत दिखाई दीं। वहीं एक्ट्रेस ने इस लुक पर गले में चैन नेकलेस कैरी किया। साथ ही उन्होंने बन हेयरस्टाइल में खूबसूरत सुर्खियां बटोरी।

https://www.instagram.com/p/DJ0uPwOt4EL/?hl=en&img_index=1

13:20 (IST) 19 May 2025
इंफ्लुएंसर ने Housefull 5 एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा का उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

'हाउसफुल 5' की एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा का एक इंफ्लुएंसर शाहील शेरमोंट फ्लेयर ने मजाक उड़ाया। इंफ्लुएंसर ने लाल परी गाने की एक वीडियो बनाई जिसमें वो सौंदर्या की कॉपी कर रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इस पर कमेंट किया कर कहा, 'वाह।' वहीं एक्ट्रेस ने इंफ्लुएंसर की वीडियो को अपनी स्टोरी पर रिशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "ओएमजी आई एम डेड। नेल इट।"

12:55 (IST) 19 May 2025
Justin और Hailey Beiber ने तलाक की अफवाहों पर लगाया ब्रेक, साथ दिखा कपल

जस्टिन बीबर और हैली बीबर की कुछ दिनों से तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। वहीं कपल ने अब इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। दोनों साथ में टोरंटो मेपल लीफ्स गेम में दिखाई दिए। इसके साथ ही जस्टिन ने हैली के साथ कुछ कॉजी तस्वीरें भी शेयर कीं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इनमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए।

https://www.instagram.com/p/DJ0fO_HsRcU/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e3ea5310-a2cf-4424-a52b-c0024e8c645a

12:34 (IST) 19 May 2025
Cannes 2025 में Tanvi The Great के रिस्पॉन्स से इमोशनल हुए Anupam Kher

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी Tanvi The Great को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। इस फिल्म को ऑडियंस से काफी पॉजीटिव प्रतिक्रिया मिली। अपने इंस्टाग्राम पर अनुपम ने ऑडियंस का दिल से शुक्रिया अदा किया। एक्टर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। वहीं इस दौरान उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन लिख फैंस का भी दिल जीत लिया। एक्टर ने लिखा कि कल रात Tanvi The Great के वर्ल्ड प्रीमियर में मूवी को ऑडियंस ने काफी पसंद किया। इस रिएक्शन ने मेरा दिल छू लिया। 18 जुलाई को हमारी फिल्म के प्यार, जादू और मेहनत को देखने के लिए आप सभी का इंतजार है। आप सभी लोगों से थिएटर में मिलते हैं।

https://www.instagram.com/reel/DJyf5Omi9KS/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5ec9c43a-2032-40ff-99c0-49e2c0f60357

12:15 (IST) 19 May 2025
'स्टार वाइफ' टैग पर भड़कीं Shahid Kapoor की बीवी मीरा

शाहिद कपूर की बीवी मीरा कपूर स्टार वाइफ लेबल से भड़क गईं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए कहा कि ये होता क्या है मुझे इसका अर्थ तक भी नहीं पता। सिर्फ स्टार वाइफ ही क्यों कहा जाता है, कोई स्टार हस्बैंड क्यों नहीं कहता? किसी भी स्टार की वाइफ को स्टार वाइफ का टैग दे दिया जाता है तो फिर किसी स्टार एक्ट्रेस के पति को स्टार हस्बैंड का टैग देने में क्या बुराई है। 

https://www.instagram.com/p/DGe4Pd-trf-/?hl=en

11:58 (IST) 19 May 2025
Jyoti Malhotra पर भड़कीं Rupali Ganguly

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जमकर बरसीं। रुपाली ने लिखा कि ऐसे लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनका पाकिस्तान के प्रति प्यार भारत के प्रति नफरत में बदल रहा है। पहले अमन की आशा की बात करते हैं और फिर अपने ही देश से नफरत कर बैठते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। रुपाली ने फैंस ने भी उनकी इस बात का काफी सपोर्ट किया। वहीं बता दें ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

11:41 (IST) 19 May 2025
मशहूर रैपर Vedan के कॉन्सर्ट में भगदड़, पुलिस ने की लाठीचार्ज

केरला के मशहूर रैपर वेदान के कॉन्सर्ट में भगदड़ मचने से कई लोग भी घायल हो गए। ये भगदड़ तब मची जब पलक्कड़ के कोट्टा मैथनम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी की। पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। बता दें रैपर वेदान का असली नाम हीरादास मुरली है। वो इस कॉन्सर्ट से पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।

https://www.instagram.com/p/DIqm61Zz0F5/?hl=en&img_index=1

11:25 (IST) 19 May 2025
‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर रश्मिका मंदाना ने शेयर किया इमोशनल नोट

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फिल्म द गर्लफ्रेंड को लेकर एक अहम अपडेट शेयर किया है। यह तब हुआ जब सोशल मीडिया पर #releasethegirlfriend ट्रेंड करने लगा। निर्देशक राहुल रवींद्रन द्वारा एक फैन पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया कि फिल्म से जुड़ी अपडेट्स जल्द मिलेंगी, जिस पर रश्मिका ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें पता है कि दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन निर्देशक राहुल फिल्म को बेहतरीन बनाने में जी-जान से लगे हुए हैं। रश्मिका ने बताया कि द गर्लफ्रेंड एक पूरी तरह से किरदार-आधारित फिल्म है, जिसमें उन मुद्दों पर बात की गई है जिन पर आमतौर पर ज्यादा चर्चा नहीं होती। उन्होंने यह भी वादा किया कि फिल्म दर्शकों के लिए सार्थक अनुभव होगी और टीम इसे जल्द से जल्द रिलीज करने के लिए प्रोसेस तेज कर रही है।

11:11 (IST) 19 May 2025
अभय देओल बने DJ, गुड़गांव पार्टी में दिखाई अनोखी अंदाज में वापसी

अभय देओल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने गुड़गांव की एक पार्टी में डीजे बनकर सबको चौंका दिया। 16 मई को आयोजित इस पार्टी में उन्होंने अपने पसंदीदा गानों से लोगों का मनोरंजन किया। वायरल वीडियो में अभय टी-शर्ट और पैंट में सिगरेट पीते हुए पूरी तरह डीजे कर्तव्यों में मग्न नजर आए। पार्टी की जानकारी स्किलबॉक्स ने 14 मई को साझा करते हुए लिखा, "एक्टर फस्क्रीन कदम रखता है, संगीत अंदर आता है।" एक इंटरव्यू में अभय ने इंडस्ट्री से दूरी की वजह बताते हुए कहा कि यह जितनी ग्लैमरस दिखती है, उतनी है नहीं, और वे इससे भाग जाना चाहते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि एक समय वे नशे में, बेरोजगार और अपने पैसे की बर्बादी कर रहे थे। उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स शो ट्रायल बाय फायर में देखा गया था, जो उपहार सिनेमा अग्निकांड पर आधारित है।

10:33 (IST) 19 May 2025
नुसरत भरूचा ने अपनी करीबियों के साथ मनाया 40वां बर्थडे, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

एक्टिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने 17 मई को अपना 40वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनके फैंस को लंबे समय से उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों का इंतजार था, जिसे नुसरत ने रविवार की रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूरा किया। पोस्ट में वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर केक काटते हुए और इस खास पल को एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नुसरत येलो कलर की वन पीस ड्रेस और व्हाइट शूज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं, वहीं एक वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक की धुन पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे उनके जश्न का मूड साफ झलकता है।

10:13 (IST) 19 May 2025
'किंग' के लुक में शाहरुख खान की वायरल तस्वीर, क्या सेट से हुई लीक?

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं, जो दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली है। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख की एक धुंधली (ब्लर) तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनके लंबे बाल नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फोटो फिल्म ‘किंग’ के सेट से लीक हुई है और फिल्म में उनका लुक कुछ ऐसा ही होगा। हालांकि, इस तस्वीर को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

10:01 (IST) 19 May 2025
तुषार कपूर नहीं चाहते बेटे लक्ष्य पर आए कैमरों का दबाव, एड फिल्म्स के ऑफर ठुकराए

तुषार कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपने बेटे लक्ष्य के साथ ऐड फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने इन ऑफर्स को ठुकरा दिया क्योंकि उनका मानना है कि लक्ष्य अभी सिर्फ 9 साल का है और इतनी छोटी उम्र में कैमरे और पब्लिक की नजरों में आना ठीक नहीं है। तुषार ने 2016 में सरोगेसी के जरिए लक्ष्य का स्वागत किया था। वे बॉलीवुड के पहले एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने सरोगेसी को अपनाया और इसे सामान्य बनाने में योगदान दिया। हालांकि वो एक पब्लिक फिगर हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अपने बेटे को मीडिया की नजरों से काफी हद तक दूर रखा है।

09:27 (IST) 19 May 2025
'सरदार का ग्रैंडसन' के 4 साल पूरे, अर्जुन कपूर ने दादी को याद कर शेयर किया इमोशनल वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' को रिलीज हुए आज 4 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो क्लिप डाला है। इस क्लिप में वह नीना गुप्ता के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में उनकी दादी की भूमिका में थीं। इस वीडियो के जरिए अर्जुन कपूर ने अपनी असली दादी निर्मल कपूर को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

08:45 (IST) 19 May 2025
फोर्ब्स लिस्ट में जगह बनाकर छाईं अनन्या, बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने इंस्टाग्राम पर जताई खुशी

अनन्या पांडे को फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया 2025 लिस्ट में शामिल किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर उनके चाहने वालों के साथ-साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने भी खुशी जताई है। वॉकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनन्या की इस उपलब्धि को शेयर करते हुए ताली बजाने वाला इमोजी लगाया। पिछले साल अनन्या और वॉकर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की अफवाहें उड़ने लगी थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनन्या ने वॉकर को शादी में अपना 'पार्टनर' भी बताया था। अनन्या के 26वें जन्मदिन पर भी वॉकर ने इंस्टाग्राम पर उन्हें "आई लव यू" कहते हुए एक प्यारा भरा मैसेज लिखा था। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत रोमांस की अटकलों को और बढ़ा रही है।

08:29 (IST) 19 May 2025
स्टाइलिश लुक में मुंबई से रवाना हुईं जाह्नवी, कान्स में ‘होमबाउंड’ से करेंगी डेब्यू

जाह्नवी कपूर इस साल पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने जा रही हैं, जहां उनकी फिल्म होमबाउंड 21 मई को Un Certain Regard सेक्शन में दिखाई जाएगी। हाल ही में वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां वह ब्लैक हाई-नेक टॉप, मैचिंग फिटेड पैंट्स और बरगंडी जैकेट में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। इस लुक को उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस और एक ट्रेंडी बैग के साथ पूरा किया। होमबाउंड फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसे नीरज घेवन ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के पोस्टर को करण जौहर ने हाल ही में शेयर किया, जिसमें लिखा, "कुछ रिश्ते हमें आगे ले जाते हैं।" खास बात यह है कि दिग्गज निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेसी इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। नीरज घेवन की यह फिल्म 2015 में कान्स में मसान के बाद एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

07:54 (IST) 19 May 2025
थिएटर के जुनून ने बनाया स्टार, जानिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सफर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। 19 मई को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर काफी स्ट्रगल भरा रहा। उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवाजुद्दीन को थिएटर का शौक था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें वॉचमैन की नौकरी करनी पड़ी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि थिएटर करने के लिए उन्होंने ये नौकरी शुरू की थी, लेकिन हालात इतने मुश्किल थे कि उन्हें ये नौकरी भी छोड़नी पड़ी। कभी वॉचमैन की नौकरी करने वाले नवाजुद्दीन ने अपनी मेहनत और टैलेंट से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई और आज वो सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

07:39 (IST) 19 May 2025
जेनिफर लॉरेंस और रॉबर्ट पैटिंसन की फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन और बड़ी डील

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में जेनिफर लॉरेंस और रॉबर्ट पैटिंसन की फिल्म डाई माई लव को पहली बड़ी डील मिली है। इस फिल्म के लिए स्ट्रीमिंग कंपनी Mubi करीब 166 करोड़ रुपये में अमेरिका और इंटरनेशनल राइट्स खरीदने जा रही है। फिल्म को कान्स में प्रीमियर के बाद 6 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। इस साइकॉलजिकल ड्रामा को लिन रामसे ने डायरेक्ट किया है, जो एक मां की पोस्टपार्टम डिप्रेशन और मेंटल स्ट्रगल की कहानी है, जबकि उसका पति उसकी हालत से अनजान रहता है।

First published on: May 19, 2025 07:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.