Ekta Kapoor Happy Birthday: टीवी की क्वीन का नाम लिया जाता है तो एकता कपूर (Ekta Kapoor) का नाम आता है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र (Jeetendra) और शोभा कपूर (Shobha Kapoor) लाडली ने टीवी इंडस्ट्री को एक अलग आयाम दिया है। छोटी उम्र में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली एकता फेमस प्रोड्यूसर है। आज वो पूरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। न सिर्फ टीवी बल्कि बड़े पर्दे पर भी उनका कब्जा है। बेशक उन्होंने करियर में सफलता पाई लेकिन पर्सनल लाइफ में कहीं न कहीं कुछ कमी रह गई।
जहां पर्दे पर एकता ने कई लोगों की जोड़ी बनाई वहीं खुद अब तक अकेली हैं। उन्होंने शादी नहीं की लेकिन वो एक बच्चे की मां हैं। क्या आप जानते हैं कि आज तक उन्होंने शादी क्यों नहीं की। आज एकता कपूर के बर्थडे (Ekta Kapoor Birthday) के मौके पर चलिए हम आपको बताते हैं कि वो अब तक कुंवारी क्यों हैं।
15 साल की उम्र में शुरू किया काम
फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली एकता कपूर का जन्म जितेंद्र और शोभा कपूर के घर 7 जून 1975 में हुआ था। जहां उनके पिता एक दिग्गज एक्टर रहे हैं वहीं एकता ने पर्दे के आगे नहीं बल्कि पीछे रहकर अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में ऐड में काम किया। एकता को फिल्म निर्माण में दिलचस्पी थी न कि एक्ट्रेस बनने में फिर क्या था उन्होंने इसी लाइम में अपना करियर बनाने की सोची और बन गईं फेमस प्रोड्यूसर।
19 साल में दिया फर्स्ट हिट शो
यूं ही नहीं एकता कपूर को ‘टीवी क्वीन’ कहा जाता है। उन्होंने इसके पीछे मेहनत भी काफी की है। आपको बता दें कि एकता ने सिर्फ 19 साल की उम्र में पहला हिट सीरियल दिया जिसका नाम था ‘हम पांच’। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक टीवी शो दिए। साथ ही फिल्मों में भी आगे रहीं।
क्यों नहीं की शादी
एकता कपूर 50 के करीब पहुंच गई हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है। हां हमे पता है कि कुछ ये भी सोचते हैं कि एकता को उनका प्यार नहीं मिला जिस वजह से उन्होंने शादी नहीं की।
अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो हमें नहीं पता। मगर एकता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी न करने के पीछे उनके पिता वजह हैं। एकता ने बताया था कि उनके पिता जितेंद्र ने एक बार कहा था कि या तो शादी कर लो या फिर काम करो। बस फिर क्या था उन्होंने ठान लिया की वो शादी नहीं करेंगी बल्कि करियर पर फोकस करेंगी।
K अक्षर से क्या है कनेक्शन
आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि एकता कपूर के अधिकतर शो के नाम के अक्षर से ही शुरू होते हैं। इसके पीछे वजह है कि वो किस्मत पर बहुत भरोसा करती हैं। वो भगवान को भी काफी मानती हैं। एकता ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में बताया था कि ‘K’ अक्षर उनके लिए काफी लकी है।
उनके कई टीवी शो जैसे ‘कसम से’, ‘कैसा ये प्यार है’, ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘कहानी घर- घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कहीं तो होगा’ जैसे हिट शो के नाम भी के अक्षर से ही शुरू होते हैं।
यह भी पढ़ें: ये एक्ट्रेस कौन? 20 की उम्र में हुई मौत